Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
जिला कलक्टर सड़क सुरक्षा मीटिंग में गंभीर नहीं, डीओ लैटर के बाद भी असंतोषजनक
KCKashiram Choudhary
Mar 20, 2026 08:37:01
Jaipur, Rajasthan
सड़क सुरक्षा पर गंभीर नहीं कलक्टर! - 41 जिला कलक्टरों में 12 ही अप टू मार्क, हर कलक्टर को महीने में 1 मीटिंग लेना जरूरी - परिवहन सचिव शुचि त्यागी ने लिखे डीओ लैटर, लिखा, कलक्टर साहब, सड़क सुरक्षा पर गंभीर हों जयपुर। राज्य में हर साल बढ़ते सड़क हादसों के बावजूद हादसे कम करने की दिशा में प्रशासन ज्यादा गंभीर नहीं है। ये हम नहीं, वे आंकड़े कह रहे हैं, जिसके मुताबिक निर्धारित मीटिंग मानकों की पालना नहीं हो सकी है। जिला कलक्टर सड़क सुरक्षा मीटिंग को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग की सचिव ने कलक्टरों को डीओ लैटर लिखकर चेताया है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा को लेकर गठित एम्पावरमेंट कमेटी ने निर्देश दिए हुए हैं कि राज्य में प्रत्येक जिले की सड़क सुरक्षा समिति की हर माह मीटिंग होनी चाहिए। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों की अध्यक्षता जिला कलक्टर करते हैं। मीटिंग के आयोजन के 48 घंटे में ही मीटिंग की मिनिट्स को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एवं जिले की वेबसाइट पर अपलोड करना होता है। चिंताजनक बात यह है कि ये बैठकें नियमित रूप से नहीं की जा रही हैं। वर्ष 2025 में राज्य के 41 जिलों में निर्देशों के मुताबिक 492 मीटिंग की जानी चाहिए थी। लेकिन पिछले वर्ष कुलमिलाकर 384 मीटिंग आयोजित की गई हैं। वहीं कुछ जिले तो ऐसे हैं, जिनमें एक भी मीटिंग की बैठक कार्यवाही विवरण वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया। सड़ II सुरक्षा को लेकर कितने गंभीर जिला कलक्टर? - बालोतरा कलक्टर ने वर्ष 2025 में 6 मीटिंग ली, एक भी MORTH पोर्टल पर अपलोड नहीं - बांसवाड़ा कलक्टर ने 7 मीटिंग ली, पोर्टल पर 2 की ही मीटिंग मिनट अपलोड की - भरतपुर कलक्टर ने 12 मीटिंग तो ली, लेकिन पोर्टल पर 1 की मिनिट्स अपलोड की - दौसा कलक्टर ने 7 मीटिंग ली, केवल एक मीटिंग की मिनिट्स पोर्टल पर अपलोड - धौलपुर कलक्टर ने 8 मीटिंग ली, एक भी मीटिंग की मिनिट्स पोर्टल पर अपलोड नहीं - जालौर कलक्टर ने 8 मीटिंग ली, एक भी मीटिंग की मिनिट्स पोर्टल पर अपलोड नहीं - प्रतापगढ़ कलक्टर ने 7 मीटिंग ली, केवल एक मीटिंग की मिनिट्स पोर्टल पर अपलोड - राजसमंद कलकटर ने 8 मीटिंग ली, एक भी मीटिंग की मिनिट्स पोर्टल पर अपलोड नहीं - सिरोही कलक्टर ने 7 मीटिंग ली, एक भी मीटिंग की मिनिट्स पोर्टल पर अपलोड नहीं - उदयपुर कलक्टर ने मात्र 6 मीटिंग ली, इनमें से भी 3 की ही मिनिट्स पोर्टल पर अपलोड इस साल 2 माह में 3 जिलों में एक भी मीटिंग नहीं वहीं वर्ष 2026 में जिला सड़क सुरक्षा समितियों की मीटिंग की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ के मुताबिक जनवरी और फरवरी 2026 में अजमेर, दौसा और डीडवाना-कुचामन जिले तो ऐसे हैं, जहां पर एक भी मीटिंग आयोजित नहीं की गई है। वहीं बारां, जालौर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, डीग, झालावाड़ और करौली में 2 माह में एक-एक मीटिंग ही आयोजित की सकी है। इसलिए महत्वपूर्ण है जिला सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग - जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बनाई जाती है कार्य योजना - हादसों की संख्या घटाने, मौतों में कमी लाने को लेकर होती है चर्चा - ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने, रोड इंजीनियरिंग को लेकर होती है चर्चा - ट्रैफिक जाम कम करने, सड़कों से अतिक्रमण हटाने की होती है प्लानिंग - हादसों के बाद घायलों की मदद को लेकर उठाए जाते हैं कदम - परिवहन विभाग की सचिव शुचि त्यागी ने जिला कलक्टरों के नाम पत्र लिखे - सभी कलक्टरों से नियमित समय पर मासिक बैठक करने के लिए कहा - जिससे सड़क हादसे और मौतों की संख्या घटाने की कार्यवाही हो सके - राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के सम्बंध में अपील की
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJAY PRAKASH KUMAR
Mar 20, 2026 09:54:06
Gaya, Bihar:समृद्धि यात्रा में ‘चना लूट’! सीएम के कार्यक्रम में ही खेत साफ, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की व्यवस्था पर सवाल,मंच पर विकास की बात, नीचे खेत में ‘लूट’ सभा में जाने से पहले ‘चना तोड़’ गया में दिखी अनोखी भीड़ की हरकत गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। जहां एक ओर सीएम मंच से वर्ष 2006 से अब तक के विकास कार्यों को गिना रहे थे। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ग्रामीण खेत में लगे हरे चने की फसल पर हाथ साफ करते नजर आए। *सभा के साथ ‘चना तोड़ अभियान’* कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे थे। इसी दौरान सेंटर परिसर में लगी चने की फसल को लोगों ने मौका देखकर उखाड़ना शुरू कर दिया। जिसे मौका मिला, वह हरा चना का पौधा उखाड़ते हुए आराम से सभा स्थल की ओर बढ़ता दिखा। *आधुनिक खेती के मॉडल पर ही चोट* यह वही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है, जहां आधुनिक और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यहां खास तौर पर मोटे अनाज (मिलेट्स) की उन्नत खेती पर जोर दिया जा रहा है अन्य फसलों की तुलना में करीब 20% कम पानी में उत्पादन संभव हो सके। लेकिन कार्यक्रम के दौरान ही फसल को नुकसान पहुंचाना व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। *प्रशासन रहा बेखबर?* घटना के दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था इस पूरे घटनाक्रम से अनजान नजर आई। खुलेआम फसल उखाड़े जाने के बावजूद किसी तरह की रोक-टोक नहीं दिखी, जिससे लोगों ने बेझिझक इसका फायदा उठाया। एक ओर सरकार खेती को आधुनिक और टिकाऊ बनाने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसे मॉडल विकसित कर रही है, वहीं दूसरी ओर उसी परिसर में फसल की ‘लूट’ जैसी तस्वीरें सामने आना व्यवस्था की हकीकत भी उजागर कर रहा है।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 20, 2026 09:53:44
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल के चौथे तल्ले से कूद कर आज एक मरीज ने आत्महत्या कर लिया, मरीज मेडकल वार्ड मे भर्ती था, पिछले तीन दिनों से उसका इलाज एमजीएम मे चल रहा था, मरीज अरसद पिछले तीन दिनों सर एमजीएम मे भर्ती करवाया गया था, उसका इलाज अस्पताल मे चल रहा था, आज सुबह उसने अपनी माँ से शौच करने जाने की बात कह कर निकला, और अस्पताल के चौथे तल्ले से कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया, हालांकि लोगों ने उसे उठा कर डॉक्टर के पास ले गए जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना की जानकारी मिलने पर मौक़े पर एमजीएम थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही पुलिस पुरे मामले की छानबीन मे जुट गईं है。
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Mar 20, 2026 09:52:43
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मार्च के महीने में ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड ने जोर पकड़ लिया है और बद्रीनাথ धाम सहित चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में नीति घाटी ,हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और औली में लगातार भारी बर्फबारी का दौर जारी है। ताजा बर्फबारी के चलते पूरा धाम क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। यहां करीब दो फीट तक बर्फ जम चुकी है, जिससे चारों ओर का दृश्य बेहद मनमोहक हो गया है। मौसम के इस बदले मिजाज ने एक बार फिर सर्दी का एहसास करा दिया है। गौरतलब है कि बद्रीनाथ धाम कपाट खुलना 2026 23 अप्रैल को प्रस्तावित है। कपाट खुलने से पहले ही धाम में इतनी भारी बर्फबारी होना व्यवस्थाओं के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां अब यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए तैयारियों में जुट सकती हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 09:50:39
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना बारादरी पुलिस ने एक शातिर चोर को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलहे के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 99 बीघा क्षेत्र के पास से आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी सिकन्दर ने बताया कि वह पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और जेल जा चुका है।जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से चोरी की योजना बना रहा था।इसी दौरान पकड़े जाने के डर से उसने अपने पास तमंचा रखा हुआ था,ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल कर सके। पुलिस के अनुसार,आरोपी क्षेत्र का शातिर अपराधी है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top