icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224149
AKAshutosh Kumar SrivtastavaFollow29 Jan 2025, 11:39 am

अम्बेडकर नगरः चोरी की रकम बरामद करने पर व्यापारियों ने जलालपुर कोतवाल को किया सम्मानित

Jalalpur, Uttar Pradesh:

लाखों की चोरी में तत्परता दिखाते हुए रकम बरामद करने पर व्यापारियों ने जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में जलालपुर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक योगेन्द्र विक्रम सिंह, सिपाही रोहित सिंह को चित्र भेंट कर अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए अपनी टीम के साथ में चोरी की रकम बरामद कर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री आदित्य गोयल, जिला प्रतिनिधि भाजपा देवेश मिश्र, कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, सभासद आशीष सोनी, नगर महामंत्री विकाश निषाद, मनीष सोनी, आशुतोष सिंह, सत्येंद्र अग्रहरि, अमित गुप्ता, राजकुमार, शरद,हरिओम, अवनीश आदि मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जामताड़ा मंत्री इरफान अंसारी ने SIR पर आरोप, अल्पसंख्यक-आदिवासी नाम कटने का दावा

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा राज्य के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने SIR को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत अल्पसंख्यक और आदिवासियों को टारगेट किया जा रहा है और मतदाता सूची से उनके नाम काटे जा रहे हैं। मंत्री ने दावा किया कि मुस्लिम बहुल गांवों में ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। इरफान अंसारी ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर वह चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें भी टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को SIR से जुड़े नोटिस काफी देर से दिए गए हैं, जिससे उन्हें अपनी आपत्ति दर्ज कराने में परेशानी हो रही है। मंत्री ने चुनाव आयोग से SIR की निर्धारित तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटे और सभी लोगों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर मिल सके।
0
0
Report

ग्वालियर: बाइक सवार से बैग छीनने वाले चार गिरफ्तार; कौशल गुर्जर हुआ फरार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में बाइक सवार युवक से बैग झपटने के मामले में उटीला थाना पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें दो बालिग और दो नाबालिग हैं। वारदात के बाद बदमाश भिंड के गोहद में छिपे हुए थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा है. आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया बैग बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल कार और एक फरार आरोपी कौशल गुर्जर की तलाश कर रही है। फरियादी राजीव यादव 24 अगस्त की रात, बाइक से मुरार से अपने गांव लौट रहा था। मुरार-बेहट रोड पर लंगड़ा बाबा मंदिर के मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से ग्रे रंग की कार आकर रुकी। कार से 3-4 मुंह बांधे बदमाश उतरे और उसके हाथ से लेदर का बैग झपट लिया। इसके बाद सभी कार में बैठकर मुरार हाईवे की ओर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जब जांच पड़ताल की तो सूचना मिली कि आरोपी वारदात के बाद गोहद में छिपे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी कौशल गुर्जर के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपीयों की पहचान 18 वर्षीय बॉबी जाटव और 19 वर्षीय ओमकार के रूप में हुई है। दो अन्य आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए आरोपी झपटमारी की अन्य वारदातों में भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस कार और फरार साथी कौशल गुर्जर की तलाश में जुटी है.
0
0
Report

बरजी गांव में तीज रात पति पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप, जांच जारी

Katni, Madhya Pradesh:कटनी के रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम बरजी में हरतालिका तीज की रात एक महिला ने अपने पति पर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे रीठी के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर रीठी पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक महिला को जिला अस्पताल भेजा जा चुका था। फिलहाल महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल महिला के आरोपों की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया गिरफ्तार, बंडा शराब कांड के विरोध में

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में युवा कांग्रेस अध्यक्ष को किया गया गिरफ्तार, प्रदर्शन के दौरान हुईं गिरफ्तारी.. एंकर/ सागर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके साथ करीब दो दर्जन युवा कांग्रेसियों की भी गिरफ्तारी हुई है। दरअसल युवा कांग्रेस ने आज बंडा जहरीली शराब कांड के बाद विरोध जाहिर करते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा था और इसे लेकर युवा कांग्रेसी अपने प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे थे। बड़ी संख्या में जमा हुए युवा कांग्रेसियों को कलेक्टर आफिस के अंदर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बेरीगेट्स लगाए थे और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था लेकिन युवा कांग्रेसी गुस्से में थे और उनका प्रदर्शन उग्र हो गया और युवाओं ने बेरीगेट्स तोड़ने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और हल्का बल प्रयोग भी किया उसके बाद हालातों को काबू करने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के साथ युवा कांग्रेसियों की गिरफ्तार किया गया है जिन्हें लेकर पुलिस थाने गई है। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

बंटवारे के विवाद में महिला की मौत का मामला: चार आरोपी गिरफ्तार

ASAmit SinghFollow4m ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया गांव में बंटवारे के विवाद में महिला की पिटाई के बाद इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मृतका का छीना गया वीवो मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को जगवन्ती देवी पत्नी गोविन्द निषाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बंटवारे और आने-जाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर पीछे से हमला कर दिया। इस दौरान उनका मोबाइल छीन लिया गया और बचाव में आए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल जगवन्ती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की। मंगलवार को गौरीबाजार पुलिस ने लंगड़ी चौराहे के पास से सुरेन्द्र निषाद (58), राजू निषाद उर्फ गोलू (28), देवन्ती देवी (55) और आंचल (18 वर्ष छह माह) को गिरफ्तार कर लिया। राजू निषाद के पास से मृतका का छीना गया मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय के साथ कांस्टेबल सौरभ यादव, कांस्टेबल सुजीत गुप्ता, महिला कांस्टेबल लीलावती और महिला कांस्टेबल सुगन्धा सिंह शामिल रहीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

नवा रायपुर ओपन गोल्फ 2026 का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया; कपिल देव मौजूद

Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर ओपन- 2026 गोल्फ का शुभारंभ किया. दिग्गज पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव भी मौजूद रहें. इस दैरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने गोल्फ पर हाथ भी आजमाया. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- देश विदेश से 132 खिलाड़ी यहां आएं हैं, गोल्फ कैसे खेला जाता यह फिल्मों में देखा है, कपिल देव से मैंने गोल्फ को लेकर बात की, मैंने कपिल देव से कहा कि यह तो काफी महंगा खेल है. कपिल देव ने कहा कि कभी क्रिकेट भी ऐसा ही माना जाता था, खेल के क्षेत्र में हम और छत्तीसगढ़ सरकार बहुत कुछ कर रहे है. गोल्फ के प्रमोशन के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगा पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार. कपिल देव ने कहा- छत्तीसगढ़ में गोल्फ के साथ बाकी खेल भी आ रहे हैं, हर साल गोल्फ का आयोजन प्रदेश में होना चाहिए, अभी बहुत कुछ कमियां हैं और बेहतर करना है, जैसे जैसे टूर्नामेंट आयेंगे कमियां दूर होंगी. गोल्फ की बात होती है तब बड़े शहर बेंगलुरु, दिल्ली और दुबई की बात होती है, आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ भी डेस्टिनेशन बन सकता है. गोल्फ के लिए अपार संभावनाएं छत्तीसगढ़ में है बाईट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ बाईट- कपिल देव, पूर्व भारतीय क्रिकेटर.....
0
0
Report

खाली पदों के चलते हरियाणा के विश्वविद्यालयों में आंदोलन तेज, नियुक्ति की मांग

Hisar, Haryana:हरियाणा के सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सालों से खाली पड़े पदों को रद्द करने के खिलाफ शिक्षकों और कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कुरुक्षेत्र से शुरू गया यह आंदोलन आज गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय तक पहुंच गया है। आज गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में फेडरेशन द्वारा किए गए प्रोटेस्ट के बाद तमाम शिक्षकों ने अपना मांग पत्र विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा, जिसमें कुलपति से आग्रह किया गया कि वे विश्वविद्यालय की मांगों को सरकार के समक्ष रखें। हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटीज एंड कॉलेज टीचर्स ने चेतावनी दी है कि स्टाफ की कमी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, इसलिए सरकार रद्द किए गए सभी पदों को तुरंत विज्ञापित कर स्थाई भर्ती शुरू करे, वरना प्रदेश के सभी 22 विश्वविद्यालयों में आंदोलन तेज़ होगा। बाइट 1: डॉ. जितेंद्र खटखड़, प्रेसिडेंट, हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटीज एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन बाइट 2: चरणदास अटवाल, हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटीज एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में क्लास 4 के छात्र की अश्लील हरकतों से परिवार सदमे में

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में क्लास 4 के विद्यार्थी के आचरण में अचानक परिवर्तन सामने आया। परिवार के मुताबिक, बच्चा मोबाइल फोन से जुड़ गया और अवांछित ऑनलाइन सामग्री देखने लगा। उसकी बहन के साथ अश्लील व्यवहार और पोर्न देखने जैसी घटनाओं से परिवार हैरान हुआ। स्कूल ने भी पहले बच्चे के बारे में अभिभावकों को बुलाया और उसकी हरकतों के बारे में जानकारी दी। बाद में बच्चे का नाम काट दिया गया और उपचार की सलाह दी गई। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे व्यवहार को सीधे किसी एक मानसिक बीमारी से जोड़ना उचित नहीं है; कारणों में कई मनोवैज्ञानिक और पारिवारिक प्रभाव शामिल हो सकते हैं। बच्चों में मोबाइल लत और ऑनलाइन एक्सपोजर के कारण ऐसे हालात बन सकते हैं, जिसके लिए विशेषज्ञ से मूल्यांकन जरूरी है। अभिभावकों के लिए सतर्क रहने के संकेत: अचानक मोबाइल को लेकर अत्यंत गोपनीय होना, अवांछित कंटेंट देखने की आदत, बड़े परिवर्तन, अत्यधिक गुस्सा या चिड़चिड़ापन, अन्य बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार आदि। बच्चों को शांत तरीके से समझना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लेना जरूरी है।
0
0
Report

बागपत में फ्लिपकार्ट घोटाला: 42 मोबाइल चपत, तीन आरोपी गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में फ्लिपकार्ट कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। बागपत पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के शिपमेंट से महंगे मोबाइल फोन गायब कर उन्हें बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एप्पल और सैमसंग समेत अलग-अलग ब्रांड के 42 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस पूरे खेल में कंपनी में काम करने वाला एक आरोपी भी शामिल था। दरअसल, फ्लिपकार्ट और इंस्टाकार्ट के माध्यम से खरीदे गए महंगे मोबाइल फोन बागपत के बड़ौत, बागपत और खेकड़ा स्थित हब पर शिपमेंट के जरिए पहुंचते थे। आरोप है कि कंपनी में काम करने वाले आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शातिराना तरीके से इन पार्सलों को गायब करने की योजना बनाई। पार्सल हब पर पहुंचने के बाद मोबाइल फोन निकाल लिए जाते और रिकॉर्ड में उन्हें प्राप्त नहीं हुआ दिखाकर शॉर्ट ऑर्डर दर्शाया जाता था। इसके बाद चोरी किए गए महंगे मोबाइल फोन अपने जान-पहचान के लोगों को बेच दिए जाते थे। पुलिस के मुताबिक इस पूरी धोखाधڑی से फ्लिपकार्ट कंपनी को करीब 77 लाख 6 हजार 583 रुपये की आर्थिक क्षति हुई। मामले में बागपत पुलिस, साइबर क्राइम टीम, बड़ौत पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों हिमांशु, अभिषेक और अनिल को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एप्पल, सैमसंग समेत विभिन्न कंपनियों के 42 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी-action की जा रही है। बाइट :--- सूरज कुमार राय ( एसपी बागपत )
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

जालोर-सायला में किसानों का धरना जारी, बिजली समस्या के समाधान की मांग तेज

Jaipur, Rajasthan:जालोर-सायला में किसानों का धरना प्रदर्शन 11 बजे से जारी, जीवाणा 132 केवी विद्युत कार्यालय के आगे किसानों का धरना प्रदर्शन जारी ,करीब 6 घंटे से किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी ,तेज धूप के बाद अब दोपहर बाद बारिश में भी खुले आसमान के नीचे बैठे धरनार्थी ,बिजली समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसानों में आक्रोश ,बारिश के बावजूद धरना स्थल से नहीं उठे किसान ,अधिकारियों के पहुंचने और वार्ता का किसानों को इंतजार फिलहाल धरना स्थल पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी ,समस्याओं के समाधान और लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े किसान ,प्रशासन और विद्युत विभाग की कार्रवाई पर टिकी किसानों की नजर。
0
0
Report

कुचामन सिटी में इंजीनियरिंग डे पर दो दिवसीय तकनीक-इनोवेशन कार्यक्रम शुरू

Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के कुचामन सिटी में इंजीनियर्स डे के मौके पर पहली बार इंजीनियरिंग, इनोवेशन और तकनीक को केंद्र में रखकर विशेष दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने किया। इस दौरान भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इंजीनियर्स डे हर वर्ष 15 सितंबर को विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है और देश के विकास में इंजीनियरिंग एवं तकनीक की भूमिका को रेखांकित करता है। कुचामन में आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी में क्षेत्र के स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने साइंस, टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग से जुड़े अलग-अलग मॉडल प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और तकनीकी समझ से तैयार किए गए मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे और कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की जमकर सराहना की। वहीं प्रदर्शनी में इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों और तकनीकी कार्यों की जानकारी भी प्रदर्शित की गई, जिसे देखने के लिए शहर के विभिन्न वर्गों के लोग पहुंचे। जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने कहा कि इस तरह के आयोजन पहले बड़े शहरों तक सीमित नजर आते थे, लेकिन अब छोटे शहरों और कस्बों में भी तकनीक, इनोवेशन और इंजीनियरिंग से जुड़े आयोजन होना बदलते भारत और विकसित होते देश की तस्वीर है। कार्यक्रम में पहुंचे दर्शकों ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रदर्शनी में प्रदर्शित तकनीकी कार्यों की सराहना की। श्याम सुंदर मंत्री ने आयोजन को युवाओं और आमजन के लिए उपयोगी बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं दीपाली भार्गव ने कहा कि कुचामन में इस तरह का आयोजन होना खास बात है और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे मंच लगातार मिलने चाहिए। आयोजन समिति से जुड़े सी.आर. कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कुचामन और आसपास के क्षेत्र में इंजीनियरिंग, इनोवेशन और तकनीकी सोच को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नॉलेज और नए अवसरों से जोड़ना है। कुल मिलाकर इंजीनियर्स डे के मौके पर कुचामन में शुरू हुआ यह दो दिवसीय आयोजन विद्यार्थियों के हुनर, तकनीकी सोच और नए आइडिया को सामने लाने का मंच बना है और छोटे शहरों में भी इंजीनियरिंग एवं इनोवेशन को लेकर बढ़ती रुचि की तस्वीर पेश कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top