icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224146
AKAshutosh Kumar SrivtastavaFollow13 Mar 2025, 10:02 am

Ambedkar nagar - होली की धूम में जमकर उड़ा गुलाल, आरएसएस पदाधिकारी ने की अपील

Sikrohar, Uttar Pradesh:

जलालपुर में हनुमान मंदिर परिसर में आरएसएस स्वयं सेवकों द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में जमकर रंग गुलाल की छटा बिखरी। जहां ढोलक, मंजीरो, चिमटों की थाप पर फगुआ गीतों पर लोग देर तक झूमते रहे। वहीं अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर कार्यवाह अभिषेक उपाध्याय,नवनीत,बीजेपी जिला प्रतिनिधि देवेश मिश्र ने खुशियां बांटने और नशे से दूर रहते हुए जीवन के इस अनमोल पल को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पंकज,सौरभ,कृष्ण कुमार गुप्ता रिन्नू,प्रदीप अग्रहरि,आलोक बाजोरिया,आत्माराम गुप्ता, हरिश्चंद्र आदि उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लोहरदगा: दोहरे हत्याकांड के बाद पूजा देवी का अंतिम संस्कार मुस्लिम समाज ने कराया

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में दोहरे हत्याकांड के बाद मृतिका के शव का अंतिम संस्कार को लेकर संकट खड़ा हो गया। जिस महिला की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था, उसकी अंतिम विदाई के वक्त एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने इंसानियत भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की नई मिसाल पेश कर दी। मृतिका पूजा देवी के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी और परिजन शव छोड़कर अपने घर जाने की तैयारी करने लगे, तब भंडरा के मुस्लिम समाज आगे आया। अंजुमन इस्लामिया भंडरा के सदर मंसूर अंसारी ने मोर्चा संभाला और अपनी अगुवाई में मुस्लिम युवकों के साथ पूजा देवी का पूरे विधि-विधान के साथ शव का अंतिम संस्कार कराया। दोहरे हत्याकांड के बाद रविवार की रात से ही भंडरा के कुंबा टोली इलाके में मातम का माहौल था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब पूजा देवी का शव वाहन से उसके ससुराल भंडरा पहुंचा, तब किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि अंतिम विदाई के वक्त एक नया संकट खड़ा हो जाएगा। मृतिका के परिजन शव को वाहन से उतारकर वहीं छोड़कर अपने घर लौटने की तैयारी में थे। इसी बीच आरोपी सोनू लहरी की मां और मृतका की सास ने हो-हल्ला शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख स्थानीय मुस्लिम युवकों ने हस्तक्षेप किया और महिला के परिजनों को रोका। और सामाजिक पहल के बाद देर रात शव का अंतिम संस्कार किया गया। बाइट - लडकी का पिता लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
0
0
Report

गिरिडीह में छठ के मौके पर 9 वर्षीय शिवानी की सड़क दुर्घटना में मौत

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 वर्षीय बच्ची शिवानी कुमारी की मौत हो गई। छठ महापर्व मनाने मामा घर आई बच्ची की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका शिवानी कुमारी देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि वह छठ पर्व को लेकर अपने मामा घर हीरोडीह आई हुई थी। परिजनों के अनुसार, शिवानी दुकान जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए दुबे नर्सिंग होम ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल में बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे, जिससे अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। जिस घर में छठ की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसर गया है। इधर, घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मोटरसाइकिल चालक की पहचान करने में लगी है।
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण रोकथाम के लिए 24 डीजे सीज किए

Jaunpur, Uttar Pradesh:ध्वनि प्रदूषण पर जौनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, नियमों की अनदेखी करने वाले 24 डीजे सीज\n\nजौनपुर। निर्धारित मानकों को ताक पर रखकर तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ जौनपुर पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 24 डीजे को सीज कर दिया।\nपुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण के यह कार्रवाई की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाना और शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन सुनिश्चित कराना है।\nपुलिस के मुताबिक, निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने से आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तेज ध्वनि का असर बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसके अलावा अत्यधिक शोर से मानसिक तनाव, सिरदर्द, सुनने की क्षमता प्रभावित होने और नींद में व्यवधान जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।\nवहीं, तेज आवाज में डीजे बजाने के दौरान सड़कों पर भीड़ जुटने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही विवाद और शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका भी बनी रहती है।\nइन्हीं समस्याओं को देखते हुए जनपदीय पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 24 डीजे को सीज किया है। साथ ही सभी डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि मानकों और नियमों का पालन करें।\nजौनपुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों पर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मोबाइल देने को लेकर विवाद में चाकू चली, दो महिलाएं घायल

Giridih, Jharkhand:मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकदोनी खुर्द गांव में एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मोबाइल देने को लेकर शुरू हुए विवाद में चाकू चल गया, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायलों की पहचान गुड़िया देवी और रीना देवी के रूप में हुई है। गुड़िया देवी के हाथ में चाकू से चोट लगी है। बताया गया कि गांव के 16 वर्षीय नाबालिग युवक सन्नी कुमार दास पर एक नाबालिग बच्ची को मोबाइल देने का आरोप है। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद बच्ची के परिजन युवक के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। ईसी दौरान युवक और उसके परिजनों की ओर से चाकू से हमला किया गया। इस मामले में सन्नी कुमार दास के साथ रमेश दास और सुनीता देवी पर भी हमला करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे और बच्ची के परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मोबाइल में रील बनाकर डालने को लेकर शुरू हुए छोटे से विवाद ने बाद में बड़ा रूप ले लिया। इधर, दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान के बाद मामले की जांच की जाएगी, तभी घटना की वास्तविक वजह और आरोपों की sच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।
0
0
Report
Advertisement

किच्छा बाजार में दिनदहाड़े युवक का अपहरण; पुलिस सीसीटीवी से कर रही जाँच

Bahara Boj, Uttarakhand:कinchha बाजार से एक युवा अपहरण, जांच में जुटी पुलिस। स्थान– ऊधम सिंह नगर बाजपुर के रहने वाले हरजिंदर सिंह अपने साथी संदीप के साथ किच्छा बाजार आया था। इस दौरान एक ब्लेरो में सवार कुछ लोगों ने पहले हरजिंदर की पिटाई की फिर उसे जबरदस्ती बेलरो कार में बैठाकर ले गए। मारपीट और अपहरण को यह पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी के कैद हो गई। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी । वही सीओ डी आर वर्मा ने कहा कि सभी आरोपी लालकुआ ओर बिंदukhत्ता क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि यह घटना आपसी लेनदेन के कारण हुई है,अपहरण जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है。
0
0
Report

फरीदाबाद में देर रात पुलिस ने सर्च ऑपरेशन कर कई जगह नाके लगाए — कई जगह चेकिंग

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग इलाकों में नाकेबंदी कर पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों और राहगीरों की गहनता से जांच की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और वाहन चालकों से पूछताछ भी की गई। फरीदाबाद पुलिस की ओर से देर रात चलाए गए इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों ने नाके लगाए। क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और यातायात नियमों की भी जांच की। इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना, असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय कायम करना और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना रहा।
0
0
Report
Advertisement

डेनिश आजाद अंसारी का बयान: 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति पर चीनाई

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Danish Azad Ansari (Minister, UP) on BJP's two-day strategy meeting for 2027 Assembly elections / Congress-Samajwadi Party seat-sharing talks / INDIA alliance's 48 questions on SIR in Supreme Court / Akhilesh Yadav's remarks on Dalit community at Agra conference on BJP's two-day strategy meeting for 2027 Assembly elections 2027 में जो विधानसभा चुनाव है, इसमें भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्वास के साथ जनता के आशीर्वाद के साथ चुनाव लड़ेगी और पूर्ण प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार हम सरकार बनाने जा रहे हैं। मथुरा में हमारे शीर्ष नेतृत्व का जो चिंतन शिविर चल रहा है जिसमें तमाम आगामी जो विधानसभा चुनाव है इसमें जनता के बीच में जो हमने काम किए हैं। जनता से जुड़े जो हमने मुद्दे हल किए हैं। उत्तर प्रदेश की छवि को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया है। इन तमाम सार्थक मुद्दों पर चर्चा हो रही है और मुझे लगता है कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए जो चीज जरूरी थी, वो तमाम चीजें उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की मोदी और यूगीन सरकार ने की है और इसी सरकार के जो सकारात्मक काम है, इस काम के बल पर हम चुनाव में जाएंगे और फिर से जीत के उत्तर प्रदेश की जनता का की सेवा का जो काम है ऐसे ही आगे जारी रखेंगे। लखनऊ | उत्तर प्रदेश: चुनावों के लिए INDIA ब्लॉक की बैठक पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एकदूसरे पर हमला करने में व्यस्त हैं। भले ही INDIA गठबंधन जिसमें कांग्रेस और समाजवादी पार्टी शामिल हैं,एकता के नारे लगाता हो, लेकिन उनके कामों में कहीं भी असल एकजुटता नहीं दिखती। लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगाना, निजी टिप्पणियां करना और सीटों के बंटवारे को लेकर तीखी खींचतान साफ ​​दिखाती है कि INDIA गठबंधन, कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है... राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और कई अन्य विपक्षी दल राजनीतिक हताशा का शिकार हो गए हैं।" Congress-Samajwadi Party seat-sharing talks कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी एक दूसरे के कपड़े फाड़ने पर लगे हुए हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इंडिया अलायंस गठबंधन एकजुटता एकजुट होने का नारा तो लगाता है लेकिन उनके किसी भी एक्टिविटी में एकजुटता नहीं दिखती है। हमेशा एक दूसरे के पर आरोप प्रत्यारोप एक दूसरे पर छींटाकशी और यहां तक कि सीट बटवारे को लेके खींचातानी यह साफ और स्पष्ट बता रही है कि इंडिया अलायंस गठबंधन कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी में आंधरखाने सब कुछ ठीक नहीं है INDIA alliance's 48 questions on SIR in Supreme Court राहुल गांधी जी कांग्रेस पार्टी तमाम विपक्षी दल ये राजनीतिक हताशा की शिकार हो चुकी है। जिस तरीके से अलग-अलग प्रदेशों में इनको हार देखने को मिल रही है। इस हार से बौखलाए हुए हैं, खलबलाए हुए हैं।और अपनी बौखलाहट, अपनी घबराहट, ये तमाम जो एक्टिविटी इनकी बौखलाहट और हड़बड़ाहट को बताती है। जिस तरीके से पारदर्शी चुनाव हो रहे हैं।इस चुनाव प्रक्रिया के बाद संवैधानिक ढांचा और मजबूत हो रहा है, इससे ये लोग घबराए हुए हैं। जनता का विश्वास इन्हें नहीं मिल रहा इस बात पे काम करने के बजाय लगातार जनता को भ्रमित करने के जिंडे के साथ आगे बढ़ रहे हैं, तो जनता इनके मंसूबों से बखूब वाकिफ है।
0
0
Report

इमामगंज में मां लक्ष्मी की विसर्जन शोभायात्रा: श्रद्धालु भावुक विदाई, बाजार गूँज उठा

Gaya, Bihar:भव्य झांकियों और जयकारों से गूंजा इमामगंज, नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी मां लक्ष्मी को विदाई,बंगाल के कलाकारों ने प्रस्तुत की राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, लक्ष्मी-नारायण और मां काली की मनमोहक झांकियां, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र इमामगंज। प्रखंड अंतर्गत पसेवा में पीसीसी लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में विसर्जन किया गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण, भोले शंकर और माता पार्वती, लक्ष्मी-नारायण तथा मां काली के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गाजे-बाजे और मां लक्ष्मी के जयकारों के साथ निकाली गई भव्य विसर्जन शोभायात्रा से पूरा इमामगंज बाजार भक्तिमय हो उठा। वहीं देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। झांकियों को देखने के लिए बाजार में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां लक्ष्मी के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गुंजायमान रहा। यह शोभायात्रा पसेवा स्थित शिव मंदिर परिसर से निकाली गई, जो पूरे इमामगंज बाजार का भ्रमण करते हुए इमामगंज-डुमरिया मोड़ पहुंची। इसके बाद पुनः इमामगंज बाजार का भ्रमण करते हुए पसेवा स्थित नकटी पुल के समीप बने पोखर पहुंची, जहां विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां लक्ष्मी को विदाई देते हुए क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह के साथ भावुकता का माहौल देखने को मिला। इधर, शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड: डायन मानकर हत्या, दो गिरफ्तार; एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने किया खुलासा

Giridih, Jharkhand:मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बासाबुदा गांव में डायन होने का आरोप लगाकर 59 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में गांव निवासी शिवलाल मुर्मू (48) और उसकी पत्नी बड़की देवी (43) शामिल हैं। मामले में मृतका के देवर मोतीलाल मुर्मू सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले को लेकर एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बताया की घटना 14 नवंबर की सुबह करीब छह से सात बजे के बीच की है। मोतीलाल मुर्मू का बेटा कई दिनों से बीमार था और रांची स्थित रिम्स में उसका इलाज चल रहा था। 13 नवंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद अगले दिन सुबह परिजनों ने मृतका पर डायन होने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पति लखीराम मुर्मू के फर्दबयान पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 330/2026 दर्ज किया गया। इसमें हत्या और डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छापेमारी कर दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।
0
0
Report

AISF ने ई-कल्याण बकाए के खिलाफ 18 नवंबर को कल्याण विभाग घेराव का ऐलान

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में लंबित ई-कल्याण छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान नहीं होने को लेकर छात्रों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने 18 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय और कल्याण विभाग का घेराव करने की घोषणा की है। फेडरेशन का आरोप है कि राज्य के अनुसूचित जनजाति (ST) और अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों को लंबे समय से ई-कल्याण छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली है। इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। छात्र आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब तक लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया है। इसी को लेकर फेडरेशन ने तीन प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें ई-कल्याण छात्रवृत्ति की राशि में कथित अनियमितताओं की ED से जांच कराने, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के इस्तीफे और लंबे समय से लंबित छात्रवृत्ति की राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग शामिल है। इनमें यही मांगें AISF की ओर से 18 नवंबर को कल्याण विभाग का घेराव किया जाएगा।
0
0
Report

मेड़ता के रगतमल भेरुजी मंदिर से नकाबपोश चोरों ने लाखों के आभूषण चुराए

Nagaur, Rajasthan:नागौर जिले के मेड़ता के प्रसिद्ध रगतमल भेरुजी मंदिर को नकाबपोश चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपए की कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ किया। नकाबपोश चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चांदी के छत्र सहित लाखों रुपए के कीमती आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। चोरों के बढ़ते हौसले मेड़ता पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहे हैं। वहीं आये दिन हो रही क्षेत्र में चोरी की वारदातो को लेकर शहरवासियों में भी काफी रोष देखने को मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top