202001
अलीगढ़ में चौथ न देने पर बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी के ऑफिस पर की फायरिंग, एक युवक घायल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के शाहजमाल एडीए कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के ऑफिस पर अज्ञात बदमाशों ने चौथ न देने पर फायरिंग की। कारोबारी ने बताया कि दबंग लोग उससे कारोबार चलाने के लिए रंगदारी मांगते हैं। फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रयागराज: संगीता श्रीवास्तव फिर से कुलपति, 5 साल के लिए नियुक्त
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़ी बड़ी ख़बर, प्रो संगीता श्रीवास्तव को फिर से बनाया गया कुलपति, 5 साल के लिए दुबारा संगीता श्रीवास्तव को कुलपति बनाया गया。0
0
Report
दिल्ली-ईयू मुक्त व्यापार समझौता, PROJECT-75I पनडुब्बी साझेदारी और अमेरिकी प्रतिबंध पर इंडिया की स्थिति
Noida, Uttar Pradesh:DELHI JASPER WIECK (GERMAN AMBASSADOR TO INDIA) ON INDIA-EU FREE TRADE AGREEMENT / PROJECT-75I SUBMARINE JOINT MANUFACTURING PARTNERSHIP / STANCE ON PROPOSED US SANCTIONS BILL TARGETING RUSSIAN CRUDE OIL PURCHASES0
0
Report
LNIPE ग्वालियर में छात्रों का उग्र आंदोलन, भवन तालाबंदी और आमरण अनशन की चेतावनी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन यानी LNIPE में छात्रों का आंदोलन अब उग्र होता नजर आ रहा है। पिछले 14 दिनों से धरना दे रहे छात्रों ने आज आमरण अनशन की चेतावनी दी। जब प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, सैकड़ों छात्र संस्थान के प्रशासनिक भवन पहुंच गए और तालाबंदी कर दी। इस दौरान कुलपति समेत शिक्षक और कर्मचारी कई घंटे तक भवन के अंदर फंसे रहे। पुलिस के हस्तक्षेप और समझाइश के बाद छात्रों ने कल तक के लिए प्रदर्शन रोकने पर सहमति जताई। LNIPE ग्वालियर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। यह सभी गुवाहाटी कैम्पस में पढ़ने वाली बीपीएड की छात्रा श्रुति उपाध्याय की मौत को लेकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं, उनका आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही से उसकी मौत हुई, वहीं दूसरी ओर 14 दिनों से धरने पर बैठने के बावजूद प्रबंधन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसी नाराजगी के चलते छात्रों ने आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी और बड़ी संख्या में प्रशासनिक भवन पहुंचकर तालाबंदी कर दी। तालाबंदी के बाद कुलपति डॉ. कल्पना शर्मा सहित शिक्षक और कर्मचारी कई घंटे तक भवन के अंदर ही रहे। कुलपति ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और छात्रों से बातचीत की। पुलिस की समझाइश के बाद छात्र कल तक आंदोलन रोकने के लिए तैयार हुए। इसके बाद प्रशासनिक भवन में मौजूद कुलपति, शिक्षकों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। छात्रों की प्रमुख मांगों में मृतक छात्रा के परिवार को मुआवजा और संस्थान के रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग शामिल है। छात्रों का कहना है कि आंदोलन के कारण उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी और भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, प्रबंधन का कहना है कि मामले को लेकर एक टीम ग्वालियर आ रही है, जो पूरे विषय को समझेगी। अब देखना होगा कि ग्वालियर पहुंचने वाली टीम छात्रों की नाराजगी दूर कर पाती है या नहीं।0
0
Report
Advertisement
चुनाव आयोग के फॉर्म 6 बदलाव पर विरोध: मोदी की चिंतन बैठक
Noida, Uttar Pradesh:DELHI D. RAJA (CPI GENERAL SECRETARY) ON REPORT REVEALING ELECTION COMMISSIONERS' OBJECTIONS TO FORM 6 CHANGES IN SIR / PM NARENDRA MODI'S TWO-DAY CHINTAN BAITHAK WITH union MINISTERS / SUPREME COURT RULING PROTECTING CONSCIENTIOUS OBJECTORS FROM MANDATORY SINGING OF VANDE MATARAM0
0
Report
झारखंड से शराब की बड़ी खेप बिहार लाती गाड़ी पर छापा, 432 लीटर बरामद
Nawada, Uttar Pradesh:जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में समेकित जांच चौकी रजौली पर उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान झारखंड की ओर से आ रही एक संदिग्ध लग्जरी गाड़ी को जब्त किया गया है。 लग्जरी गाड़ी में बना था तहखाना उत्पाद पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से एक सफेद रंग की महिंद्रा XUV-500 से शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने गाड़ी को रजौली चेकपोस्ट पर रोककर उसकी बारीकी से तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर छिपाकर रखी गई कुल 432.360 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के रमुआ धोबी मोहल्ला निवासी मिथुन कुमार कसेरा के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि अंतरप्रांतीय सीमा रजौली चेकपोस्ट पर प्रतिदिन छोटे-बड़े सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है ताकि शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार तस्कर को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उत्पाद विभाग द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
दिनेश भारद्वाज ने नरेला देहात के विकास के लिए 3 घंटे सफाई का वादा किया
New Delhi, Delhi:नरेला जॉन के डिप्टी चेयरमैन और अर्जुन अवार्डी दिनेश भारद्वाज से हमने आज खास बातचीत की जिन्होंने बताया कि नरेला देहात का इलाका है और अब लगातार इसको संवारने का काम है और अपने बोर्ड में भी वह सुबह 3 घंटे सफाई कर्मियों के साथ देते हैं और नरेला के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं उन्होंने जनता से निवेदन भी किया की कूड़ा कूड़ेदान वाली जो गाड़ियां हैं उसमें ही डालें रोड पर कूड़ा ना डालें जिससे नरेला को भी साफ सुथरा बनाने में मदद मिले0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में चलती स्कूटी में आग: महिला ने खुद को सुरक्षित किया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव चलती स्कूटी में लगी आग, मचा हड़कंप。 बताया जा रहा एक महिला चला रही थी स्कूटी。 राहगीरों ने महिला को स्कूटी में आग लगने की दी जानकारी。 महिला ने स्कूटी रोक कर खुद को सुरक्षित किया。 अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज जैतीपुर मार्ग का बताया जा रहा है वीडियो。0
0
Report
असीम मंडल की गिरफ्तारी नक्सल थिंक टैंक झारखंड में ध्वस्त: रिमांड पर पूछताछ शुरू
Ranchi, Jharkhand:1 करोड़ के ईनामी नक्सली असीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद अब नक्सलियों का थिंक टैंक पूरी तरह झारखंड में भी ध्वस्त हो गया है। बंगाल पुलिस के गिरफ्त में आए असीम मंडल को झारखंड पुलिस रिमांड पर लेगी और उसके द्वारा छिपाए गए हथियारों की खोजबीन करेगी। झारखंड में कई नक्सल वारदातों का रणनीतिकार और अंतिम थिंक टैंक कानून की गिरफ्त में है। असीम के द्वारा कई बड़ी नक्सल वारदातों को अंजाम दिया गया है। जिसमें न सिर्फ टोंटो में नकली वारदात शामिल है बल्कि सुरक्षा बलों पर हमला करना और कई जवानों की हत्या का भी आरोप है। वही असीम की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में असीम कई राज से पर्दा उठा सकता है। इसे लेकर ही झारखंड पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। बता दें कि असीम भले बंगला का रहनेवाला है लेकिन नक्सल वारदात को उसने झारखंड में अंजाम दिया जिस कारण वो झारखंड पुलिस की हिट लिस्ट में है। झारखंड पुलिस के आईजी ऑपरेशन ने बताया कि असीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद अब पिता कोल्हान नक्सल मुक्त हो चुका है जल्द ही उसे रिमांड पर झारखंड पुलिस पूछताछ करेगी और वैसे हथियारों को खोजने का काम करेगी जो उसने छिपा कर रखा है। वही असीम की गिरफ्तारी के बाद अब मात्र तीन ईनामी नक्सली ही बच गए है, इन तीन नक्सनलियों पर कुल 35 लाख का इनाम है। इन नक्सलियों में मनोहर गंझू, नितेश यादव और राज्य भुईँया शामिल है। और इन्हों तीनों की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड पुलिस अपने ऑपरेशन चल रही है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है।
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में धर्मांतरण के लिए दबाव और मारपीट: FIR दर्ज
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट कलिंजरा थाना क्षेत्र के माकड़ीचोर गांव निवासी ने दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ईसाई धर्म अपनाने के लिए ₹1 लाख और हर महीने ₹25 हजार देने का प्रलोभन दिया गया। साथ ही RPSC के जरिए RAS में चयन कराने, गाड़ी और अन्य सुविधाएं देने का लालच देने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता ने बपतिस्मा संस्कार कराने के प्रयास और धर्मांतरण से इनकार करने पर लात-घूंसों व लट्ठ से मारपीट करने की बात कही है। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के आरोप भी लगाए गए हैं। FIR में 22 सितंबर को शिवपुरा में कार्यक्रम आयोजित होने और वहां 100 से 150 लोगों के मौजूद होने का उल्लेख है। बलवंत के मकान परिसर में चर्च संचालित होने तथा बड़े गिरोह द्वारा करीब 10 हजार लोगों के धर्मांतरण के दावे भी किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
बीच बाजार में युवक पर हमला: CCTV में कैद मारपीट
Basti, Uttar Pradesh:वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर के पास बीच बाजार एक युवक पर कई लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि रोड किनारे खड़े अजय यादव को अचानक कुछ युवकों ने घेर लिया और लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान अजय यादव जमीन पर गिर पड़ा। हमले में उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। गंभीर हालत में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वायरल हो रहे CCTV फुटेज में कई युवक अजय को घेरकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, हमले की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।0
0
Report
हरदोई में फेविक्विक खरीद विवाद—दुकानदार के सिर पर चोट, CCTV में पूरी वारदात दर्ज
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में फेविक्विक खरीदने को लेकर विवाद,दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट,पत्थर लगने से सिर फूटा,CCTV में कैद हुई पूरी वारदात हरदोई के संडीला कस्बे में फेविक्विक खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि तीन अज्ञात युवकों ने एक किराना दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। इसी دوران पत्थर लगने से दुकानदार के सिर में चोट लग गई। मारपीट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला संडीला कस्बे के मोहल्ला छोटा चौराहा का है यहां रहने वाले गौरव गुप्ता उर्फ राजा की चौराहे के पास किराना की दुकान है। गौरव के मुताबिक,तीन अज्ञात युवक उनकी दुकान पर फेविक्विक खरीदने पहुंचे थे।इसी दौरान किसी बात को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच कहासुनी हो गई।विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज भी हुई, जिसके बाद तीनों युवक वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद तीनों युवक दोबारा दुकान पर पहुंचे और दुकान के अंदर घुसकर गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी।इस दौरान हाथापाई के बीच पत्थर लगने से गौरव के सिर में चोट आ गई।आरोप है कि मारपीट करने के बाद तीनों युवक दुकानदार को जानमाल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है,जिसमें आरोपी युवक दुकान के अंदर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फुटेज के जरिए पुलिस अब अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपपत्र दाखिल, चार्जशीट पर 1:30 बजे सुनवाई
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या。 राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठो आरोपियों के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र का मामला, अधिवक्ता संघ ने जज से उठायी चार्जसीट देखने की मांग, एंट्री करप्शन कोर्ट के जज ने आज डेढ़ बजे तक दिया समय,1:30 बजे के पहले चार्जसीट पर नहीं होगी सुनवाई, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने दी जानकारी。0
0
Report
कर्मा पूजा के बाद गंगा में हादसा: 4 बचे, 3 की तलाश जारी
Danapur, Bihar:मनेर। कर्मा पूजा के बाद झुर प्रवाहित करने हल्दी छपरा गंगा घाट पहुंची महिलाओं और किशोरियों के साथ बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। झुर प्रवाहित करने के दौरान गंगा के गहरे पानी में जाने से सात लोग डूबने लगे, जिनमें से ग्रामीणों की तत्परता से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है。 लापता लोगों में हल्दी छपरा सातआना गांव निवासी संजू देवी (36), प्रीति कुमारी (14) और अंजलि कुमारी (13) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि संजू देवी अपनी दोनों भतीजियों के साथ कर्मा पूजा के बाद झुर प्रवाहित करने गंगा घाट पहुंची थीं। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ。 घटना की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से चार लोगों को बाहर निकाला गया, जबकि संजू देवी समेत तीन लोगों की तलाश की जा रही है। मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुटी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。 फिलहाल स्थानीय गोताखोरों की टीम गंगा में लापता तीनों की तलाश में जुटी है। प्रशासन से भी तलाशी अभियान तेज करने की मांग की जा रही है।0
0
Report
सम्राट चौधरी बोले बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Buxar, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बक्सर पहुंचे, जहां उन्होंने वामन भगवान का दर्शन और विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बक्सर से भागलपुर तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इसके अलावा बक्सर-कोईलवर तटबंध के रास्ते भागलपुर तक एक और एक्सप्रेसवे के निर्माण की बात भी उन्होंने कही। मुख्यमंत्री के इस ऐलान से बक्सर समेत शाहाबाद और आसपास के जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद बढ़ गई है। वामन भगवान के दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां वे महिलाओं से बातचीत कर उनके अनुभव और सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
