Back
रायबरेली-अमेठी संयुक्त पुलिस कार्रवाई में वांछित अपराधी अल्तमश खान गिरफ्तार
RSRahul shukla
Nov 11, 2025 14:50:21
Amethi, Uttar Pradesh
रायबरेली पुलिस व अमेठी कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई, वांछित अपराधी अल्तमश खान और सहयोगी गिरफ्तार अमेठी। नगर कोतवाली रायबरेली क्षेत्र के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे अपराधी अल्तमश खान को उसके एक सहयोगी सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में रायबरेली पुलिस, स्वाट टीम और अमेठी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सागर तिराहा स्थित अल्तमश खान के घर पर दबिश दी, जहां से उसे और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को अमेठी कोतवाली लाया गया, जहां पर आवश्यक कागजी कार्रवाई और पूछताछ की गई। इसके बाद रायबरेली पुलिस दोनों अभियुक्तों को लेकर रवाना हो गई। बताया गया है कि अल्तमश खान लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है। इस संयुक्त कार्रवाई में अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह व उनकी टीम की सक्रिय भूमिका की सराहना की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CRCHANDAN RAI
FollowDec 09, 2025 16:45:520
Report
AMANIL MOHANIA
FollowDec 09, 2025 16:31:2280
Report
DRDivya Rani
FollowDec 09, 2025 16:31:0278
Report
KSKamal Solanki
FollowDec 09, 2025 16:30:41107
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 09, 2025 16:30:2019
Report
36
Report
82
Report
97
Report
86
Report
लखनऊ राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने निकाला पैदल मार्चलक्ष्मण मेला मैदान से पैदल मार्च पहुंचा हजरतगं
123
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowDec 09, 2025 16:15:31164
Report
NSNeeraj Sharma
FollowDec 09, 2025 16:15:13161
Report
170
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 09, 2025 16:08:3584
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 09, 2025 16:08:02111
Report