icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227407
CC.MohanFollow16 Jan 2025, 03:29 pm

AMETHI-नैनहा बरतली गांव में देर रात्रि चली गोली मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Bisesarganj, Uttar Pradesh:

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नैनहा बरतली निवासी रितुराज शुक्ल बुधवार देर रात खाना खाकर घर पर सोने जा रहे थे। इनके पड़ोसी से रास्ते के विवाद को लेकर पुरानी रंजिश काफी दिनो से चली आ रही है। आरोप है देर रात परिजनों के साथ घर आकर गाली देने लगे। इस पर आपत्ति की गई तो मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी अवैध तमंचे से फायरिंग करने लगे, इस  घटना में एक युवक के हाथ मे गोली लग गई।  पीड़ित ने मामले की शिकायत 112 नंबर को दी । प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल किया गया। सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस ने मौके पहुंच गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समस्तीपुर: नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के वीडियो पर 4 गिरफ्तार, जनप्रतिनिधि भूमिका पर सवाल

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में सिर्फ छह घंटे में चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि मौके पर मौजूद अन्य लोगों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गाँव के बांध बाइपास रोड की बताई जा रही है, जहां एक लड़की के साथ गाली-गलौज और छेड़छाड़ का वीडियो बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल की पहचान की और 117/26, पॉस्को और IT कानून के तहत मामला दर्ज किया. गिरफ्तार लोग विकास कुमार, राहुल कुमार, राम बाबु सहनी और अवधेश पासवान बताए जाते हैं—ये सभी बालिग हैं. पूछताछ में पाया गया कि视频 एक सप्ताह पूर्व 15 सितंबर को रिकॉर्ड किया गया था और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया. एसपी ने कहा कि आरोपी में से एक पर शराब तस्करी के मामले के भी रिकॉर्ड हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस मांग करती है कि वीडियो और कंटेंट को प्रसारित न किया जाए ताकि पीड़िता की पहचान उजागर न हो. साथ ही जी मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर भी पुलिस से जवाब मांगा गया है कि तमाशा देखने वाले अन्य लोग और जनप्रतिनिधि क्या कर रहे थे. आगे की जांच जारी है.
0
0
Report

बक्सवाहा में अतिवृष्टि से खरीफ फसलें भारी नुकसान, किसान राहत और सर्वे की मांग

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बक्सवाहा विकासखंड क्षेत्र में लगातार हुई अतिवृष्टि और जलभराव के कारण खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। फसल बर्बाद होने से परेशान किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार बक्सवाहा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल राहत और सर्वे की मांग की है। किसानों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सोयाबीन, उड़द, मूंग, तिल सहित कई खरीफ फसलें पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहने से फसलें सड़ गई हैं। किसानों के अनुसार कई गांवों में 80 से 100 प्रतिशत तक फसलों का नुकसान हुआ है, जिससे उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने ज्ञापन में मांग की है कि प्रभावित गांवों में राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम भेजकर खेत-खेत जाकर निष्पक्ष सर्वे कराया जाए, ताकि किसी भी किसान का नाम सर्वे से न छूटे और वास्तविक क्षति दर्ज हो सके। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पात्र किसानों को बीमा राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग भी की गई है।
0
0
Report
Advertisement

जलगांव दुष्काल निरीक्षण: बच्चू कडू ने किसानों के लिए अधिक मदद की मांग

Jalgaon, Maharashtra:जलगांव, पाचोरा: महाराष्ट्र के कुछ तालुकों को छोड़कर पूरे राज्य में दुष्काळ जैसी स्थितियाँ होने की बात शिवसेना-शिंदे गट के नेता बच्चू कडू ने जळगाव जिले के पाचोरा तालुक्यात दुष्काळग्रस्त भाग की निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने किसानों की पिक के नुकसान पर चिंता प्रकट की और राज्य निर्णय में तकनीकी मानदंड कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने आप पर ध्यान देगी और किसानों को अधिक से अधिक सहायता देकर दुष्काळ जैसी स्थिति से उभरने में मदद की जाएगी। इसके अलावा किसान-हित में सभी जरूरी उपायों के बारे में भी/aggressive प्रयास किए जाएंगे ताकि किसानों को बड़ी मदद मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

पोक्सो कोर्ट ने 70 वर्षीय आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास सुनाया

Ajmer, Rajasthan:अजमेर में पोक्सो कोर्ट ने 5 वर्ष के अबोध नाबालिग को हवस का शिकार बनने वाले 70 वर्षीय आरोपी के दोष सिद्ध होने पर 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.. मामले के अनुसार नाबालिग के माता-पिता सामाजिक कार्यक्रम में गए हुए थे.. इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ गलत कृत्य किया... घटना के बाद नाबालिग के माता-पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.. अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 17 गवाह और 45 दस्तावेज पेश किए गए.. न्यायालय ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी माना और उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई.. मामलों में पुलिस की लापरवाही पर भी अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुसंधान अधिकारी और एएसआई किशन सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक को निर्देश भी दिए हैं।
0
0
Report

बेगूं नगर पालिका में गरिमा शर्मा-शैलेंद्र आंचलिया ने पदभार ग्रहण किया

Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर पालिका की नवनियुक्त अध्यक्षा गरिमा शर्मा और उपाध्यक्ष शैलेंद्र आंचलिया ने आज पदभार ग्रहण किया। शहीद भगतसिंह सभागार में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों ने नगर पालिका के पार्षदों की मौजूदगी में गणपति जी की पूजा-अर्चना कर पदभार संभाला। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी गोपाल जीनगर सहित जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण के बाद नवनियुक्त अध्यक्षा और उपाध्यक्ष ने नगर के विकास, स्वच्छता और आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम में नगर पालिका से जुड़े अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
0
0
Report

जयपुर जिले में सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण लॉटरी से गांवों की राजनीति बदली

Jaipur, Rajasthan:शहरों की सरकार के बाद अब गांवों की सियासत की तस्वीर भी साफ हो गई है। जयपुर जिले में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिले की 22 पंचायत समितियों के 597 सरपंच और 5,931 वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण तय किया गया। अलग-अलग उपखंड मुख्यालयों पर हुई लॉटरी में यह तय हुआ कि कौन सा पद सामान्य रहेगा और कौनसा SC, ST, OBC और महिला वर्ग के लिए आरक्षित होगा। आरक्षण की लॉटरी निकलने के साथ ही गांवों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों का गणित बदल गया है। जिन ग्राम पंचायतों में सीट का आरक्षण अनुकूल आया है, वहां अब दावेदारी तेज होगी। वहीं आरक्षण बदलने से कई मौजूदा और संभावित दावेदारों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ेगी। आरक्षण प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान लागू किया गया है। यानी विभिन्न श्रेणियों में आरक्षित पदों के साथ महिलाओं के लिए भी निर्धारित अनुपात में सीटें तय की गईं। इससे जयपुर जिले की ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में महिला सरपंच और वार्ड पंच प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगी। बुधवार को जयपुर जिले में 57 जिला परिषद सदस्य, 22 पंचायत समिति प्रधान और 386 पंचायत समिति सदस्य पदों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई थी। इसके अगले दिन सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण तय होने के साथ पंचायतराज संस्थाओं के पदों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई। जयपुर ही नहीं प्रदेशभर में गांवों की चुनावी तस्वीर साफ करने के लिए आरक्षण प्रक्रिया हुई। प्रदेश में 14,403 सरपंच पदों और करीब 1.26 लाख वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया की गई। इसके बाद अब पंचायत चुनाव में उतरने वाले दावेदारों के लिए यह साफ हो गया है कि वे किस सीट से और किस श्रेणी में चुनाव लड़ सकेंगे। आरक्षण तय होने के बाद गांवों में चुनावी गतिविधियां तेज होंगी। वहीं सामान्य से आरक्षित या आरक्षित से दूसरी श्रेणी में गई सीटों पर पुराने दावेदारों की जगह नए चेहरे सामने आ सकते हैं。
0
0
Report
Advertisement

जळगाव दौरे में बच्चू कडू के दुष्काळ दौरे पर विपक्ष का आरोप

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ब्रेक Ancr माजी मंत्री बच्चू कडू हे आज जळगाव जिल्ह्यात दौऱ्यावर होते व या दौऱ्या दरम्यान त्यांनी पाचोरा तालुक्यातील दुष्काळग्रस्त भागाच्या पाहणी केली मात्र यावरूनच काँग्रेसने बच्चू कडू हे आता सत्तेचे भिडू झाले असून, त्यांच्या तलवारीची धार बोथट झाल्याची घणाघाती टीका काँग्रेसने केली आहे. बच्चू कडू यांनी पाचोरा तालुक्यातील दुष्काळग्रस्त भागाची केलेली पाहणी ही केवळ नौटंकी असून ज्या बांधावर बच्चू कडू पाहणीसाठी गेले, त्या ठिकाणी एकही शेतकरी उपस्थित नव्हता, असा आरोप काँग्रेसचे पदाधिकारी सचिन सोमवंशी यांनी केला आहे. दरम्यान महायुतीचे नेते दुष्काळग्रस्त दौऱ्याच्या नावाखाली पक्षाचे कार्यक्रम घेत असून आमदार किशोर पाटील यांच्या मंत्रिपदाची घोषणा करण्यासाठीच बच्चू कडू पाचोऱ्यात आले होते, असा आरोप टोला ही काँग्रेसकडून लगावण्यात आला आहे. बाईट - सचिन सोमवंशी काँग्रेसचे जिल्ह्याचे पदाधिकारी..
0
0
Report

RJD ने सीईसी के विरोध में बिहार के जिलों में पुतला दहन की घोषणा

Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी के निर्देशानुसार एवं माननीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के परामर्शनुसार राष्ट्रीय जनता दल कल संपूर्ण बिहार में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के अनैतिक व अवैध निर्णयों, सत्ता समर्थित नीतियों, निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को समाप्त करने की साजिश, दोषपूर्ण और द्वेषपूर्ण SIR, चुनावी धांधली, वोट डकैती, संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने के षड्यंत्र तथा बिहार बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव रद्द करने की माँग को लेकर दिनांक 25 सितंबर 2026 को अपराह्न 2 बजे सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया जाएगा। लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में आप सभी अपने योगदान की आहुति दें।
0
0
Report
Advertisement

इवनिंग वाक पर निकले युवक को बाइक सवार ने टक्कर मारी, दो गंभीर रूप से घायल, हरदोई रेफर

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow26m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के निर्माणाधीन बाईपास हरियाली बाजार पर एक तेज रफ्तार बाइक ने इवनिंग वाक कर रहे युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी शाहबाद लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हरदोई रेफर किया गया। बिलाल पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला अल्लाहपुर इबनेजयी गुरुवार को शाम 7:15 बजे निर्माणाधीन बाईपास हरियाली बाजार पर टहलने गया था। पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार पंकज पुत्र नरेंद्र निवासी नयागांव अपने दो अन्य साथियों को लेकर आया और बिलाल के जोरदार टक्कर मार दी जिससे बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया और पंकज भी गंभीर रूप से घायल हुआ। घायलों को तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है । बताया जाता है पंकज और उसके साथी शराब के नशे में थे। पंकज के दोनों साथियों को मामूली चोटे आई और वह मौके से फरार हो गए।
0
0
Report

हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल बोतलों की अवैध बिक्री से हड़कंप

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे खुलेआम बोतलों में पेट्रोल बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस की गश्त के तमाम दावों के बीच यह खतरनाक काम खुलेआम चल रहा था, लेकिन महकमा तब हरकत में आया जब किसी ने इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद युवक भागने लगे, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाकर पीछा करते हुए युवकों को धर दबोचा. मौके से प्लास्टिक की बोतलों में भरा हुआ पेट्रोल बरामद किया गया और पुलिस युवकों को अपनी गाड़ी में बैठाकर कोतवाली ले गई. खुले में पेट्रोल की इस बरामदगी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं है. कहा जा रहा है कि आखिर इस तरह बोतलों में पेट्रोल भरवाने और जुटाने के पीछे असल मंशा क्या थी? क्या यह केवल चंद रुपयों के मुनाफे का अवैध धंधा था या फिर इन बोतलों में पेट्रोल इकट्ठा कर किसी बड़ी वारदात या आपराधिक साजिश को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी, इसको लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top