244221
अमरोहाः धनौरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 156 जोड़ों की हुई शादी
Amroha, Uttar Pradesh:तहसील धनौरा के उत्सव बैंक्वेट हॉल में 156 जोड़ों के सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधायक राजीव तरारा और जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने वर-वधुओं पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद दिया। 106 हिंदू और 50 मुस्लिम जोड़ों ने अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह किया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह योजना बेटियों का जीवन संवारने का प्रयास है। बहू को बेटी मानें और वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाएं। जिलाधिकारी ने नवविवाहितों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा में निजी बिजली लाइसेंस मामले पर सरकार-यूनियन टकराव, मुख्यमंत्री ने वार्ता संकेत दिए
Chandigarh, Chandigarh:गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस मिलने के मामले में हरियाणा सरकार पूरी तरह से बिजली कर्मचारियों के साथ- मुख्यमंत्री सरकार एचईआरसी के इस निर्णय के खिलाफ विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) में अपील कर केस की करेगी जोरदार तरीके से पैरवी- मुख्यमंत्री बिजली कर्मचारी यूनियनसे चाहें तो सरकार इस मामले की पैरवी के लिए उनकी पसंद के वकीलों के माध्यम से केस लड़ने को तैयार- मुख्यमंत्री सरकार इस मामले में पूरी तरह से बिजली कर्मचारियों के साथ, कर्मचारियों के लिए बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले- मुख्यमंत्री किसी भी स्थिति में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को प्रो-एक्टिव होकर काम करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने बिजली यूनियनों से हड़ताल पर ना जाने की करी अपील हड़ताल की आड़ में कोई असामाजिक तत्व अव्यवस्था न फैला पाएं ये भी अधिकारी करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री सभी उपायुक्त जिला स्तर की कमेटी गठित करे जो मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित हाई-लेवल कमेटी को नियमित रूप से रिपोर्ट दे- मुख्यमंत्री त्योहारी सीजन में व्यवस्था दुरुस्त कर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आमजन को असुविधा न हो ये भी सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री सरकार ने हरियाणा में निजी कंपनी के माध्यम से बिजली आपूर्ति लाइसेंस देने के लिए कोई आवेदन नहीं मांगा- कैबिनेट मंत्री अनिल विज एचईआरसी के नियमों में इसका प्रावधान किकोई कंपनी लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है- कैबिनेट मंत्री सरकार ने इंजीनियर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर शुरू से ही निजी कंपनी को लाइसेंस देने का विरोध किया- कैबिनेट मंत्री0
0
Report
भोपाल: 3 IAS अधिकारियों के तबादले, अक्षय कुमार तेम्रवाल अपर आयुक्त नगर प्रशासन
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल 3 IAS अधिकारियों के तबादला अक्षय कुमार तेम्रवाल होंगे अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन अभिषेक सराफ बने अपर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल सुमित कुमार मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्मार्ट सिटी एवं अपर आयुक्त नगर पाल भोपाल0
0
Report
ग्वालियर में नवरात्रि प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में नवरात्रि के समापन पर देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तिघरा क्षेत्र के अलग-अलग तालाबों में विसर्जन के लिए पहुंचे दो युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे में गिरवाई निवासी पंकज जाटव (25) और संजय नगर निवासी राहुल जाटव (28) की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। हादसे के दौरान पंकज के साथ एक किशोर भी पानी में फिसलकर गिर गया था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।0
0
Report
Advertisement
पिपरा में रावण दहन के साथ विजयादशमी उत्साह, विधायक ने पुतला दहन किया
Bihar:सुपौल: विजयादशमी के अवसर पर जिले के कई जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजन किया गया. इसी कड़ी में जिले के पिपरा बाजार में पूजा कमेटी के द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई. पिपरा के विनोवा गांधी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पिपरा विधायक रामविलास कामत ने रावण के पुतला का दहन किया. मौके पर भीड़ के मद्देजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गए. इस दौरान विधायक रामविलास कामत ने कहा कि विजयादशमी को हमलोग बुराई का अंत करते हैं, रावण बुराई का प्रतीक माना जाता है इसलिए रावण का पुतला दहन किया जाता है.0
0
Report
हरदोई में सुरेश खन्ना ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला, 2027 विपक्ष
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में सुरेश खन्ना का अखिलेश यादव पर तीखा हमला,बोले- सपने देखने में माहिर हैं,2027 में फिर विपक्ष में बैठेंगे रामराज्य और समाजवाद के दावे पर घेरा,राहुल गांधी के RSS वाले बयान पर भी किया पलटवार उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को हरदोई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के आवास पर पहुंचे सुरेश खन्ना ने समाजवाद, रामराज्य, वोट चोरी और भाजपा की चुनावी जीत को लेकर विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “सपने देखना बुरी बात नहीं है। सपने देखने में वो माहिर हैं और निश्चित रूप से फिर से विपक्ष में बैठेंगे। अखिलेश यादव के समाजवाद को रामराज्य बताने वाले बयान पर सुरेश खन्ना ने कहा कि समाजवादी पार्टी जो कहती है और जो करती है, उसमें जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामराज्य की बात करने वाले अखिलेश यादव अयोध्या जाने के बाद भी भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर बने भव्य मंदिर में दर्शन करने नहीं गए। खन्ना ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया ने कभी परिवारवाद की बात नहीं की, जबकि उनके विचारों और विरासत का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी आज उनसे अलग रास्ते पर है। वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार थी। 2014 में एनडीए को प्रदेश की 80 में से 73 सीटें मिली थीं, जबकि 2017 में 403 में से 325 सीटें एनडीए के खाते में आई थीं। उन्होंने कहा कि पांच साल सरकार चलाने के बाद समाजवादी पार्टी 224 सीटों से सिमटकर 47 पर पहुंच गई थी। खन्ना ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा और एनडीए के पक्ष में समर्थन दिया। राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर दिए गए बयान पर सुरेश खन्ना ने संघ को संस्कार, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करने वाला संगठन बताया। उन्होंने कांग्रेस को कन्फ्यूज्ड पार्टी करार देते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी लगातार तीन चुनावों में 100 सीटों का आंकड़ा नहीं चू सकी। ईवीएम को लेकर विपक्ष के रुख पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष हारने पर मशीनों को दोष देता है और जीतने पर उन्हीं ईवीएम को सही बताता है। अखिलेश यादव के भाजपा पर बेईमानी के बिना चुनाव नहीं जीतने के आरोप और अधिकारियों को कथित धमकी देने संबंधी बयान पर खन्ना ने कहा कि विपक्षी नेता सुबह कुछ कहते हैं और शाम को बदल जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर जनता का भरोसा कायम है। खन्ना ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा किया है और केवल शोर मचाने से सत्ता हासिल नहीं होती。 बाइट -- सुरेश खन्ना वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री यूपी सरकार0
0
Report
जगदलपुर: नशीली कफ सिरप तस्करी मामले में दो युवक गिरफ्तार, 63 हजार रुपये की बरामदगी
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में बोधघाट थाने की पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 300 नग प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 63 हजार रुपये बताई गई है, पुलिस के अनुसार आरोपी स्विफ्ट कार के जरिए नशीली सिरप को जगदलपुर ले कर आ रहे थे, इस दौरान वन विद्यालय के पास पुलिस ने वीर कुमार झा और शुभम तिवारी को गिरफ्तार किया, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री साय बिलाईगढ़ में पांच घोषणाओं से विकास की राह आसान
Saiki, Bihar:आज सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़ के रैनीभाठा में आयोजित ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने राजपरिवार और आयोजन समिति को ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव की परंपरा को बनाए रखने के लिए धन्यवाद देते हुए क्षेत्रवासियों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री साय ने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए बिलाईगढ़ के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय खोलने, बस स्टैंड से हाईयर सेकेंडरी स्कूल तक तीन करोड़ रुपए की लागत से गौरव पथ निर्माण, नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 में मुक्तिधाम, राजमहल जाने वाले मार्ग पर पुल तथा मां समलाई माता मंदिर के पास डोम शेड निर्माण की घोषणा की। इन घोषणाओं से क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाओं, सड़क अधोसंरचना, सार्वजनिक सुविधाओं और धार्मिक स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के विस्तार को गति मिलेगी।0
0
Report
बीजापुर पुनर्वास केंद्र में माओवादी की आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक पुनर्वासित माओवादी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना सामने आई है। घटना 21 अक्टूबर 2026 की सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना बीजापुर पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नरसू बोड्डू उर्फ नैती, पिता लक्ष्मैया बोड्डू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कमकानार, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर के रूप में हुई है। वह 23 जुलाई 2026 से बीजापुर स्थित पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। बताया गया है कि 21 अक्टूबर की सुबह नरसू बोड्डू द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद एफएसएल टीम और थाना बीजापुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में थाना बीजापुर में मर्ग पंजीबद्ध कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आ सकेगी।0
0
Report
संजय निषाद के बयान पर राजभर बोले—आरक्षण पर निर्णायक फैसला नहीं तो विकल्प मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:संजय निषाद के बयान पर राजभर ने कहा सवाल संजय निषाद ने कहा कि बीजेपी जल्द जो है आरक्षण का फैसला ले, ठोस फैसला ले नहीं तो दूसरे भी उनके पास विकल्प हैं और निषाद पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है क्योंकि निषाद निषादों के साथ जो है अत्याचार होगा। राजभर वो अपने समाज की लड़ाई लड़ते हैं और समाज की लड़ाई के लिए समाज के हित के लिए वो बोल रहे हैं तो अच्छी बात है। समाज की लड़ाई लड़ना चाहिए। हर जाति धर्म को लड़ना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
मण्डला में नेहरू उद्यान के बीच बोट क्लब व कैफेटेरिया से पर्यटन को नया पहलू
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मध्यप्रदेश के मंडला जिले में पर्यटन विकास को नई दिशा देने की पहल जारी है। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए नेहरू उद्यान में एक करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बोट क्लब और कैफेटेरिया का निर्माण किया जाएगा। वहीं, सहस्त्रधारा में 2 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक की लागत से किए गए सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके और मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहे। मंत्री सम्पतिया उइके ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, मां नर्मदा और समृद्ध जनजातीय संस्कृति से परिपूर्ण मंडला की पर्यटन के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान है। पर्यटन स्थलों का विकास इस पहचान को और व्यापक बनाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा, वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी sृजित होंगे। कुल मिलाकर, पर्यटन विकास की ये पहल मंडला की प्राकृतिक सुंदरता को नई पहचान देने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।0
0
Report
जौनपुर पीटीसी के विस्तार पर चर्चा शुरू
Noida, Uttar Pradesh:जौनपुर पीटीसी0
0
Report
भिवानी अस्पताल में नवजात मौत के बाद पिता का धरना, लापरवाही के आरोप
Bhiwani, Haryana:भिवानी नवजात के पिता अस्पताल में धरने पर बैठे, भिवानी में नवजात की मौत पर बवाल, पिता बोले- बेटा जीवीत होता आज आज धूमधाम से छटी मनाते भिवानी के नागरिक अस्पताल में नवजात के पिता धरने पर बैठे गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनका बेटा जीवित होता तो आज धूमधाम से छटी मनाते, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हो गई। बेटे की मौत मामले में न्याय के लिए धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे भिवानी की बैंक कॉलोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि 16 अक्टूबर को उसके बेटे की मौत हुई थी। आज तक ना ही उसका बच्चा सौंपा गया और ना ही उसके बच्चे की मौत के कारण स्पष्ट किए गए। इसके अलावा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। मजबूरन न्याय के लिए धरना दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे की मौत हो चुकी है, लेकिन किसी दूसरे जच्चा-बच्चा के साथ ऐसा ना हो। इसलिए वे धरने पर बैठे हैं। यहां सुविधाएं नहीं की जाती कुलदीप ने कहा कि यहां पर सुविधा के नाम पर ठगी की जा रही है। यहां सभी सुविधाएं हो सकती हैं, लेकिन नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी को प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भेजा गया। लेकिन जाने के लिए ना तो एंबुलेंस नहीं दी गई और ना हीं कोई सहायता दी गई। उसकी पत्नी को डिलीवरी रूम में भी नहीं लेकर जाया गया। जबकि उसकी पत्नी की डिलीवरी सभी लोगों के सामने हुई। डॉक्टर व नर्सों ने उसकी पत्नी को संभाला तक नहीं। पुलिस को दी थी शिकायत उन्होंने कहा कि पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन इस मामले में कोई भी कार्रवाई की गई। पहले पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक ना ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि उनको तीन बेटियां पहले थी, अब चौथे बच्चे के रूप में बेटे ने जन्म लिया था। लेकिन डॉक्टरों व स्टॉफ की लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हो गई। अब उसका बेटा आज जीवित होता तो उसकी धूमधाम से छटी मनाते, लेकिन आज बेटे को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए भिवानी गौ रक्षा दल के प्रधान संजय परमार व कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि कुलदीप के बच्चे की मौत में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं कुलदीप को न्याय मिलना चाहिए। भिवानी में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की बात कही जा रही है। लेकिन यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही। जबकि मरीजों को केवल रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया जाता है। दोषी के खिलाफ होगी प्रशासनिक कार्रवाई सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने कहा कि बच्चे की मौत की सूचना पुलिस को दी गई है तो पुलिस से जैसे ही सूचना आएगी। उसके बाद जो भी कर्मचारी या अधिकारी दोषी होगा, उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बच्चे का पोस्टमार्टम हो चुका है, प्रोटोकॉल के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव व रिपोर्ट पुलिस सौंप दिया जाता है। जिसका पोस्टमार्टम हुआ है, उसका परिवार भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि जायज मांग मानने के लिए तैयार हैं। वे बच्चे का पोस्टमार्टम दूसरी जगह से भी करवा सकते हैं। अनुरोध है कि अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन ना करें。 बाइट्स,सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य,ओम प्रकाश, संजय परमार, बच्चों का पिता कुलदीप0
0
Report
Advertisement
टिकमगढ़ में मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट; वीडियो वायरल, पुलिस शिकायत नहीं
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान शहर के महेंद्र सागर तालाब पर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हालांकि अभी तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हुआ कि किस बात को लेकर यह मारपीट हुई है; इस पूरे मामले पर कोतवाली पुलिस का कहना है कि अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।0
0
Report
अलीगढ़ पीटीसी पर नई पहल की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ पीटीसी0
0
Report
भोपाल: मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस से कलेक्टर-कमिश्नर और एसपी-आईजी को सख्त निर्देश
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टर-कमिश्नर एवं पुलिस अधीक्षक-महानिरीक्षक (एसपी-आईजी) के साथ आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने राज्य शासन की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही, आगामी माहों में मनाए जाने वाले विभिन्न तीज-त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध समय रहते करने के निर्देश दिए。0
0
Report
Advertisement
