227413
अमेठी में प्राचीन काली मंदिर के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजा गया
Dhoyen, Uttar Pradesh:अमेठी नगर पंचायत ने प्राचीन काली मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू होगा। हाल ही में देवीपाटन मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपए मंजूर किए गए थे। गौरीगंज रोड पर स्थित यह कई दशक पुराना मंदिर नवरात्र में श्रद्धालुओं का केंद्र बनता है। नगर पंचायत के इस प्रयास से मंदिर की सूरत बदलने की उम्मीद है। यह कदम स्थानीय धार्मिक स्थलों के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फिरोजाबाद में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अंजली अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। अस्पताल थाना उत्तर क्षेत्र के बंबा चौराहा, कोटला रोड पर स्थित है। अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना उत्तर और रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। बघेल कॉलोनी निवासी प्रदीप ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी पूजा को पेट दर्द होने पर वे 9 जनवरी को अंजली अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में डॉ. जितेंद्र बघेल ने जांच के बाद पथरी का ऑपरेशन किया। 15 जनवरी को पूजा को घर भेज दिया गया, लेकिन उसी रात उन्हें फिर से तेज पेट दर्द हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे।प्रदीप के मुताबिक, 25 फरवरी तक पूजा का इलाज अंजली अस्पताल में जारी रहा, जिस पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए। इसके बावजूद पूजा की हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद डॉ. जितेंद्र उन्हें अपनी कार से आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए और पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में कोई आर्थिक मदद नहीं की गई। परिजनों ने बताया कि 10 मार्च को पूजा को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल संचालक डॉ. जितेंद्र अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और प्रदीप के साथ मारपीट की। पूजा की हालत में सुधार न होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया, जहां मंगलवार रात उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।0
0
Report
दिल्ली CM के बयान से उभरे नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर राजनीतिक घमासान
Noida, Uttar Pradesh:कोयम्बटूर: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम में कहा, "यह देश सभी महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन है, मैं आशा करती हूं कि यह नारी शक्ति वंदन अधिनियम हो..." डीएमके के विरोध पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह उनका छोटा और छोटा दिमाग है जो महिलाएं इस बिल को लेकर ऐसा कर रही हैं। आज देश की आधी आबादी वाले इन राजनीतिक संप्रदाय की ओर देख रहे हैं कि हमें हमारा हक कब मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि ईश्वर बोस सदबुद्धि देव और यह बिल जारी करते हैं। भारत की महिलाएं आग से मत खेलो。0
0
Report
Phagwara मंडी में गेहूं लिफ्टिंग थमी, किसानों में भारी रोष
Kapurthala, Punjab:ਫਗਵाड़ਾ ਮੰਡੀ ‘ਚ ਕਣਕ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਠੱਪ, ਕਿਸਾਨਾਂ ‘ਚ ਭਾਰੀ ਰੋਸ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਦੁਆਡਾ ਦੇ ਵਫ਼ਦ ਨੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਹਾਲਾਤ ਵੇਖੇ, ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ **ਖ਼ਬਰ:** Phagwara ਤੋਂ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਨਾਲ ਜੁੜੀ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਅੱਜ Bharatiya Kisan Union Doaba ਦਾ ਇੱਕ ਵਫ਼ਦ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਫਗਵਾੜਾ ਪਹੁੰਚਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੰਡੀ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਰਪੇਸ਼ ਆ ਰਹੀਆਂ ਗੰਭੀਰ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਉਜਾਗਰ ਕੀਤਾ。 ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ Satnam Singh Sahni ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਾਥੀਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ‘ਤੇ ਸਵਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਕਣਕ ਬੋਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਪਈ ਰੁਲ ਰਹੀ ਹੈ, ਪਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਲਿਫਲਟਿੰਗ ਦੀ ਕੋਈ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨ ਭਾਰੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 1 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੋਂ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਪਰ 15 ਦਿਨ ਬੀਤ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਚੁੱਕਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਅਦਾਇਗੀ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੋਈ, جس ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਆਰਥਿਕ ਹਾਲਤ ਹੋਰ ਵੀ ਨਾਜ਼ੁਕ ਬਣ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਪਏ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਅਤੇ ਗੜਿਆਂ ਕਾਰਨ ਕਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਪਰ ਦੁੱਖ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਅਜੇ ਤੱਕ ਨਾ ਤਾਂ ਕੋਈ ਗਿਰਦਾਵਰੀ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਪਟਵਾਰੀ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਜਾਂਚ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਪਈ ਕਣਕ ਦੀ ਤੁਰੰਤ ਲਿਫਟਿੰਗ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਬਣਦੀ ਰਕਮ ਜਲਦ ਅਦਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਚੇਤਾਵਨੀ दीਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਅਣਡਿੱਠਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਗਲੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਰਣਨੀਤੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਗੀਆਂ。0
0
Report
Advertisement
Model स्कूल बनने से स्थानीय छात्राओं का एडमिशन रोक, बवाल बढ़ा
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के एकमात्र गर्ल्स स्कूल में एडमिशन नहीं होने से स्थानीय छात्राएं परेशान हैं। गर्ल्स हाई स्कूल में नवमी क्लास में एडमिशन नहीं होने पर छात्राएं स्थानीय विधायक के यहां पहुंच गई। छात्राओं ने बताया कि बाहरी छात्रों का तो एडमिशन हो रहा है, लेकिन स्थानीय छात्राओं को एडमिशन से रोक दिया गया है। इस बार गर्ल्स हाईस्कूल को मॉडल हाईस्कूल बनाया गया है। मॉडल स्कूल में इस साल से छात्र और छात्रा दोनों का एडमिशन हो रहा है, जबकि शुरू से यह विद्यालय केवल छात्राओं के लिए रहा है। नामांकन नहीं होने से छात्राएं और उनके पैरेंट्स दोनों परेशान हैं। छात्राओं का कहना है कि स्कूल प्रबंधन से जानकारी मिली है कि सरकारी आदेशानुसार विद्यालय मे बाहरी छात्र और छात्राओं का नामांकन होना है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि स्थानीय छात्रों को नामांकन के लिए स्थानीय विधायक, शिक्षा पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी से भी पत्राचार किया गया, लेकिन अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है। प्रिंसिपल रानी पुष्प लता ने बताया कि राज्य सरकार ने इसे मॉडल स्कूल घोषित किया है, जिस कारण छात्र और छात्रा दोनों एडमिशन के लिए पहुंच रहे हैं। बिहार सरकार से गाइडलाइन है कि स्थानीय बच्चों का एडमिशन तत्काल रोक दिया जाए। बाइट स्थानीय छात्राएं रानी पुष्पलता, प्रिंसिपल, गर्ल्स हाई स्कूल0
0
Report
दतिया में टोल वसूली विरोध: कांग्रेस का धरना, स्थानीय वाहनों के टोल मुक्ती की मांग
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में टोल वसूली के विरोध में कांग्रेस का धरना, स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने की मांग दतिया, 16 अप्रैल 2026। झांसी रोड स्थित दबरई टोल प्लाजा पर स्थानीय नागरिकों से हो रही टोल वसूली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त करने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उक्त टोल नाका दतिया जिले की सीमा के भीतर ही स्थित है, इसके बावजूद स्थानीय नागरिकों से टोल वसूला जा रहा है। टोल प्लाजा के दोनों ओर शासकीय कार्यालय होने के कारण नागरिकों को दिन में कई बार आवागमन करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक बार के आवागमन के लिए लगभग 120 रुपये तक का शुल्क लिया जा रहा है। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि टोल कर्मचारी अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार कर रहे हैं, जो नागरिकों के आवागमन के अधिकार का उल्लंघन है। साथ ही, यह भी कहा गया कि कुछ विशेष राजनीतिक पहचान वाले वाहनों को टोल में छूट दी जाती है। वहीं, इस मामले में टोल प्रबंधन ने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्थानीय नागरिकों को टोल से मुक्त नहीं किया गया, तो पार्टी गांधीवादी तरीके से आंदोलन और सत्याग्रह करेगी। धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी, पूर्व राज्य मंत्री अवधेश नायक, पूर्व विधायक राधेलाल बघेल, अंबिका शर्मा, नरेंद्र गुर्जर सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए धरना स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा।0
0
Report
जयपुर में गर्भवती से छेड़छाड़: आरोपी मुरैना कोर्ट में सरेंडर, जेल भेजा
Morena, Madhya Pradesh:राजस्थान के जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के सनसनीखेज मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले का आरोपी राहुल गुर्जर अब कानून के शिकंजे में आ चुका है। आरोपी ने मुरैना कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी राहुल गुर्जर ने चालाकी दिखाते हुए एक पुराने लूट के मामले का सहारा लिया और मुरैना कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए उसने अपनी दाढ़ी भी कटवा ली थी। दरअसल, जब जयपुर में गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया था, उस वक्त आरोपी दाढ़ी में नजर आया था। यह पूरी घटना CCTV में कैद हुई थी, जिसने न सिर्फ जयपुर बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई तेज हो गई है। जयपुर पुलिस भी मुरैना पहुंच चुकी है और आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के जरिए अपनी कस्टडी में लेने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि जयपुर पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जाकर मामले में आगे की पूछताछ करेगी और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। फिलहाल आरोपी सलाखों के पीछे है, लेकिन इस शर्मनाक घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने महिला आरक्षण पर फिर से उठाए सवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "महिला आरक्षण के लिए कभी किसी ने मना नहीं किया। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसे दोबारा दोहराने का कोई मतलब नहीं है... असली सवाल है कि आप इसे दोबारा किस मकसद से लाए हैं? इसे इतनी जल्दी लाने और इसे परिसीमन से जोड़ने का क्या मकसद है, जब नई जनगणना आने वाली है, तो आपको पहले इसे देख लेना चाहिए था... लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश मत करें, यह जनता है, यह सब देखती है।"0
0
Report
वेदांता पावर प्लांट बॉयलर विस्फोट से सोनभद्र के मजदूरों की मौत, गांव में मातम
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव में एक साथ तीन शव पहुंचे। छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में गांव के मजदूरों की मौत हो गई थी. बुधवार सुबह अलग-अलग एम्बुलेंस से तीनों शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया. गांव की गलियों में चीख-पुकार गूंज उठी और हर आंख नम हो गई. मृतकों में 40 वर्षीय राजू राम, 31 वर्षीय बृजेश और 25 वर्षीय पंकज शामिल हैं. तीनों मजदूरी के लिए गांव से बाहर गए थे और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन एक हादसे ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए. गांव के लोग भी बड़ी संख्या में परिजनों को ढांढ़स बंधाने पहुंचे. बाद में तीनों शवों को गांव के पास स्थित कचनरवा पांडु नदी घाट ले जाया गया जहां एक साथ तीनों का अंतिम संस्कार किया गया. एक साथ तीन चिताएं जलती देख हर आंख नम हो गई. पूरा गांव गम में डूबा नजर आया. मामला पीपरखाड़ गांव का है.0
0
Report
Advertisement
सुजानदेसर में गैंगवार टला, पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया
Bikaner, Rajasthan:सुजानदेसर में संभावित गैंगवार टली, गंगाशहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच युवकों को किया गिरफ्तार, कैंपर गाड़ी भी पुलिस ने की जब्त, पुरानी रंजिश में झगड़े की थी आशंका, काली माता मंदिर रोड पर दबिश, समय रहते पुलिस ने टाली वारदात बीकानेर के सुजानदेसर क्षेत्र में संभावित गैंगवार की आशंका के बीच गंगाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है जहाँ गंगाशहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति भंग और संभावित गैंगवार की आशंका को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम सुजानदेसर क्षेत्र में गश्त पर थी तभी सूचना मिली कि दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कभी भी झगड़ा हो सकता है सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत सुजानदेसर काली माता मंदिर रोड पहुंची, जहां एक कैंपर गाड़ी में सवार संदिग्ध युवकों को रोका गया पूछताछ में सामने आया कि इन युवकों की श्रवण उर्फ कांचली से पुरानी रंजिश चल रही थी और वे उसे गंभीर नुकसान पहुंचाने की योजना में थे पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए रामनिवास उर्फ रामा, मयूर खान, दीपक कच्छावा और मनीष गहलोत सहित पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही मौके से एक कैंपर गाड़ी भी जब्त की गई, जिसके कागजात मौके पर उपलब्ध नहीं मिले फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
पलामू: हुटार में CSP संचालक गोली, 3 लाख लूट; दो आरोपी गिरफ्तार
Babhandih, Jharkhand:पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार में ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालक को गोली मारकर तीन लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले ने जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि मंगलवार को हुटार गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर नकदी और अन्य सामान लूट लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो अपराधी मुस्लिम अंसारी और आकाश कुमार को एक देसी कट्टा, नकद और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है。0
0
Report
लखीसराय: तालाब में युवती की मौत, परिजन दुष्कर्म का आरोप, इलाक़े में हड़कंप
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के बकिया बाद गांव से दो दिनों से लापता युवती का शव तालाब से मिलने के बाद सनसनी फैल गई. शव की पहचान बकिया बाद गांव निवासी मिथलेश कुमार की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुस्कान के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है और पुलिस- प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई जा रही है. प्रभारी एसडीपीओ अजीत प्रताप चौहान और हलसी पुलिस मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है. मृतका के पिता के अनुसार 14 अप्रैल को शाम मुस्कान घर से शौच के बहाने निकली, फिर वापस नहीं आई. परिजनों ने बताया कि मुस्कान के मोबाइल पर 14 अप्रैल की शाम से जहाना गांव के सुकेश कुमार का नंबर आया, जिसके बाद वह घर से निकल गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने युवती को सुरक्षित बरामद होने का दावा किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और न एफआईआर दर्ज हुआ. परिजनों का कहना है कि सुकेश कुमार और उसके साथियों ने युवती के साथ दरिंदगी कर तालाब में शव फेंक दिया हो सकता है. शव पर गहरे चोट के निशान पाए गए. प्रभारी एसडीपीओ के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कर एफएसएल टीम से जांच जारी है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास, मंत्री- विधायक ने दी सौगात
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह के छात्र - छात्राओं को मिली बड़ी सौगात. पचंबा के जरीडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास. डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद. इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के युवाओं के लिए कई विकास के काम कर रही है और इसी का परिणाम है कि आज गिरिडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जा रही है और इसके निर्माण कार्य की शुरुआत भी हो चुकी है. कहा की बहुत जल्द इस खाली खवन में बड़े - बड़े भवन बनेगे और उन भवनों में हमारे बच्चों के सपने पूरे होंगे.0
0
Report
रांची के गोंडा में देर रात चोरों ने सोना-चांदी की दुकान भारी चोरी की
Ranchi, Jharkhand:रांची के गोंडा थाना क्षेत्र में देर रात चोरों ने एक सोना-चांदी की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान की सीलिंग तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार, सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत गोंडा थाना प्रभारी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ इलाके में संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। अब यह देखना अहम होगा कि जांच के दौरान पुलिस और एफएसएल टीम को कौन-कौन से अहम सुराग हाथ लगते हैं।0
0
Report
करनाल: 33% आरक्षण से महिलाओं की राजनीति में ताकत, अश्लीलता रोकने को मुख्यमंत्री को पत्र
Karnal, Haryana:करनाल सोशल मीडिया पर अश्लीलता रोकने की मांग तेज, महिला आयोग ने सीएम को लिखा पत्र 33% आरक्षण से महिलाओं की राजनीति में बढ़ेगी भागीदारी – रेनू भाटिया करनाल में प्रेस वार्ता के दौरान कई अहम मुद्दों पर खुलकर रखी बात。 नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत करनाल में आयोजित प्रेस वार्ता में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण बिल को ऐतिहासिक बताते हुए जोरदार समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह कदम देश और प्रदेश की राजनीति में महिलाओं को नई ताकत और पहचान देगा。 महिलाओं को मिलेगा बराबरी का हक : रेनू भाटिया ने स्पष्ट कहा कि राजनीति में महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए 33% आरक्षण बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ उनकी भागीदारी बढ़ेगी बल्कि निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व भी मजबूत होगा, जिससे समाज और राष्ट्र दोनों को फायदा मिलेगा。 सामाजिक जिम्मेदारी पर दिया बड़ा संदेश : मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने म्यूजिक और सिंगिंग इंडस्ट्री को लेकर भी साफ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनोरंजन के नाम पर समाज और खासकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए。 गन कल्चर, नशा, शराब और अश्लीलता जैसे कंटेंट से दूर रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कलाकारों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझनी होगी。 झूठे मामलों पर सख्त रुख : एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि जो महिलाएं पुरुषों पर झूठे केस दर्ज कराती हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाती है। धारा 182 के तहत कई मामलों में महिला आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं。 राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की ताकत : उन्होंने विश्वास जताया कि जब विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, तो उनकी सोच, कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इससे शासन व्यवस्था और अधिक संतुलित और प्रभावी बनेगी。 सिस्टम के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास : रेनू भाटिया ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे एक बच्चा शुरुआत में सहारे के साथ सीखता है और धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बनता है, उसी तरह महिलाओं की भागीदारी भी समय के साथ और मजबूत होती जाएगी。 सोशल मीडिया पर अश्लीलता के खिलाफ बड़ी पहल : उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती अश्लीलता को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि फिल्मों के सेंसर बोर्ड की तर्ज पर एक विशेष विभाग या अधिकारी नियुक्त किया जाए, जो इस तरह के कंटेंट पर तुरंत रोक लगाए और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे。 करनाल की इस प्रेस वार्ता में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जिम्मेदारी और डिजिटल प्लेटफॉर्म की मर्यादा जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाया गया। रेनू भाटिया के बयान ने साफ कर दिया कि अब महिलाओं की भागीदारी और सम्मान को लेकर सरकार और संस्थाएं पहले से कहीं ज्यादा गंभीर हैं。 बाइट - हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया0
0
Report
Advertisement
