Amethi - आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों को बच्चों ने दी श्रृद्धांजली
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों को मुसाफिरखाना डाकघर के सामने सिटी पब्लिक स्कूल के अध्यापक एवं बच्चों ने श्रृद्धांजलि दी. वही सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आकाशगंगा के नेतृत्व में बच्चों ने तरह-तरह के कला आकृतियां से पहलगाम में शहीद हुए भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि दी और याद किया. जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे युवा समाजसेवी भाजपा नेता राहुल कौशल विद्यार्थी ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किया गया ऐसा घटना माफी योग्य नहीं है, जिन्होंने 27 निहत्थे भारतीय नागरिकों की जान ले ली. इस समय पूरा भारत ऐसी घटना की निंदा कर रहा है और बदले की मांग कर रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|