icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow1 Feb 2025, 05:01 am

Amroha: कोयले से बनी निर्मला सीतारमण की अनोखी तस्वीर

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा में देशभर की निगाहें आज संसद में पेश होने वाले 2025 के आम बजट पर टिकी हैं। इसी कड़ी में युवा कलाकार जुहैब खान ने अपनी अनोखी कला के जरिए बजट को लेकर उम्मीदें जाहिर की हैं। उन्होंने आठ फीट लंबी दीवार पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का चित्र कोयले से उकेरकर सरकार को संदेश दिया है कि इस बार बजट आम जनता के लिए राहत भरा होना चाहिए। जुहैब का कहना है कि कोयला संघर्ष का प्रतीक है और आम जनता महंगाई से जूझ रही है। उनकी इस कलाकृति के जरिए जनता की उम्मीदों को आवाज देने की कोशिश की गई है। अमरोहा के लोगों में इस बजट को लेकर खासा उत्साह है। व्यापारियों को टैक्स में राहत की उम्मीद है, जबकि आम जनता महंगाई से राहत की आस लगाए हुए है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहरसा में आँगनबाड़ी जमीन चिन्हित पर दो पक्षों में मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती

Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ आँगनबाड़ी के लिए जमीन चिन्हित करने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई, मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग और दूसरे पक्ष से एक लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह पुरी घटना बिहरा थाना क्षेत्र के आरन मध्य विद्यालय के समीप की है. इधर दोनों पक्षों के बीच हो रहे मारपीट की घटना शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों पक्षों के बीच किस तरह मारपीट हो रही कुछ लोग लात घूसों से तो कुछ लोग हाँथो में ईंट लेकर एक दूसरे को बुरी तरह मार रहे हैं. मारपीट की घटना में घायल हुए एक पक्ष के पीड़ित लोगों का आरोप है कि आरन गांव के मध्य विद्यालय के समीप आँगनबारी केंद्र खोलने के लिए जमीन चिन्हित किया जा रहा था, इसी दौरान उसी स्कूल के सारीरिक शिक्षक गौतम, देवराज कुमार, अमरेंद्र कुमार, रतनेश कुमार सहित अन्य लोग आए और यह कहने लगे कि इस जमीन पर आँगन बारी केंद्र नही खुलेगा चूंकि यह हमारी जमीन है जिसके बाद विवाद बढ़ गया और फिर सभी लोग मारपीट करने लगे. पीड़ित लोगों का कहना है कि मारपीट करने वालों में पूर्व RJD के विधायक अरुण के पुत्र व सादे लिबास में बॉडीगार्ड शामिल थे. वहीं दूसरे पक्ष से घायल अमरेंद्र कुमार ने रंगदारी नही देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

दुमका के काठीकुण्ड में नाबालिग हत्या, गिरफ्तारी की तेज मांग

Dumka, Jharkhand:दुमका के कटिकुण्ड थाना क्षेत्र में 10 अक्टूबर को नाबालिग छात्रा की हत्या मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तूल पकड़ रहा है. छात्र-छात्राएं पुलिस से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. कटिकुण्ड थाना क्षेत्र में हुई हत्या के बाद शव झाड़ी में मिलने के बाद अब तक पुलिस द्वारा आरोपी को नहीं पकड़े जाने पर संथाल परगना महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बिरोध जताते हुए दुमका के अम्बेदकर चौक पहुँचकर पुलिस पर सवाल उठाये और कहा कि इस निर्मम हत्या मामले में अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसके परिवार को मुआवजा मिले. लगातार अपराध बढ़ रहा है जिससे सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. बताया गया है कि 10 अक्टूबर को कटिकुण्ड थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़ी में 9वीं क्लास की छात्रा का शव बरामद हुआ. स्कूल से घर लौटने के बाद उसके पिता उसे खेत में मवेशी लाने के लिए भेजे थे, थोड़ी देर बाद मवेशी घर पहुंचे लेकिन छात्रा घर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन की, तब छात्रा का शव खेत के बगल में झाड़ी में मिला. परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके साथ बलात्कार कर हत्या कर दी गई. इस बीच दुमका में इसका व्यापक विरोध हो रहा है और अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

ज्वाला माता मंदिर में नवरात्रों पर जोबनेर जयपुर में श्रद्धा की भीड़

Dudu, Rajasthan:लोकेशन - जोबनेर जिला - जयपुर जोबनेर (जयपुर) ज्वाला माता मंदिर में नवरात्रों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिर में देवी सती के घुटने की होती है पूजा, मान्यताओं के अनुसार शिव और सती से जुड़ा है इतिहास, माता रानी के दरबार में रोजाना की जा रही है विशेष पूजा-अर्चना, माता रानी के चरणों में नमन कर प्रदेशवासियों की मंगलकामना की, राजस्थान के कोने-कोने से मंदिर पहुँच रहे हजारों श्रद्धालु, एंकर - देशभर में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंदिरों में देवी के अनेक रूपों की पूजा-अर्चना की जा रही है. वही जयपुर के जोबनेर में पहाड़ी पर स्थित ज्वाला माता का एक अनोखा मंदिर है. इस मंदिर का संबंध भगवान शिव और देवी सती से है यहां पर माता सती के घुटने की पूजा की जाती है. जो मां ज्वाला का स्वरूप है. नवरात्रों में यहां देशभर से हजारों श्रद्धालु माता रानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेने आते हैं। माँ के दरबार में जलने वाली अखंड ज्योति हर भक्त के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है. ज्वाला माता जी से प्रार्थনা है कि समस्त प्रदेशवासियों पर अपना मंगलकारी आशीर्वाद बनाए रखें और हमारा राजस्थान निरंतर सुख, शांति एवं समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।
0
0
Report

खेरवाड़ा में सड़क हादसे: दो मौतों के साथ इलाके में शोक

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसों के दो अलग-अलग मामलों में, एक महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत. नयागांव मोडिवासा रोड़ पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवारी युवक उमेश डामोर निवासी नयागांव की मौत हो गई, वहीं छाणी चित्तौड़ा इक्कों कार और बाइक की टक्कर से बाइक के पीछे बैठीं गंगा देवी निवासी सारोली की मौत हो गई, सूचना पर खेरवाड़ा थाना पुलिस पहुंची मौके पर, दोनों शवों को खेरवाड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया, दोनों के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कर सुपुर्द किया जाएगा।
0
0
Report

जोधपुर के आचार्य चिदानंद सूरीश्वर के जन्मोत्सव पर कटारिया ने सेवा और सत्यनिष्ठा पर जोर

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर आचार्य चिदानंद सूरीश्वर के 67वें जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और संबोधित किया। कटारिया ने कहा कि देव दर्शन और साधु-संतों की शरण जीवन को एक अलग रास्ता दिखाती है। अच्छे इंसान बने रहने के लिए किसी न किसी अच्छे शक्ति केंद्र से जुड़े रहना जरूरी है। उन्होंने संतों को अपने संस्कारों का ‘पावर हाउस’ बताते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद जीवन में सही दिशा देने का काम करता है। कटारिया ने कहा कि जैन समाज का सबसे बड़ा दायित्व सेवा धर्म है। राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करने से सच्चा आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा कि वे सामान्य परिवार से आते हैं और आज तक अपनी जेब से एक पैसा खर्च नहीं हुआ। जितने भी चुनाव लड़े, उन्हें जनता और शुभचिंतकों ने ही लड़ाया। कटारिया ने कहा कि उन्होंने कभी पद की मांग नहीं की, बल्कि ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा को प्राथमिकता दी। वहीं नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्न चंद मेहता से कहा कि वे पूरे जोधपुर के महापौर हैं, किसी पार्टी विशेष के नहीं। हर व्यक्ति का काम आगे बढ़कर करें, लेकिन यह जरूर देखें कि काम सही और जनहित में है या नहीं।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर में RPF के 42वें स्थापना दिवस पर भव्य परेड और सम्मान

Begun, Rajasthan:रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF का 42वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया.. रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड में आयोजित समारोह में RPF के जवानों ने भव्य परेड के जरिए अपने अनुशासन, साहस और सैन्य कौशल का प्रदर्शन किया.. कार्यक्रम में RPF की महानिदेशक सोनाली मिश्रा समेत रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.. इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक और जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया.. वहीं, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में RPF के संघर्षपूर्ण कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि एक समय प्रदेश में नक्सलवाद के कारण रेलवे की पटरियां उखाड़ी जाती थीं और बम विस्फोट जैसी घटनाएं होती थीं.. उन्होंने कहा कि आज नक्सलवाद के खात्मे के बाद उसी छत्तीसगढ़ में स्थापना दिवस का भव्य आयोजन हो रहा है.. वहीं, RPF महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है और जरूरत के मुताबिक हर मोर्चे पर अपनी जिम्मेदारी निभाएगा.. बाइट - बृजमोहन अग्रवाल, सांसद, रायपुर बाइट - सोनाली मिश्रा, महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल
0
0
Report

NDPS केस: तारानगर में आरोपी धर्मपाल को 10 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Churu, Rajasthan:तारानगर चूरू 8 साल पुराने NDPS मामले में आरोपी को 10 साल की सजा, ADJ कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना तारानगर तारानगर के अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संतोष कुमार मीणा तारानगर थाने में दर्ज 8 वर्ष पुराने एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी धर्मपाल पुत्र बलवीर निवासी बरवाली जिला हनुमानगढ़ को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अभियुक्त को धारा 8/15, 25 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दोषसिद्ध माना है। अदालत ने अभियुक्त को 10 वर्ष के कठोर कारावास के साथ-साथ एक लाख रूपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है एवं अर्थदंड राशि जमा नहीं करवाने पर दोषी को 1 वर्ष का साधारण कारावास अतिरिक्त भुगतना होगा। अभियोजन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक पंकज कुमार स्वामी ने की।
0
0
Report
Advertisement

मेघवाल ने कांग्रेस पर SIR-चर्चा में झूठ बोलने का आरोप, पंचायत चुनावों में बीजेपी के जीत का दावा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर SIR और वोट चोरी के आरोपों को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का काम झूठ बोलना और भाग जाना रह गया है। SIR पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा के दौरान भी कांग्रेस ने झूठ बोला। मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करती है। वोट चोरी के आरोपों के समर्थन में कांग्रेस के पास कोई तथ्य नहीं है। वहीं, CJP को आम आदमी पार्टी की स्पॉन्सर टीम बताते हुए मेघवाल ने कहा कि जनता को यह बात समझ आ गई है, इसलिए आंदोलन में लोग नहीं आ रहे हैं। वहीं, पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी में मंथन जारी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पंचायत चुनावों में भी बीजेपी के परचम फहराने का दावा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी संगठन आधारित पार्टी है और चिंतन-मंथन के बाद टिकटों का वितरण किया जाता है।
0
0
Report

नेहरू पार्क की सफाई पर डीसी कुल्लू से संवाद, दशहरा तैयारी बाधा दूर करें

Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरे उत्सव की शुरुआत 21 अक्टूबर को की जाएगी। लेकिन अभी तक नेहरू पार्क की ना तो सफाई की गई और ना वहां से मिट्टी के ढेर उठाए गए हैं। नेहरू पार्क की सफाई व्यवस्था को लेकर एक दर्जन से अधिक देवी देवताओं के हरियान जिला परिषद सदस्य अनिल राणा की अगुवाई में डीसी कुल्लू से मिले। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मांग रखी कि जल्द से जल्द इस पूरे स्थान को साफ किया जाए। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए आने वाले देवी देवता नेहरू पार्क में भी विराजमान होते हैं। लारांकेलो वार्ड के जिला परिषद सदस्य अनिल राणा ने बताया कि 21 अक्टूबर को दशहरा उत्सव की शुरुआत होने वाली है और कुछ दिनों के बाद देवी देवता अपने-अपने मंदिरों से भी ढालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। लेकिन नेहरू पार्क में ना तो मिट्टी के ढेर हटाए गए हैं और ना पर वहां पर कबाड़ बनी हुई गाड़ियों को हटाया गया है। नेहरू पार्क में एक दर्जन से अधिक देवी देवता 7 दिनों तक अस्थाई शिविर में विराजमान रहते हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर डीसी कुल्लू को अवगत करवाया गया है और मांग रखी गई है कि जल्द से जल्द इस पूरे स्थान की सफाई करवाई जाए ताकि दशहरा उत्सव के दौरान देवी देवता के साथ आए लोगों को परेशानी न उठानी पड़े.
0
0
Report

लुधियाणा के सिद्धवान नहर के पास देर रात तेज रफ्तार कार पलटी, युवक घायल

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਸਿੱਧਵਾਂ ਕੈਨਾਲ ਤੇ ਦੇਰ ਰਾਤ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਕੇ ਪਲਟੀ ਸੜਕ ਕ Kinare ਖੜੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਲਿਆ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਟੁੱਟੀ ਲੱਤ ਪਲਟੀ ਕਾਰ ਵਿੱਚੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਾਰ ਚਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਕੱਢਿਆ ਬਾਹਰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਿੱਧਵਾਂ ਕੈਨਾਲ ਦੇਰ ਰਾਤ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਕੇ ਫੁੱਟਪਾਥ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਰ ਪਲਟ ਗਈ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜਾ ਨੌਜਵਾਨ ਕਾਰ ਦੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਨਾਲ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਜਿਸ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਥਾਨਿਕ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਲੇ ਜਾਏ ਗਏ; ਮੌਕੇ ਤੇ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲੱਤ ਟੁੱਟ ਗਈ ਪਲਟੀ ਕਾਰ ਵਿੱਚੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਮੌਕੇ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਥਾਂ ਉਪਰ ਯੂ ਟਰਨ ਹੋਣ ਕਰ ਆਏ ਦਿਨ ਹਾਦਸੇ ਵਾਪਰਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top