icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229302
FKFiroz KhanFollow22 Jan 2025, 02:09 pm

अमेठीः ग्राम उड़वा में सपा कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर किया याद

Fursatganj, Uttar Pradesh:

आज बहादुरपुर के ग्रामसभा उड़वा में सपा कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर याद किया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सपा नेता रंजीत यादव ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि कार्यक्रम में कहा कि छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने पूरा जीवन समाजवादी आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया और गरीबों की हक की लड़ाई लड़ते रहे। सपा नेता राजू गुर्जर ने कहा कि जनेश्वर मिश्र हम समाजवादियों के आदर्श हैं। उन्होंने हमेशा किसानों और गरीबों के हित में काम किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कैथल में स्मॉग का कहर: AQI 250 तक पहुंचा; स्वस्थ people पर खतरे बढ़े

Kaithal, Haryana:कैथल में स्मॉग का कहर बरकरार, AQI 250 पर पहुंचा, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत से लोग परेशान कैथल। उत्तरी भारत में कोहरे और स्मॉग का प्रकोप लगातार जारी है। कैथल में प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 260 से घटकर 250 पर पहुंच गया है। वहीं, हवा की रफ्तार में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां हवा 3 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही थी, वहीं अब इसकी रफ्तार बढ़कर 7 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। हालांकि, प्रदूषण से लोगों को अभी राहत नहीं मिली है। वातावरण में छाए स्मॉग के कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और गले में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि प्रदूषण के इस मौसम में लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें तथा जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाएं। खासतौर पर सुबह के समय सैर करने से परहेज करें, क्योंकि यह मौसम मॉर्निंग वॉक के लिए अनुकूल नहीं है। आंखों में जलन या सांस लेने में अधिक परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें और डॉक्टर से परामर्श लें। फिलहाल प्रदूषण में मामूली गिरावट जरूर आई है, लेकिन स्मॉग की चादर अभी भी लोगों की सेहत के लिए चुनौती बनी हुई है।
0
0
Report

जौलजीबी मेले के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस विधायक हरिश धामी ने मंच पर गुस्सा दिखाया

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड के सबसे पुराने और अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले में उसे वक्त हंगामा मच गया जब कांग्रेस विधायक हरीश धामी अपना आपा खो बैठे और मंच से उन्होंने माइक कुर्सी तक फेंक डाली। आखिर क्या हुआ मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में देखिए इस रिपोर्ट में वीओ 1 - उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के जौलजीबी में हर साल 14 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय मेले का आयोजन होता है। 1871 से इस मेले की शुरुआत हुई। इस मेले में भारत नेपाल और तिब्बत भाग लिया करते थे। लेकिन भारत चीन लड़ाई के बाद अब नेपाल और भारत ही इस अंतरराष्ट्रीय मेले में भाग लेते हैं। हर साल 14 नवंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री इस मेले का उद्घाटन करते हैं। इस बार मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जौलजीबी में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के स्वागत के लिए स्थानीय कांग्रेस विधायक हरीश धामी मंच पर पहुंचते हैं और मुख्यमंत्री को फ्लावर बुके देकर सम्मानित करते हैं और शॉल उड़ाकर सम्मान करते हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपको लगेगा कि कार्यक्रम बहुत सामान्य और पूरे शिष्टाचार के साथ चल रहा है। विसुअल - विधायक हरीश धामी का मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का स्वागत करना लेकिन थोड़ी ही देर बाद मुख्यमंत्री के जाते ही इन तस्वीरों को आप देखिए जिसमें कांग्रेस विधायक हरीश धामी गुस्से में नजर आ रहे हैं वह माइक फेंकते हैं और उसके बाद कुर्सियां चलाते हैं। फिर मंच पर पोडियम भी पलट दिए जाते हैं। कांग्रेस विधायक हरीश धामी मंच से बोलते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन इसी दौरान माइक का साउंड बंद हो जाता है और वह गुस्से में आ जाते हैं। हरीश धामी का सीधी तौर पर कहना है कि स्थानीय विधायक होने के नाते वह कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री के सामने उनका संबोधन नहीं किया गया। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्होंने अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखनी थी। विधायक हरीश धामी का कहना है की अतिथि का सम्मान करना उन्हें आता है और उन्होंने वही किया है। लेकिन जब उनके आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया तो यह बर्दाश्त नहीं हुआ। हालांकि धारचूला की जनता से उन्होंने अपने व्यवहार के लिए क्षमा मांगी है लेकिन कहा है कि धारचूला में जिस तरह से लोग परेशान हैं आपदा ग्रस्त क्षेत्र हैं इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। बाइट हरीश धामी कांग्रेस विधायक वीओ मेले के मंच पर कांग्रेस विधायक के हंगामे को लेकर धारचूला के स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है की विधायक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए इसकी मांग प्रशासन से उन्होंने की है। स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं होगा तो वह धरने पर बैठेंगे। बाइट महेंद्र बुदियाल स्थानीय भाजपा नेता फाइनल वीओ - विधायक हरीश धामी की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से नाराज़गी पिछले काफी समय से चल रही है। लेकिन यह नाराजगी आज मेले के मंच पर खुलकर नजर आई। विधायक ने गुस्से में अब शब्द और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। राजनीति में आपका व्यवहार यह आपकी पहचान है। ऐसे में सोशल मीडिया में अब विधायक हरीश धामी जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

छठ पूजा के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, लखीसराय में तैयारियाँ तेज

Lakhisarai, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसको लेकर सुबह से ही छठ व्रती पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं। घरों में छठी मैया के पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। व्रती महिलाएं पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ गेहूं के आटे, गुड़ और घी से ठेकुआ तैयार कर रही हैं। इसके लिए विशेष रूप से मिट्टी के चूल्हे और लकड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है। छठ महापर्व में ठेकुआ का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे भगवान सूर्य और छठी मैया को अर्पित किया जाता है। घरों में छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। वहीं, बाजारों में भी पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी हुई है। शाम में व्रती नदी, तालाब और विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसको लेकर पूरे जिले में भक्तिमय माहौल बना हुआ है。
0
0
Report

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस ने ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर 970 ग्राम MD बरामद

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल गोविंदपुरा पुलिस की की बड़ी कार्रवाई ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर ड्रग किया बरामद बस चेकिंग में पकड़ाया ड्रग तस्कर तस्कर से 2 करोड़ 25 लाख की ड्रग्स बरामद ISBT के पास दिल्ली से नागपुर जा रही यात्री बस में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई ड्रग्स yात्र्री के पास से मिला करीब 970 ग्राम MD (मेथामफेटामिन) ड्रग्स पानी की बोतल में छिपाकर ले जा रहा था यात्री ड्रग्स की खेप कर्नाटक का रहने वाला आरोपी विशाख ए.एन त्योहारों के चलते पुलिस कर रही थी चेकिंग, इसी दौरान पकड़ाया ड्रग्स तस्कर गोविंदपुरा पुलिस ने आरोपी को लिया रिमांड आरोपी से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क को लेकर कर रही है पुलिस पूछताछ
0
0
Report

ओवैसी का दावा: अखिलेश की डोर भाजपा के हाथ में

Noida, Uttar Pradesh:मेरठ, उत्तर प्रदेश: एक जनसभा को संबोधित करते हुए, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "अखिलेश ने हमारे बारे में कहा था: 'ये उतनी ही दूर उड़ सकते हैं जितनी दूर तक इनकी डोर जाएगी; जब हम डोर खींचेंगे, तो ये वापस हमारे पास आ जाएंगे।' अखिलेश यादव, मुसलमानों का मानना है कि हमारी 'डोर', हमारी किस्मत, अल्लाह के हाथ में है... आप बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं, मेरे दोस्त... रही बात आपकी 'डोर' की, तो वह BJP के हाथ में है..." उन्होंने आगे कहा, "अखिलेश यादव ने राज्यसभा में किसे सांसद बनाया? उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को चुना, जिसके पिता ने झारखंड में कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'INDIA' गठबंधन के उम्मीदवार को हराया था। एक ऐसे व्यक्ति के बेटे का, जो गुजरात क्रिकेट असociation के अध्यक्ष हैं और BJP के समर्थक हैं, अखिलेश ने बाहें फैलाकर स्वागत किया... अगर हमारी पार्टी के किसी मामूली सदस्य के पिता भी BJP से जुड़े होते, तो पूरी मीडिया सुबह से शाम तक हमें परेशान कर देती... सच कहूं तो, मेरे अपने ससुर भी मुझे उतना 'प्यार' नहीं दिखाते, जितना ये लोग दिखाते हैं। लेकिन 'लाल टोपी' वालों से पूछिए कि यह कैसा 'प्यार' है? इस रिश्ते की असलियत क्या है?.." "जब सहारनपुर में एक मस्जिद को गिराया गया, तो क्या अखिलेश वहां गए थे? जब श्रावस्ती में एक विवाद के दौरान मदरसों को तोड़ा गया, तो क्या अखिलेश वहां गए थे? आप पूछते हैं कि AIMIM ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चंद्रशेखर आज़ाद को क्यों चुना है... नगीना निर्वाचन क्षेत्र में, जब यह घोषणा की गई कि ईद की नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी, तो यह बहादुर नौजवान, चंद्रशेखर, डटकर खड़ा रहा। उसने कहा, 'आप बेझिझक नमाज़ पढ़ें'—देखते हैं कि आपको रोकने की हिम्मत कौन करता है। जब लोग नमाज़ पढ़ रहे थे, तब चंद्रशेखर आज़ाद पहरा दे रहे थे, जबकि अखिलेश अब उस जगह जाने की योजना बना रहे हैं जहां हम 400 सालों से नमाज़ पढ़ते आ रहे हैं... अब आपको खुद तय करना है: वह कौन है जो आपके साथ खड़ा रहा और यह सुनिश्चित किया कि आप अपनी नमाज़ पढ़ सकें?." "अखिलेश यादव 'PDA' की बात करते हैं... असल में, 'PDA' का मतलब है 'पलट दिया अखिलेश' (अखिलेश ने सब कुछ पलट दिया है)... कभी वे कहते हैं कि 'A' का मतलब 'अल्पसंख्यक' (minorities) है, तो कभी वे बताते हैं कि इसका मतलब 'अग्र' (forward), या 'आदिवासी', या फिर 'आजीयाबादी' (बाहर से आए लोग) है...." "अगर हम नहीं चाहते कि योगी लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें, और अगर हम भाजपा को रोकना चाहते हैं, तो मैं उत्तर प्रदेश के उन सभी लोगों से अपील करता हूँ—जो बाबासाहेब अंबेडकर के संदेश को मानते हैं, जो लोहिया के राजनीतिक दृष्टिकोण का अनुसरण करते हैं, और जो संविधान को अपने दिल के करीब रखते हैं—कि वे आने वाले विधानसभा चुनावों में 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' की जीत सुनिश्चित करें। इस मोर्चे में योगी और भाजपा को रोकने की ताकत और क्षमता है। बाकी किसी और में ऐसा करने की क्षमता, योग्यता या काबिलियत नहीं है."
0
0
Report
Advertisement

दमोह में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई: आरोपियों गिरफ्तार, पुलिस ने उनका जुलूस निकाला

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह शहर के बढ़ापुरा इलाके में दो दिन पहले बुजुर्ग को बेरहमी से पिटाई किया गया था लात घूंसों के अलावा बेल्ट से मारपीट की गई जिसका वीडियो सामने आया और इस घटना ने सबको हिला कर रख दिया था. पुलिस के लिए भी मामला चिंता मे डालने वाला था क्योंकि दमोह पुलिस इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रॉल हो रही थी. पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों को चिन्हित किया और उन्हें गिरफ्तार किया, इतना ही नहीं पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश करने से पहले उनका जुलूस भी निकाला और इस बार नया नारा भी बुलवाया, 'न्यायालय हमारा बाप हे' के नारे लगवाए गए. वहीं इन आरोपियों ने कैमरे के सामने वारदात स्वीकार की लेकिन दावा किया कि डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था और अगले दिन बुजुर्ग ने हमला कर दिया. बहरहाल पुलिस ने इन आरोपियों को सलाखों के पीछे कोर्ट में पेश कर पहुंचाया है.
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में बाइक पर तेंदुए के हमले से बच्चा घायल, दहशत फैल गई

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. तेंदुए के हमले में घायल हुआ बच्चा, चलती बाईक पर मारा झपट्टा , ख़बर बहराइच से है,जहां के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत बिछिया आम्बा मार्ग पर शनिवार की देर शाम बिछिया निवासी सफीउद्दीन खान अपने 8 साल के बेटे वहाजुद्दीन के साथ बाईक से आम्बा जा रहे थे इस दौरान तेंदुआ हमला करते हुए बाईक पर कूद पड़ा तभी वह बाईक रोककर शोर मचाने लगे तभी तेंदुआ बच्चे के पैर पर पंजा मारकर जंगल में चला गया। घटना में बच्चे के पैर में जख्म हुआ कि पंजे का निशान साफ जाहिर हो रहा है। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है लोग सहमे हुए हैँ। वन विभाग ने राहगीरों को सतर्क करने के लिए बिछिया वन बैरियर पर वन कर्मियों को तैनात किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top