229309
संग्रामपुर क्षेत्र के मुहीबसाह में जल निगम ऑपरेटर की सिंचाई से हो रही है कमाई
Sangrampur, Uttar Pradesh:संग्रामपुर क्षेत्र के मुहीबसाह में जल निगम की टंकी से ऑपरेटर उमेश कुमार किसानों के खेतों में सिंचाई कर पैसा कमा रहे हैं। नमामि गंगे योजना के तहत बनी टंकियों का दुरुपयोग कर उमेश कुमार किसानों से सिंचाई के बदले पैसा वसूल रहे हैं। किसानों का कहना है कि बरसात नहीं हो रही है और बिजली भी समय पर नहीं आ रही है, ऐसे में उमेश कुमार इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं। जल निगम अधिकारी नीरज प्रजापति से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चूरू साइबर ठगी: सिविल इंजीनियर समेत गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 1.32 करोड़ बरामद
Churu, Rajasthan:चूरू से ख़बर, सिविल इंजीनियर निकला साइबर ठग, करीब 1 करोड़ 32 लाख रुपए की साइबर ठगी की, पुलिश ने पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार किया, पुलिस को आरोपी के बैंक खातों में मिले 1 करोड़ 32 लाख रुपए, ठगी के रुपए विभिन्न राज्यों से जमा होने का भी खुलासा, चूरू साइबर थाने पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खातों में विभिन्न राज्यों से करीब 1 करोड़ 32 लाख रुपए की साइबर ठगी की राशि जमा होने का खुलासा हुआ है। यह कार्रवाई हमीरवास थाना क्षेत्र के जेतपुरा निवासी विकास सिद्ध की रिपोर्ट पर की गई। विकास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लोगों ने उसे मोबाइल पर लिंक भेजकर एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और फर्जी आईपीओ ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया। अधिक मुनाफे का लालच देकर उससे 39 लाख 21 हजार रुपए विभिन्न बैंक खातों में जमा करवा लिए गए। एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के बाद पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान से सायेम मलिक (27) को गिरफ्तार किया। आरोपी पेशे से सिविल इंजीनियर है और साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने नाम से पांच प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां पंजीकृत कर रखी थीं। ठगी की रकम इन्हीं कंपनियों के खातों में जमा करवाई जाती थी। आरोपी के खिलाफ देश के विभिन्न स्थानों पर छह ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं। इस कार्रवाई में साइबर थाना एएसआई राकेश कुमार मीणा, कैलासचन्द्र व सुनील कुमार की अहम भूमिका रही।0
0
Report
झुंझुनूं के बुड़ाना स्कूल मामला: एपीओ के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया ताला
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं बुड़ाना स्कूल में शिक्षक को एपीओ करने का मामला गरमाया ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर जड़ा ताला, किया प्रदर्शन प्रदर्शन के चलते विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था हुई प्रभावित सीडीईओ, सीबीईओ और बगड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचे प्रशासन और ग्रामीणों के बीच दो दौर की वार्ता रही विफल अपनी मांगों पर अड़े रहे ग्रामीण, नहीं बनी सहमति ग्रामीणों ने शिकायत को बताया फर्जी, निष्पक्ष जांच की मांग झुंझुनूं जिले के बुड़ाना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक व्याख्याता को शिकायत के आधार पर एपीओ किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायत को फर्जी बताते हुए ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामकिशन यादव तथा बगड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से दो दौर में वार्ता कर समझाइश का प्रयास किया, लेकिन दोनों दौर की बातचीत बेनतीजा रही। ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और किसी भी समझौते से इनकार कर दिया।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक पंचायत क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही सरकारी कार्यक्रमों का भी बहिष्कार किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए विद्यालय परिसर और गांव में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।ग्रामीणों के प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, जयकरण गुर्जर एवं सीताराम बास ने आरोप लगाया कि विद्यालय की कुछ छात्राओं के नाम का दुरुपयोग कर एक व्याख्याता के विरुद्ध झूठी शिकायत की गई। उनका कहना है कि इसी शिकायत के आधार पर शिक्षा विभाग ने संबंधित व्याख्याता को एपीओ कर दिया। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि शिकायत में जिन छात्राओं के नाम शामिल बताए गए हैं, उनमें से कुछ विद्यालय में अध्ययनरत ही नहीं हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की मांग हैं की छात्राओं के नाम से शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक की जाए।एपीओ किए गए व्याख्याता को पुनः उसी विद्यालय में पदस्थापित किया जाए।झूठी शिकायत करने वाले के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।जाँच रिपोर्ट की प्रति ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाए。0
0
Report
बीकानेर में एसीबी ने पावर ग्रिड के डीजीएम को रिश्वत लेते पकड़ लिया
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर एसीबी का बड़ा एक्शन, पावर ग्रिड के डीजीएम को रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा, देवेश को 90 हजार रुपये की रिश्वत के साथ दबोचा, ठेकेदार से ली जा रही थी रिश्वत, रंगे हाथों कार्रवाई डीजी एसीबी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में प्रदेशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन बीकानेर एसीबी एडीएसपी आशीष कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई सीआई इंद्र कुमार और टीम मौके पर जुटी, कार्रवाई जारी रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच में जुटी एसीबी0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के प्रभारी सचिव के दौरे में योजनाओं की समीक्षा; शराब दुकानों पर कार्रवाई
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन का दौरा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की समीक्षा अधिकारियों को योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने के निर्देश पालनहार योजना के लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश ड्रोन दीदी, स्वास्थ्य सेवाओं व नामांकन की समीक्षा रात 8 बजे बाद खुलने वाली शराब दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश उदयपुरवाटी शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण झुंझुनूं जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन ने जिले के दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं, बजट घोषणाओं और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों को जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पालनहार योजना की समीक्षा करते हुए प्रारम्भिक जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सोहू को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक विद्यार्थियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ड्रोन दीदी योजना, विद्यालयों में नामांकन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं तथा बजट घोषणाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। आबकारी विभाग को रात्रि आठ बजे के बाद नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाली शराब की दुकानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने जिले में बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय कुमार आर्य सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
डीडवाना में रोड लाइट चोरी पर नगर परिषद टीम पर हमला, दो हिरासत
Didwana, Rajasthan:डीडवाना के जबरेश्वर बालाजी मंदिर के पास रोड लाइट बंद होने की शिकायत का निस्तारण करने गई नगर परिषद की टीम पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। दरअसल, मौके पर पहुंची टीम ने जांच के दौरान रोड लाइट की लाइन से अवैध रूप से की जा रही बिजली चोरी को पकड़ा। जब नगर परिषद के ठेका कर्मियों ने बिजली चोरी के लिए लगाया गया तार हटाना शुरू किया, तो आरोपियों ने महिलाओं को आगे कर कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। इस हमले के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से अब इस संबंध में राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया जा रहा है।0
0
Report
राजस्थान का गैंगस्टर नेटवर्क: अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन से संगठित अपराध का नया चेहरा
Jaipur, Rajasthan:कभी डकैतों, स्थानीय बदमाशों और क्षेत्रीय गैंगों तक सीमित रहने वाला राजस्थान का अपराध जगत अब संगठित अपराध के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। पिछले दो दशकों में राज्य में गैंगस्टर नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। पहले जहां अपराध जमीन विवाद, आपसी रंजिश और स्थानीय वर्चस्व तक सीमित था, वहीं अब रंगदारी, सुपारी किलिंग, हथियारों की तस्करी, हवाला, सोशल मीडिया के जरिए धमकी और विदेशों से संचालित मॉड्यूल तक इसका स्वरूप बदल चुका है। हाल के वर्षों में राजस्थान पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने भी माना है कि राजस्थान में स्थानीय गैंगों के साथ-साथ लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा जैसे बड़े नेटवर्क की सक्रियता संगठित अपराध की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। राजस्थान से जुड़े सबसे बड़े फरार गैंगस्टरों में रोहित गोदारा का नाम प्रमुख है। बीकानेर निवासी रोहित गोदारा पर हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध के कई मामले दर्ज हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और राजस्थान पुलिस की वांछित सूची में उसका नाम शामिल रहा है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह विदेश में रहकर अपने नेटवर्क का संचालन करता है। करणी सेना के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद उसका नाम राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया। इसी तरह गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई के बारे में भी जांच एजेंसियों का दावा है कि वे विदेश से संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़े रहे हैं। हालांकि इन मामलों की जांच जारी है और विभिन्न मामलों में अंतिम निर्णय न्यायालयों के अधीन है। राजस्थान संगठित अपराध के लिए इसलिए भी अहम बन गया क्योंकि इसकी सीमाएं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों से जुड़ती हैं। बेहतर सड़क नेटवर्क, अंतरराज्यीय आवाजाही, जेलों में अपराधियों के बीच बने संपर्क, हवाला तंत्र और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग ने गैंगस्टरों को नए तरीके से काम करने का अवसर दिया। अब कई मामलों में धमकियां अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल या मैसेजिंग ऐप के जरिए दी जाती हैं और सोशल मीडिया पर वारदातों की जिम्मेदारी लेकर दहशत फैलाने की कोशिश की जाती है। राजस्थान पुलिस ने पिछले कुछ वर्षों में संगठित अपराध के खिलाफ बड़े अभियान चलाए हैं। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगों के आर्थिक नेटवर्क, हवाला चैनलों, अवैध हथियारों और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने की रणनीति अपनाई है। राज्यव्यापी अभियानों में हजारों संदिग्धों की पहचान और सैकड़ों वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फ़ोर्स अन्य राज्यों के साथ कोर्डिनेट कर ऐसे अपराधियों पर लगाम कस रहे हैं जो जेल के अंदर बैठे बदमाश, देश के बाहर बैठे बदमाशों के इशारे पर अपराध करते है।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग से दुष्कर्म: राहुल उर्फ बंटी को 20 साल जेल, 1 लाख जुर्माना
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने राहुल उर्फ बंटी को 20 साल जेल और 1 लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। सह-आरोपी रितेश कुमार को संदेह का लाभ मिलने पर बरी कर दिया गया। मामले के अनुसार 4 जनवरी 2024 को नाबालिग बेटी बिना बताए गायब हो गयी थी, बाद में उसे दस्तयाब कर लिया गया। राहुल ने नाबालिग को सीकर ले जाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था। पुलिस ने चालान दाखिल किया और 13 गवाहों के बयान व 42 साक्ष्य पेश किये। अदालत ने निर्णय दिया कि राहुल दोषी पाया गया है।0
0
Report
झुंझुनूं में बीएलओ शिक्षकों ने ओबीसी सर्वे ड्यूटी से मुक्त करने की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में बीएलओ शिक्षकों ने ओबीसी सर्वे ड्यूटी का विरोध किया. SDM को ज्ञापन सौंपकर ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की गई. शिक्षकों ने कहा- नए सत्र में नामांकन प्रभावित होगा; ओबीसी सर्वे किसी अन्य विभाग से कराने की मांग है. शिक्षकों ने गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की भी मांग उठाई. मांगें नहीं मानी गईं तो आगे की रणनीति बनाने की चेतावनी दी गई. ओबीसी सर्वे के लिए बीएलओ के रूप में कार्यरत शिक्षकों की प्रगणक के तौर पर लगाई गई ड्यूटी का विरोध शुरू हो गया है. गुरुवार को झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर उन्हें इस कार्य से मुक्त करने की मांग की. ज्ञापन में बताया गया कि उपखंड कार्यालय के आदेश क्रमांक 1726 के तहत पहले से कार्यरत बीएलओ को ओबीसी सर्वे के लिए प्रगणक नियुक्त किया गया है. अधिकांश बीएलओ शिक्षक हैं और यह सर्वे लगभग 15 दिनों तक चलेगा. ऐसे में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के दौरान शिक्षकों के विद्यालय से दूर रहने पर विद्यार्थियों के नामांकन और शैक्षणिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. बीएलओ शिक्षकों का कहना है कि उनकी नियुक्ति चुनाव आयोग के कार्यों के लिए की गई है, वे मतदाता सूची का अद्यतन करने सहित चुनाव संबंधी जिम्मेदारियां निभाते हैं, लेकिन उन्हें लगातार गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है. शिक्षकों ने कहा कि जुलाई का महीना विद्यालयों में प्रवेशोत्सव और नामांकन अभियान के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है. यदि इस समय शिक्षक विद्यालयों में उपस्थित नहीं रहेंगे तो नए विद्यार्थियों का नामांकन प्रभावित होगा और सरकार के नामांकन बढ़ाने के लक्ष्य पर भी असर पड़ेगा. उन्होंने सरकार से मांग की कि ओबीसी सर्वे का कार्य किसी अन्य विभाग या एजेंसी से कराया जाए तथा शिक्षकों को इस गैर-शैक्षणिक कार्य से मुक्त किया जाए. बीएलओ प्रतिनिधि प्रदीप झाझड़िया ने बताया कि फिलहाल मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है. यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं तो सभी संबंधित शिक्षक आपस में बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे.0
0
Report
श्रीविजयनगर में EO संजू चौधरी ने नगर पालिका का कार्यभार संभाला
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में अधिशासी अधिकारी संजू चौधरी ने आज नगर पालिका का कार्यभार ग्रहण किया। नगर पालिका परिसर में उपस्थित कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने करवाया पद ग्रहण हाल ही में जारी तबादला सूची में संजू चौधरी को श्रीविजयनगर का कार्यकारी अधिकारी (EO) नियुक्त किया गया था। पद संभालने के बाद उन्होंने नगर पालिका की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं सेवा प्रवाह की समीक्षा की। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए तथा स्थानीय विकास व स्वच्छता कार्यों में शीघ्रता लाने पर जोर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी साइबर गैंग: 200 फर्जी खाते खोलकर लोगों को ठगा, 3 गिरफ्त में
Mainpuri, Uttar Pradesh:जिला मैनपुरी के साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और फ्री में पैन कार्ड बनवाने का झांसा देकर लोगों के आधार और बायोमेट्रिक का दुरुपयोग करते थे। गिरोह ने अब तक करीब 200 फर्जी खाते खुलवाने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 40 जियो पेमेंट बैंक किट, 8 मोबाइल फोन और 10 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और कन्नौज जनपद के रहने वाले हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्य की तलाश में जुटी है।0
0
Report
श्रावस्ती में 2 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।\n\nश्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।\n\nपुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।\n\nफिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पूरे मामले की जांच जारी है। गिलौला थाना क्षेत्र की इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।0
0
Report
ललितपुर में 19 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप: तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ चलती कार में तीन युवकों द्वारा गैंगरेप किये जाने का आरोप लगा है । आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता के साथ लेते हुये दो नामजद सहित तीन युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर जांच में जुट गई है । घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत की है । छात्रा की माँ की शिकायत के आधार पर बताया गया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी को उसके ही गांव में रहने वाला बादल राजा अपने दो अन्य साथियों के साथ कार से ले गया था । उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया और उसे रेलवे स्टेशन ललितपुर पर छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये , जिस शिकायत के आधार पर पुलिस ने बादल राजा , सुरेन्द्र सेन और एक अज्ञात युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।0
0
Report
Advertisement
ब Bilaspur Civil Line में नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने आत्महत्या कर ली; सुसाइड नोट मिला
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान द्वारा की गई आत्महत्या से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक सब इंजीनियर ने अपने मकान में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने से पूर्व उन्होंने अपनी कलाई भी काटी थी, जो घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों से स्पष्ट होता है। बताया जा रहा है कि अमर सिंह चौहान का हाल ही में जगदलपुर स्थानांतरण हुआ था, जिसके बाद से वे मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानी और तनाव का स्पष्ट रूप से जिक्र किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है, ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके0
0
Report
यूपी में रोजगार का सपना सच: सरकारी नौकरी अब आसान?
Noida, Uttar Pradesh:यूपी का नौजवान यूपी में काम पाए, यह एक कल्पना थी। लेकिन अब यह साकार हो रही है. वर्ष 2017 के पहले... सरकारी नौकरी पर एक खानदान का अधिकार था। नौकरी निकलती नहीं थी, निकल गई तो चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए भी निकल पड़ती थी...0
0
Report
स्कूल चलो अभियान को बीईओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण (01 से 15 जुलाई ) के अंतर्गत बुधवार को इटियाथोक विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक से खंड शिक्षा अधिकारी गीतांजलि ने स्कूल चलो जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।रैली में शिक्षा से संबंधित प्रेरक नारों, बैनरों एवं पोस्टरों के माध्यम से आमजन को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बीईओ गीतांजलि ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराएं तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग दें। उन्होंने सभी शिक्षकों से घर-घर संपर्क कर विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों को चिन्हित कर उनका नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डा. रामराज व जितेंद्र प्रकाश मौर्य ने स्वयं रैली का नेतृत्व किया। इसी कड़ी में कन्या प्राथमिक विद्यालय अयाह में स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में एआरपी मनोज दीक्षित, दिलीप कुमार वर्मा विवेक शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, विनोद कुमार, दुर्गा प्रसाद जयसवाल,मोहम्मद नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
