icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227409
Vijay MishraVijay MishraFollow11 Jan 2025, 10:16 am

Amethi- सड़क के किनारे एक व्यवसाई का खून से लथपथ मिला शव

Barna Tikar, Uttar Pradesh:

अमेठी में सड़क के किनारे एक व्यवसायी का खून से लथपथ शव मिला है। अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर व्यवसायी की हत्या कर दी। शव के पास दो खून से सने दो चाकू भी बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मामला जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के सभावतपुर बन्ना टीकर के पास अमेठी के गौरीगंज निवासी हरिओम अग्रहरी का खून से लथपथ शव शनिवार सुबह सड़क किनारे मिला। घटना की खबर मिलते ही परिजन सन्न रह गए। सुबह जब ग्रामीण निकले तो देखते ही देखते वहां भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बगहा में हथियार के साथ वायरल वीडियो: युवक गिरफ्तार

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर देशी कट्टा नुमा हथियार के साथ एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालाधन कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार युवक के पास से एयरगन बरामद किया गया है। हालांकि समाज में महज़ दहशत फैलाने को लेकर युवक द्वारा रील के जरिये "जे हमरा खिलाफ़ बोलीं ओकरा के सीधे बांस हों जाई" भोजपुरी गाने के साथ रील बनाकर वायरल किया गया था लिहाजा एक्शन में आईं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालाधन यादव पिता हीरामन यादव लक्ष्मीपुर पतिलार निवासी को गिरफ्तार कर BNS की कई धाराओं में आर्म्स एक्ट के भी तहत केस दर्ज कर जेल भेजने की कवायद शुरू किया है। यह खबर वैसे लोगों को सावधान करने के लिए है जो अवैध हथियार के साथ रिल्स बनाकर वायरल करते हैं। दरअसल यह पूरा मामला चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पतिलार गांव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान हीरामन यादव के पुत्र बालाधन कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल होने की सूचना मिलने के बाद फ़ौरन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बगहा सदर SDPO निहार भूषण के आदेश पर पुलिस अब वायरल वीडियो और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहन जांच कर रही है। हथियार की उपलब्धता और वीडियो बनाए जाने के कारणों को लेकर भी बालाधन यादव से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुईं है。
0
0
Report

सम्राट कैबिनेट ने बिहार में कई परियोजनाओं और नौकरियों के लिए मंजूरी दी

Patna, Bihar:सम्राट कैबिनेट ने बिहार जल संसाधन विकास निगम लिमिटेड के गठन को मंजूरी दे दी है。 सम्राट कैबिनेट ने नगर निगम, पटना के निगम कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए 41 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने कटihar में आईबी पोस्ट के लिए जमीन के हस्तांतरण को मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने जहानाबाद में SSB कार्यालय के लिए 1 करोड़ 7 लाख 6 हजार रुपये के भुगतान पर भारत सरकार को जमीन आवंटित करने को मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने राज्य में औद्योगिक निवेश को लेकर नियमावली बनाई है। इसके तहत बिहार बॉयलर जांच एवं न्याय-निर्णयन नियमावली, 2026 को मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने युद्ध जैसी स्थिति में लेह में शहीद हुए सूबेदार संतोष कुमार की पत्नी को बिहार सरकार में नौकरी देने का निर्णय लिया है。 सम्राट कैबिनेट ने पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जेपी गोलंबर के नजदीक पटना जंक्शन को जोड़ने के लिए निर्मित भूमिगत पथ का आधिकारिक नामकरण ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’ किए जाने को मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के मानदेय एवं अन्य सुविधाओं के पुनर्निर्धारण को मंजूरी दे दी है。 सम्राट कैबिनेट ने केंद्र प्रायोजित योजना ‘पशुधन गणना’ के तहत 81 पदों को स्वीकृति दी है。 सम्राट कैबिनेट ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दो सिद्धदोष बंदियों को परिहार का लाभ दिए जाने को मंजूरी दे दी है。 सम्राट कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में बिहार कारा हस्तक, 2012 के नियम 743 में संशोधन को मंजूरी दे दी है。 सम्राट कैबिनेट ने बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के लंबित मामलों के प्रभावी अनुश्रवण एवं समन्वय के लिए पोर्टल विकसित किए जाने को मंजूरी दी है। इसके लिए बिहार वित्त संशोधन नियमावली, 2024 के प्रावधानों के आधार पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के चयन को मंजूरी दी गई है。
0
0
Report
Advertisement

गंगा पहाड़ में गोलीबारी: संजय सिंह गिरफ्तार, पिस्टल और 24 कारतूस तीन खोखे बरामद

Munger, Bihar:वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियां, संजय सिंह पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और तीन खोखे के साथ गिरफ्तार मुंगेर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गैंडा पहाड़ में मंगलवार शाम पुरानी अदावत को लेकर दो ग्रामीणों सत्यानंद सिंह और संजय सिंह के बीच हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस  ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी संजय  सिंह  को गिरफ्तार किया है ,पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं ,साथ ही तीन खोखे भी मिले हैं।  एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया  मंगलवार  गैंडा पहाड़ में मंगलवार शाम पुरानी अदावत को लेकर दो ग्रामीणों सत्यानंद सिंह और संजय सिंह के बीच हुई गोलीबारी की घटना हुई थी इस गोलीबारी की घटना में  गंगा कुमार सिंह के 12 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार  को पैर में गोली लगी ,जिसका इलाज मुंगेर सदर अस्तपताल में चल रहा है।  एसपी ने  बताया की गिरफ्तार आरोपी  जेल से छूटकर घर आया था उसके बाद गोलीबारी की घटना घटित की थी।  बाइट सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर
0
0
Report

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निर्णय पर विपक्ष ने इस्तीफे की मांग तेज की

Ranchi, Jharkhand:भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित पूरे विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है. यह विवाद चुनाव आयोग के भीतर से ही आई मतभेद की खबरों और वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के आरोपों के बाद गहराया है। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने SIR , वोटर लिस्ट पुनरीक्षण, आईटी सिस्टम और डेटा एक्सेस की प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सामने कई बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जेएमएम का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त दोनों साथी आयुक्तों की सहमति के बिना मनमाने ढंग से फैसले ले रहे हैं। 10 महीने के अंतराल में 14 बार लिखित शिकायत के बावजूद ज्ञानेश कुमार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई … यहां एक व्यक्ति का निर्णय चल रहा है SIR के माध्यम से बिहार बंगाल में बीजेपी को स्थापित किया गया. ज्ञानेश कुमार का कोई भी निर्णय असंवैधानिक है.. कहीं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सहमति से तो सारा निर्णय नहीं लिया जा रहा सुप्रीम कोर्ट इस मामले को लेकर स्वत संज्ञान ले.. ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त किया जाए.. चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से अपना काम नहीं कर रहा वहां मनमानी चल रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर दोनों अन्य चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार करने और उनकी अनदेखी करने के आरोपों से जुड़े मीडिया रिपोर्ट्स आने के बाद झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया है।मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि निर्वाचन आयोग के भीतर निर्णयों में अन्य दो चुनाव आयुक्तों के इनपुट और आपत्तियों को दरकिनार किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे़े की मांग भी शिल्पी नेहा तिर्की ने की है शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वायत्तता को बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग के भीतर पारदर्शिता होना अनिवार्य है। यदि निर्णय प्रक्रिया में अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुनी जा रही है, तो यह लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए बेहद चिंताजनक है।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र में धान खरीद समझौता: कल से खरीदी शुरू, धरना खत्म

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहबाद में धान खरीद को लेकर सरकार के साथ किसानों की बनी सहमति , किसानों धरना की समाप्त, कल से खरीद होगी शुरू गुरनाम सिंह चढ़ूंनी ने कहा की सरकार से मीटिंग में सहमति बन गई है धान की सरकारी खरीद परसों से शुरू होगी , लेकिन अब तक या फिर आने वाले कल तक जितने भी धान अनाज मंडी में पहुंचेगी । इसकी खरीद सरकार के द्वारा की जाएगी हालांकि उसका जे फॉर्म परसों से ही काटा जाएगा लेकिन उसकी बायोमेट्रिक आज और कल हो जाएगी उसको दोबारा मंडी में आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं उन्होंने कहा कि अंबाला कुरुक्षेत्र करनाल जहां पर धान की अर्ली वैरायटी लगाई जाती है वहां पर राज्य सरकार केंद्र सरकार से अलगे सीजन में 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने की अपील करेगी । और लिखित में यह भेजा जाएगा ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। वहीं उन्होंने कहा कि बाजरे की खरीद भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी इस पर भी सरकार के लोगों के साथ उनकी बातचीत हुई है। हालांकि किसानों को लाठियां खानी पड़ी है लेकिन सरकार ने अब उनकी बात मान ली है तो किसानों को काफी राहत मिली है जिसके चलते अब वह अपना धरना प्रदर्शन यहां पर खत्म कर रहे हैं। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मीटिंग में किसान की समस्या का हल हो गया है किसानों को धान खरीद में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी इनकी धान की खरीद कल से ही शुरू हो जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली कालकाजी में 17 वर्षीय के साथ गैंगरेप के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन

New Delhi, Delhi:दिल्ली के कालकाजी इलाके स्थित आस्था कुंज पार्क के अंदर सोमवार रात 8:30 बजे के आसपास एक 17 वर्षीय युवती के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया वहीं अब इसको लेकर महिलाओं में विरोध देखा जा रहा है जहां अपनी सुरक्षा को लेकर आज लेडी श्री राम कॉलेज की छात्राएं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेज की छात्राएं आज बैनर और पोस्टर लेकर अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है. वही इस दौरान छात्राओं को समझाने के लिए दिल्ली पुलिस के एसीपी और वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर इस दौरान छात्राओं से बातचीत भी की और उन्हें आश्वासन भी दिया गया है कि छात्र दिल्ली में खुद को सुरक्षित महसूस करें इसके लिए दिल्ली पुलिस कड़े कदम उठाएगी. लेकिन इसके बावजूद छात्राओं ने दिल्ली पुलिस का आश्वासन नहीं माना और जमकर प्रदर्शन कर रही है उनकी मांग है कि जब तक हम लोगों के लिए दिल्ली सरकार सुरक्षा का कार्य कम नहीं उठाती तब तक हम लोग इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे. वही हम आपको बता दे 21 सितंबर को कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आए युवक और युवती दर्शन करने के बाद आस्था कुंज पार्क में बैठने के लिए गए थे तभी कुछ लोग उनके पास आते हैं और खुद को दिल्ली पुलिस बताते हैं और उसके बाद उन्हें डरा धमकाकर लड़की के साथ आए युवक को भगा दिया जाता है और लड़की के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देते हैं वही इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए एक आरोपी का एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया था तो वहीं दो और आरोपियों की गिरफ्तारी इसमें हुई थी और आगे की करवाई इस पूरे मामले पर की जा रही है.
0
0
Report

बभ्भनावा गांव में धूमधाम से मनाया गया जलविहार कार्यक्रम बभ्भनावा, सीतापुर। बभ्भनावा गांव में बुधवार

RKRamendr KumarFollow4m ago
Kharoha, Uttar Pradesh:बभ्भनावा गांव में धूमधाम से मनाया गया जलविहार कार्यक्रम बभ्भनावा, सीतापुर। बभ्भनावा गांव में बुधवार को जलविहार कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक परंपरा के अनुसार जलविहार कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में ढोल बजाते हुए शोभायात्रा निकाली गई। ढोल की थाप और धार्मिक जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। गांव की गलियों से निकली शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। जलविहार कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने धार्मिक आयोजन की सफलता और गांव में सुख-शांति की कामना की। इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि जलविहार कार्यक्रम गांव की पुरानी धार्मिक परंपरा से जुड़ा हुआ है, जिसे ग्रामीण मिल-जुलकर हर वर्ष उत्साह के साथ मनाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
0
0
Report

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mohammad RajaMohammad RajaFollow8m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ/हसायन (हाथरस)-सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने के मामले में थाना हसायन पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी करता दिखाई दे रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में थाना हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी प्रशान्त कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी राजकीय पॉलिटेक्निक, सिकन्द्राराऊ (हाथरस) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना हसायन में मु0अ0सं0 180/2026 के तहत धारा 353(1B), 352 बीएनएस तथा 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा के नेतृत्व में थाना हसायन पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
0
0
Report
Advertisement

जमुई कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के थप्पड़ की घटना, समाज में गुस्सा

Jamui, Bihar:ब्रेकिंग न्यूज़ जमुई कोर्ट में पेशी को लेकर हरेराम यादव को जमुई पुलिस के द्वारा लाया गया था वहीं जमुई सिविल कोर्ट के जूनियर अधिवक्ता आकाश पांडे के द्वारा आरोपी हरेराम यादव को एक थप्पड़ लगाया गया है वहीं कहा कि हम लोग अधिवक्ता तो हैं लेकिन इसके द्वारा जमुई सहित बिहार को शर्मसार करने का काम किया गया है इसको लेकर हम लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है ऐसे लोगों को कार्रवाई जरूर हो लेकिन अधिवक्ता के साथ-साथ हम लोग जमुई के वासी भी है इसलिए हम लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है बाइट..... आकाश पांडेय, अधिवक्ता बाइट......संजीव कुमार अधिवक्ता
0
0
Report

जमालपुर में बेखौफ चोर: किराना दुकान से पैसे ले उड़े, CCTV कैद

Munger, Bihar:जमालपुर में बेखौफ चोरों का कहर, किराना दुकान से नकदी से भरा थैला लेकर फरार।फरीदपुर में लाखों की चोरी के बाद दूसरी वारदात से कारोबारियों में दहशत, सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना मुंगेर : जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फरीदपुर दास टोला में घर में हुई लाखों की चोरी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि चोरों ने अब मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित अमीषा किराना दुकान को निशाना बना लिया। दुकान खुलते ही चोर रुपयों से भरा थैला, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल लेकर फरार हो गया। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों में दहशत व आक्रोश का माहौल है। बताया गया कि अमीषा किराना दुकान खोलने के दौरान चोर मौका पाकर दुकान में घुसा और वहां रखा रुपयों से भरा थैला लेकर निकल गया। थैले में नकदी के अलावा जरूरी दस्तावेज और मोबाइल भी था। घटना का पता चलने के बाद दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वंही चोरी की पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध युवक दुकान के आसपास नजर आता है और मौका मिलते ही सामान लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

फेसबुक पोस्ट के विवाद पर शाजापुर कोर्ट ने आरोपी को दो वर्ष सजा सुनाई

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजapur न्यायालय ने एंकर द्वारा फेसबुक पर कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारा लिखने तथा हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक शब्दों के उपयोग के मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही अन्य धाराओं में एक-एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा भी सुनाई गई है. जिला अभियोजन अधिकारी महेन्द्र परमार ने बताया कि 16 फरवरी 2019 को रोहित राठौर निवासी बेरछा रोड, शाजापुर ने पुलिस थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी की फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट दिखाई दी, जिसमें 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखा था और आगे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहसिन पिता मुबारिक, निवासी ज्योति नगर, शाजापुर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 505 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत प्रकरण दर्ज किया था. विवेचना के बाद चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. न्यायालय में अपील के बाद निर्णायक ने आरोपी की अपील निरस्त करते हुए उसे धारा 153 के अपराध में दो वर्ष के कठोर कारावास, जबकि धारा 505 तथा धारा 67 आईटी एक्ट के अपराध में एक-एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई. सजा भुगतने के लिए आरोपी को जिला जेल शाजापुर भेजा गया. न्यायालय ने माना कि पोस्ट से वैमनस्य पैदा होने की संभावना थी; महिला के प्रति घृणा और आपत्तिजनक शब्दों वाले पोस्ट के साथ हिंदू देवी-देवताओं का अपमान भी सामने आया. अभियोजन के अनुसार ऐसी सामग्री विभिन्न वर्गों के बीच घृणा एवं वैमनस्य पैदा कर सकती है.
0
0
Report

धौलपुर जेल में जातिगत भेदभाव की खबर: बोर्ड ऑफ विजिटर्स का औचक निरीक्षण

Dholpur, Rajasthan:बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया जिला कारागृह का औचक निरीक्षण, जातिगत भेदभाव की ली जानकारी धौलपुर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव रेखा यादव की अध्यक्षता में गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने जिला कारागृह धौलपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के इन्द्राज रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। 19 जून 2026 के पूर्व निरीक्षण के बाद किसी भी बंदी की जाति रजिस्टर में अंकित नहीं पाई गई। बंदियों से खाने-पीने, रहने, खाना बनाने और साफ-सफाई में जाति आधारित भेदभाव के बारे में जानकारी ली गई। बंदियों ने किसी प्रकार के भेदभाव से इनकार करते हुए समान व्यवहार की बात कही। बंदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। कुछ बंदियों ने बीमारी की शिकायत की तो सचिव ने डॉक्टरों को समय पर इलाज के निर्देश दिए। वकील न होने की बात पर सचिव ने निःशुल्क विधिक सहायता और एलएडीसी अधिवक्ताओं की जानकारी दी। रसोईघर, बैरक, शौचालय और स्नानघरों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। बंदियों ने बताया कि साफ-सफाई रैंडम आधार पर सभी जातियों के बंदियों द्वारा की जाती है। अंत में जेल प्रशासन को समान व्यवहार और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
0
0
Report

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार मिला

Jaipur, Rajasthan:देश के अलग-अलग हिस्सों से जुटीं महिलाओं के बीच उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सामाजिक उत्थान, बालिका शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया। मौका था लाड़नूं स्थित जैन विश्व भारती में आयोजित अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के 51वें वार्षिक अधिवेशन का। अधिवेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से तेरापंथ महिला मंडल की सदस्याएं पहुंचीं। डिप्टी सीएम दिया कुमारी के कार्यक्रम में पहुंचने पर महिलाओं ने स्वागत गीत के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद समारोह में उन्हें आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिया कुमारी ने आचार्य महाश्रमण से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। अधिवेशन में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण से जुड़े विषय भी प्रमुखता से उठे। बड़ी संख्या में तेरापंथ समाज के लोग और श्रद्धालु भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। 51वें वार्षिक अधिवेशन की खासियत देशभर से महिलाओं की भागीदारी रही। धार्मिक-आध्यात्मिक माहौल के बीच आयोजन में सामाजिक मुद्दों को भी जगह दी गई। महिला सशक्तिकरण के साथ बालिकाओं की शिक्षा और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top