Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
चोपड़ा में वोट से पहले हिंसक टकराव, भाजपा-तृणमूल पर आरोपों की आग
BSBhabananda Singha
Mar 29, 2026 16:45:51
Dinajpur, Rangpur Division
Voteer agae asantoar agun, rannakhetro Chopra — palta-paltti abhijogyeotpito rajneeti Polisher samne ghotona, BJP-er prathari kureechikar aakramon—ei dui isuykue kendro kore phir phir uttapta hoye uthe Chopra vidhan sabha. Voteer aage Kachakali elaye pataka lagaate gaan BJP karmira. Odhikaar, shei somoy tader opor hamla chalayano hoy. BJP-er daabi, ai akramoneder netritto Chopa Pnchaets Sedhya Konika Bhoumiker swami Gopal Bhoumik. Ghote anek karmii gho totor ghoth; Matha fahaiye raktakta kora hoyeche bolie osha. BJP-er aro abdhar, poliser samne ghotona ghotle tara kono padokkhep niye nai. Emonikotarom kurbed bistarone kendro. Ghotonar por rajnoitik utjhie chala. Samacharamayem protyokarita dite giye BJP-er prarthi Shankar Adhikari Gopal Bhoumikal ke kuruchikar bhashay aakramon korechen. Take jomi kete nie loa ooloma diye dewar horniyori deoya hoyeche. Jekhane naaasoy, tana bhinnabastha probodito. Antar, samasta abhijoger ojogger poth, Gopal Bhoumik-erpalata dabi, TTMU karmider borite jonno zabardasti pataka lagaate gale sanghrotosh ropchandra hoyeche. Ghotoner tate Trinamul-ero kichu karmii ohoohete kotha diyeche. Aarek pore, inite atendar prokriya anupor jor. Sthania hospital-e atotonto 7 jon BJP neta kormike niye esheche, tadater modhye dujon hospital-e bharti. Tader protishthaan, tara prathom thekei polisie kormosuchi janye prokriyate. Vote-er mukhe Chopra-te rajnoitik pardor tunger, ain-srnkshlo niye anek prosno uthe. Bhayankar bhashan bharna—1) Nitya Pal (Adropito Mondal Saha) 2) Shankar Adhikari (BJP Prati) 3) Gopal Bhowmik (Trinamul Netritto)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 29, 2026 17:49:43
Chandausi, Uttar Pradesh:चंदौसी कोतवाली इलाके के कैथल गांव में पुलिस चैकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ रविवार सुबह 11:00 की करीब हो गई जिसमें संदिग्ध दो लोग आर वन फाइव बाइक पर आते दिखाई दिए पुलिस से रोकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो कर गिर गया पीछे बैठा हुआ बदमाश मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया फिलहाल घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी पहचान बदायूं जनपद के गदर पुरा निवासी रवि के रूप में हुई है लेकिन फरार बदमाश का नाम पुष्पेंद्र उर्फ राजेंद्र पुत्र इंदल अगवानपुर जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है मौके से घटना में शामिल आर वन फाइव बाइक एक तमंचा एक खोखा कारतूस लूटे गए 20,000 रुपए तथा आभूषण बरामद किए है । मौके पर चंदौसी कोतवाली पुलिस के अलावा चार थानों की पुलिस सहित चंदौसी सर्किल के सीओ दीपक तिवारी सहित एसओजी टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित करने में जुटी रही जबकि फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए तलाश में की जा रही है
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 17:49:11
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर जिले के करंडा ब्लॉक के धरम्मरपुर चट्टी पर शौर्य सैनिक संगठन ट्रस्ट के तत्वावधान में भूतपूर्व सैनिक मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करंडा ब्लॉक क्षेत्र के करीब 50 भूतपूर्व सैनिक शामिल हुए, जिनका माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। इस मौके पर लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी पूर्व सैनिक काफी उत्साहित नजर आए और आपस में अपने अनुभवों और विचारों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान शौर्य सैनिक संगठन द्वारा करंडा ब्लॉक कमेटी का गठन भी किया गया और विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ब्लॉक संरक्षक के रूप में सुबेदार मेजर ब्रह्मदेव यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरायन यादव, उपाध्यक्ष बदामा यादव, कोषाध्यक्ष नृसिंह राम, महामंत्री केशव यादव तथा सचिव चौथी राम और मयूर खान को प्रमाणपत्र देकर जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी कैप्टन अम्बिका यादव ने अपने संबोधन में संगठन के उद्देश्यों और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंच का सफल संचालन भीम सिंह यादव ने किया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुब्बा यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी भूतपूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। यह पूरा कार्यक्रम मंडल प्रभारी कैप्टन अम्बिका यादव, भीम सिंह यादव और राजकुमार सहित अन्य सदस्यों की देखरेख में संपन्न हुआ।
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 17:47:20
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नहर में एक प्लास्टिक की बोरी में संदिग्ध शव होने की सूचना फैल गई। बोरी में शव की आशंका से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। मामला सदर कोतवाली इलाके के ग्रामसभा डिलिया (करीमाबाद) का है, जहां नहर में पड़ी एक प्लास्टिक की बोरी को देखकर ग्रामीणों ने उसमें किसी इंसान का शव होने की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नहर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान और पुलिस की मौजूदगी में जब बोरी को खुलवाया गया तो उसमें इंसान का शव नहीं बल्कि गाय के एक बछड़े का शव निकला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और धीरे-धीरे वहां से लौट गए। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत बछड़े को न तो गड्ढा खोदकर दफनाया गया और न ही उसे हटाया गया, बल्कि उसे वहीं छोड़कर सभी लोग चले गए।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 29, 2026 17:47:08
Betul, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक ऐसी खबर सामने आई है,जिसने वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक बाघ की बेरहमी से हत्या कर दी गई वजह सिर्फ एक बैल का शिकार। घटना पश्चिम वन मंडल छिंदवाड़ा और STR की संयुक्त टीम के ऑपरेशन के दौरान सामने आई,जहां रेडियो कॉलर से ट्रेस हो रहे बाघ की लोकेशन अचानक बंद हो गई। टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और जो सामने आया,उसने सभी को हिला कर रख दिया। बाघ के शिकार की आशंका प्रतीत हुई तो डॉग स्कवॉयड की मदद से सांगाखेड़ा परिक्षेत्र की छातिआम बीट में घटना स्थल पर सघन छानबीन कराये जाने पर कुछ ही दूरी पर जमीन में दफनाए गये बाघ के शव को बरामद किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि बाघ ने कुछ दिन पहले एक किसान के बैल का शिकार किया था। गुस्से में किसान ने मरे हुए बैल के मांस में ‘यूरिया’ जैसा जहरीला पदार्थ मिला दिया। जैसे ही बाघ दोबारा शिकार खाने लौटा और जहरीला मांस खाते ही मौके पर उसकी मौत हो गई। सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाघ को जंगल में ही दफना दिया। लेकिन वन विभाग की सतर्कता से पूरा राज खुल गया। इस सनसनीखेज मामले में वन विभाग ने मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाइट - साहिल गर्ग,डीएफओ पश्चिम वन मंडल छिंदवाड़ा
0
comment0
Report
ADAjay Dubey
Mar 29, 2026 17:46:41
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस ने ऑपरेशन FACE के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व में कोतवाली बैढ़न और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनिल कुमार रवानी और सिराज खान उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी एक ही व्यक्ति के चेहरे का इस्तेमाल कर अलग-अलग नाम और पते से सिम कार्ड एक्टिवेट कर रहा था। आरोपी ने अपनी ही मां के चेहरे की फोटो का उपयोग कर करीब 340 सिम चालू किए, जबकि अन्य चेहरों के जरिए कुल मिलाकर लगभग 850 फर्जी सिम एक्टिवेट किए गए। इन सिम कार्डों को पैसों के लालच में अन्य लोगों को बेचा गया, जिनके दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे मामले का खुलासा AI आधारित फेसियल रिकग्निशन टूल की मदद से हुआ, जिसमें एक ही चेहरे से कई सिम एक्टिवेशन सामने आए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की जानकारी जुटाने में लगी
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 29, 2026 17:46:22
Masanganj, Chhattisgarh:ऐंकर–बिलासपुर को सौगातों की बौछार सीएम विष्णु देव साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण। विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के अरपा तट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी और बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शिरकत की। मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बेहद खास है।​आज बड़ा सौभाग्य का विषय है कि अरपा के पावन तट पर छत्तीसगढ़ के निर्माता, भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति का अनावरण हुआ है। इसके साथ ही 26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया है।मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए कहा कि उनके विजन से ही छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर और अन्य गणमान्य नेता भी मौजूद रहे। इसके अलावा, उन्होंने एक और बड़ी घोषणा की। बिलासपुर के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि यहाँ नाइट लैंडिंग की व्यवस्था हो। अब यह सुविधा शुरू हो गई है, जिससे रात में भी विमानों का आवागमन हो सकेगा। इसके लिए हम केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री जी کا आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही, कल से दिल्ली-अंबिकापुर फ्लाइट का भी शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। बिलासपुर में नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री नाइट लैंडिंग का उद्घाटन करते हुए खुद पहली उड़ान भरते हुए रायपुर के लिए रवाना हुए। बाइट- विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 17:46:10
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के बहादुरगंज क्षेत्र के सलामतपुर चट्टी पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में घायल एक किशोर की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक इलाज के बाद घर लौट आया है। मृतक अपने परिवार का इकलौता वारिस बताया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर सनेहुआ निवासी 17 वर्षीय ऋतिक सरोज पुत्र अनिल सरोज और 16 वर्षीय ओमप्रकाश सरोज पुत्र राजेश सरोज सलामतपुर चट्टी पर कुछ सामान लेने गए थे। सामान लेकर जब दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी देवली मोड़ के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए मऊ रेफर कर दिया गया। ओमप्रकाश की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी आज मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल ऋतिक सरोज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट आया है। रविवार को ओमप्रकाश सरोज का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी चार बहनें हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Mar 29, 2026 17:46:10
Rohtak, Haryana:रोहतक। समाज में बदलती सोच और परंपराओं को नई दिशा देने का एक अनोखा उदाहरण डेहरी मोहल्ला में देखने को मिला, जहां एक लड़की ने अपनी शादी के अवसर पर खुद घोड़ी चढ़कर घुड़चढ़ी निकाली। आमतौर पर यह रस्म दूल्हे द्वारा निभाई जाती है, लेकिन इस पहल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ घोड़ी पर सवार होकर बारात की तरह अपनी घुड़चढ़ी निकाली। इस दौरान परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों और संगीत के बीच निकली इस घुड़चढ़ी ने माहौल को खास बना दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल समाज में बेटियों के प्रति बदलती सोच को दर्शाती है। जहां पहले कई परंपराएं केवल पुरुषों तक सीमित थीं, वहीं अब महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी भागीदारी निभा रही हैं। पिता अशोक चहल और मां सुनीता ने बताया कि उनका उद्देश्य किसी परंपरा का विरोध करना नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना है कि बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं और उन्हें हर अवसर पर बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। इस अनोखी पहल की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है और लोग इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम मान रहे हैं।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 29, 2026 17:45:44
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ पुलिस ने CREST (चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी) से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर अबरोल को गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना ईओपीएस सेक्टर-17 में दर्ज एफआईआर नंबर 03 दिनांक 12.03.2026 के तहत दर्ज किया गया था। यह शिकायत CREST सेक्टर-19 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा दी गई थी। मामले में करीब 83 करोड़ रुपये (83,04,85,582 रुपये) की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इस घोटाले में IDFC फर्स्ट बैंक के अधिकारियों—अभय कुमार, सीमा धीमान और रिभव ऋषि—का नाम सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि CREST के बैंक खातों से पैसे को फर्जी (शेल) कंपनियों में ट्रांसफर किया गया, जिसके बाद यह रकम सुखविंदर अबरोल, उसके रिश्तेदारों और करीबी लोगों के खातों में पहुंचाई गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सुखविंदर अबरोल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में पैसों के पूरे लेन-देन (कैश ट्रेल) की जांच कर रही है और CREST के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 29, 2026 17:45:37
Yamuna Nagar, Haryana:प्रतापनगर के पिपलीवाला से गायब हुई युवती को लेकर प्रकरण ने अब गंभीर रूप ले लिया है. युवती की तलाश को लेकर बिलासपुर में शिव चौक पर भारी बवाल हुआ, जहां गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. यमुनानगर के बिलासपुर क्षेत्र के गांव पिपली वाला से 25 तारीख को एक युवती के लापता होने का मामला अब तूल पकड़ रहा है. जानकारी के अनुसार युवती का रंजीतपुर निवासी विशेष समुदाय के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, जिससे यह मामला दो समुदायों के बीच तनाव का कारण बन गया है. घटना के विरोध में रविवार सांय हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने बिलासपुर के शिव चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कई घंटों तक सड़क जाम रखा, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. सड़क जाम के चलते वाहन, एंबुलेंस और रोजमर्रा के कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई घंटों तक मुख्य मार्ग बाधित रहने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. स्थिति को काबू में करने के लिए प्रशासन तुरंत हरकत में आया. मौके पर एसडीएम जसपाल गिल और डीएसपी रजत पुलिया सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया. वहीं प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने डीएसपी हरविंदर मलिक पर भी गंभीर आरोप लगाए और मामले में लापरवाही का आरोप लगाया. हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. प्रदर्शनकारी: लड़की पक्ष का कहना है कि लव जिहाद के मामले में आज 5 दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है. प्रशासन ने आश्वासन देकर समय निकाल दिया, जिससे जनता का भरोसा कमजोर हुआ और उन्होंने प्रशासन की बात मानने से इंकार कर दिया. पंचायत में भी तय समय पर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला, जबकि डीएसपी ने सुबह 10 बजे तक लड़की को लाने की बात कही थी. भले ही प्रशासन सीधे लड़की को न ला सके, लेकिन गलत समय और वादे नहीं करने चाहिए थे. मामले को अगवा से जोड़कर जनता में गुस्सा और बढ़ गया. हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए, कुछ लोगों पर रास्ता रोकने और फोन पर धमकाने के आरोप भी लगे. बाद में प्रशासन ने बैठक कर भरोसा दिलाया कि वे जनता के साथ हैं. जिसकी वजह से हमने जाम खोल दिया है. SDM जसपाल गिल: “पुलिस युवती की तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रही है. क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगाई गई हैं और जल्द ही युवती को ढूंढ लिया जाएगा. SDM ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मामला संवेदनशील है और प्रशासन निष्पक्ष जांच कर रहा है. Last update: फिलहाल पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है और लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए इस संवेदनशील मामले का जल्द समाधान निकालना है.
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 29, 2026 17:45:17
Jaipur, Rajasthan:जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI इंट्रो:--कोटपूतली..... कोटपूतली बानसूर मार्ग चतुर्भूज साहबी नदी के पुलिये के पास एक अंधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र मे संनसनी फैल गई। शव की सुचना पर कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की shniakhत कर परिजनों को मौके पर बुलवाया। शव की पहचान पूतली निवासी रामस्वरूप गुर्जर के रूप मे हुई। पुलिस ने FSL टीम को मौके पर बुला कर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाये जिसके बाद पुलिस ने शव को राजकीय BDएम अस्पताल की मोर्चेरी मे रखवाया। मृतक के परिजनों ने आज दोपहर मे अंधेड़ के किडनैप होने का मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद पुलिस अंधेड़ की बराबर तलाश कर रही थी। इसी दौरान चतुर्भूज गांव से शव मिलने की सुचना मिली। अंधेड़ का सुबह पोस्टमार्टम किया जायेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट हो पायेगा पुलिस प्रथम दरस्ता हत्या का मामला मानकर कर मामले की जांच मे जुट गई है......
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 17:44:43
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर से राहत भरी खबर सामने आई है। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर रोती हुई मिली एक नाबालिग लड़की को जीआरपी पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचा दिया। दरअसल जीआरपी टीम ऑपरेशन मुस्कान के तहत स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर एक लड़की रोती हुई मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम वंदना सोनकर निवासी कटका झूंसी जिला प्रयागराज बताया। पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद जानकारी मिली कि लड़की घर में मामूली विवाद के बाद नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी और इसकी सूचना झूंसी थाने में दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलने पर लड़की की मां गाजीपुर पहुंचीं और बेटी को सकुशल अपने साथ ले गईं। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने जीआरपी पुलिस की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की।
611
comment0
Report
Mar 29, 2026 17:41:56
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने नंदगंज थाने का निरीक्षण किया और थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक और कंप्यूटर कक्ष की स्थिति देखी। साथ ही विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच करते हुए उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इस दौरान साइबर सेल और महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम और जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर आए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और क्षेत्र में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए गए।
565
comment0
Report
Advertisement
Back to top