Amethi - बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य उत्सव का आयोजन
Fursatganj, Uttar Pradesh:अमेठी फुरसतगंज भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में चल रहे 15 दिवसीय उत्सव के अंतर्गत, जिलाधिकारी अमेठी के निर्देश r फुरसतगंज में "हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कंपोजिट विद्यालय फुरसतगंज से सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत एवं बेसिक शिक्षा विभाग की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरांत सामुदायिक शहीद हाल, फुरसतगंज में एक वाद-विवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
