Sultanpur - नेशनल हाइवे पर भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, काफी समय तक बाधित रहा राजमार्ग
Dharauli, Uttar Pradesh:सीतापुर से लखनऊ जाने वाले दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे संख्या 24 पर सीतापुर की ओर से एक ट्रेक्टर ट्राली भूसा लाद कर आ रही थी. सिधौली कस्बा के विसवां चौराहा स्थित हाइवे पर ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है । प्रसाशनिक अधिकारियों की फटकार के बाद लगभग एक माह पूर्व ही हाइवे प्रसाशन ने दोनो तरफ की। सर्विस लेन का निर्माण करवाया था एक माह में ही सर्विस लेन की बजरी उखड़ने लगी है ऐसा लोगो का कहना है शुक्रवार को एक बार फिर एक भूसा से लदे ट्रैक्टर ट्राली विसवां चौराहा के पास पलट गया। हालांकि इस घटना में कोई चोटिल नही हुआ। आवागमन कई घंटों तक बाधित रहा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली,गंभीर हालत में किया गया रेफर।बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है।जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है,युवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। युवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधीयों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया ।गोली लगने से युवक गिर पड़े ।आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है,घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।
