अमेठी में पैर फिसलने से युवक की गई जान
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे महावीर गांव में एक युवक पैर फिसलने से गोमती नदी में गीर गया जिससे उसकी जान चली गई । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई में जुट गई है। मृतक सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर का रहने वाला था पिछले एक महीने से अपनी बहन के घर पर रहकर फालिस का इलाज करवा रहा था। आज सुबह करीब 10 बजे युवक शौच के लिए गोमती नदी के किनारे गया था जहां पैर फिसल जाने के कारण वह नदी में गिर गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अजमेर में भाजपा ने जनजागरण पदयात्रा से विपक्ष की दिल्ली रैली का पलटवार किया
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में बीजेपी ने जनजागरण पदयात्रा निकाल कर विपक्ष की दिल्ली में आयोजित रैली का पलटवार किया है.. विपक्ष के विरोध में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ का संदेश देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष को जमकर कोसा.. भाजपा के राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित अनेक नेताओं की अगुवाई में आयोजित जनजागरण पदयात्रा में भाजपा के नेता और कार्यकताओं ने सहभागिता निभाते हुए हाथों में पार्टी झंडा लेकर शहर की आंकों पर निकले और वोट चोरी के3 नाम पर देश की जनता को भ्रम में डालने वाले विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की.. रैली सूचना के केंद्र से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गोल प्याऊ पहुंची जहां सभा के साथ पदयात्रा का समापन हुआ....आपको बता दें कि कांग्रेस देशभर में एसआईआर के मुद्दे को लेकर लगातार केंद्र सरकार ओर चुनाव आयोग पर हमलावर है... जिसके विरोध में बीजेपी भी देशभर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के संदेश के साथ पदयात्राएं निकाल रही हैअलवर के विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध योजनाओं पर कड़ाई से निर्देश
Alwar, Rajasthan:अलवर के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की समीक्षा, कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश. अल्वर शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और आगामी विकास योजनाओं की रूपरेखा को लेकर गुरुवार को नगर विकास न्यास (UIT) कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। UIT अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति और प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से संचालित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य बेहतर प्लानिंग और निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। साथ ही आगामी योजनाओं को लेकर भी प्रभावी रणनीति तैयार करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में कार्यवाहक UIT सचिव बीना महावर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.तालाब में शव मिलने से बहरी क्षेत्र में सनसनी, हत्या की आशंका
Sidhi, Madhya Pradesh:जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोराही में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो दिनों से लापता 35 वर्षीय युवक का शव गांव के तालाब में तैरता हुआ मिला। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान रामाधार सोंधिया, पिता राजबहोर सोंधिया, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी ग्राम चोराही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले दो दिनों से लापता था। हैरानी की बात यह है कि जिस तालाब में उसका शव मिला, वह उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। ग्रामीणों की सूचना पर बहरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। वहीं, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जिससे मामले ने और गंभीर मोड़ ले लिया है। फिलहाल युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।PoJK में पाकिस्तानी सेना का बड़ा ऑपरेशन, 7 नागरिकों की मौत, मृतकों की संख्या 153 पहुंची
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के रावलाकोट में गुरुवार सुबह पाकिस्तानी रेंजर्स और फ्रंटियर कोर (FC) ने पुलिस के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया। सुबह करीब 8 बजे फज्र की नमाज के बाद प्रमुख प्रदर्शन स्थलों को निशाना बनाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर भारी गोलीबारी की।
9 जून से रावलाकोट बस टर्मिनल पर 5,000 से अधिक प्रदर्शनकारी 38 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर धरने पर बैठे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागरिक रिहायशी इलाकों में ड्रोन हमले भी किए गए। स्थानीय निवासी वसीम शकील का घर हमले में नष्ट होने की खबर है।
ऑपरेशन के शुरुआती दो घंटों (सुबह 8 से 10 बजे) में कम से कम 7 नागरिकों की मौत और 23 लोगों के घायल होने की खबर है।
7 जून से अब तक PoJK में मरने वालों की संख्या 153 पहुंचने का दावा किया गया है।
उमर फारूक चौक के पास हजारों लोग जमा हैं। महिलाओं के सुरक्षा बलों का सामना करने और मस्जिदों के लाउडस्पीकर से लोगों को एकजुट होकर कार्रवाई का विरोध करने की अपील किए जाने की खबर है।
ड्रोन हमले के बाद बम के टुकड़े दिखाए
JAAC नेता सरदार उमर नजीर ने रावलाकोट में कथित पाकिस्तानी सैन्य ड्रोन हमले के बाद बरामद बम के टुकड़े दिखाए। दावा है कि हमले में नागरिकों के घरों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया गया।
(नई दिल्ली से जी बिजनेस एंड डिफेंस रिपोर्टर अनुवेश रथ की रिपोर्ट)
