Back
18.56 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण को लेकर विधायक सुरेश पासी ने किया भूमि पूजन
Mahauna Paschim, Uttar Pradesh
अमेठी : जनपद के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की सौगात मिली है।मंगलवार को विधायक सुरेश पासी ने महोना से जैनबगंज, किशनी होते हुए दूधाधारी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना की अनुमानित लागत 18 करोड़ 56 लाख रुपये है।यह परियोजना पर 5.000 किलोमीटर से 14.400 किलोमीटर तक कुल 9.400 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण करेगी। इस कार्य पर 1856.49 लाख रुपये (लगभग 18.56 करोड़ रुपये) खर्च होंगे, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और व्यापार में वृद्धि की उम्मीद है।निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिशाषी अभियंता रमेशचंद्र (निर्माण खंड अमेठी), सहायक अभियंता विनोद कुमार गौतम और अवर अभियंता रविंद्र प्रताप सहित अन्य सहायक अभियंता सहयोग करने की बात कही।इस अवसर पर प्रधानसंघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा ने कहा कि जगदीशपुर विधानसभा एक विकासशील क्षेत्र के रूप में जानी जाती है।उन्होंने बताया कि विधायक सुरेश पासी जनता से सीधे संवाद करते हैं और उनसे मिलने के लिए किसी दलाल की आवश्यकता नहीं होती। विधायक हर शनिवार को थाना दिवस या तहसील समाधान दिवस में मौजूद रहते हैं और जनसुनवाई करते हैं।इसके अतिरिक्त, क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी शुक्रवार को अपने कमरौली आवास पर 'जनता दर्शन' के माध्यम से भी जनसुनवाई करते हैं, जिससे विधानसभा की जनता को अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान मिलता है। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संजय मौर्या, ग्राम प्रधान सोनू किशनी, ग्राम प्रधान रविंद्र प्रताप सिंह (शिवली), ग्राम प्रधान परमजीत (मकदूमपुर कला), जिला पंचायत सदस्य मोतीन कुरैशी, समाजसेवी मनोज पासी, समाजसेवी महेश दुबे और ठेकेदार अमित प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 24, 2026 18:16:460
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 24, 2026 18:16:310
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 24, 2026 18:16:150
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 24, 2026 18:15:590
Report
ABATISH BHOIR
FollowFeb 24, 2026 18:15:32Kalyan, Maharashtra:कल्याण कोळीवाड्यात शिमगा उत्सव ,शिमगा उत्सवाची अनेक वर्षांची परंपरा ..
कोळी बांधवानी साजरा केला शिमगा उत्सव ,मोठ्या उत्साहात जल्लोषात शिमगा उत्सवाची परंपरा
0
Report
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 24, 2026 18:01:25Noida, Uttar Pradesh:लॉरेश विश्नोई की लीगल टीम के वकील की गाड़ी पर हुई फायरिंग
दिल्ली के ISBT के पास फायरिंग
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 24, 2026 18:00:590
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 24, 2026 18:00:430
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 24, 2026 18:00:180
Report
0
Report