Back
उदयपुर: दो साल के कार्यकाल में एलिवेटेड रोड मार्च 2027, 272 प्लॉट घोटाला; 8 गिरफ्तारी
AJAvinash Jagnawat
Jan 23, 2026 16:02:35
Udaipur, Rajasthan
प्रदेश सरकार के कार्यकाल को दो वर्ष पूर्ण होने के मौके पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने आज मीडिया के सामने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा रखा। इस मौके पर विधायक जैन ने कहा कि बीते 2 वर्षों में कई ऐसे काम हुए हैं जो शहर के विकास की रफ्तार का तेजी दे रहे है। आमजन को उनका लाभ भी मिलने लगा है। उन्होंने एलिवेटेड रोड को सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि शहर में बन रही एलिवेटेड रोड का कार्य मार्च 2027 तक पूरा हो जाएगा। शक्ति नगर बोटल नेक को लेकर आ रही परेशानी भी जल्द दूर हो जाएगी।विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि यह कार्य बहुत जल्द पूरा किया जाएगा। इसके अलावा भी उन्होंने कई उपलब्धियों को बताया। उदयपुर नगर निगम में 272 प्लॉट के घोटाले के मामले पर पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके द्वारा विधानसभा में जब यह प्रश्न उठाया गया। उसके बाद अब तक निगम के पास 49 प्लॉट आ गए है। जिनकी कीमत करोड़ों में होगी। इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। विधायक ताराचंद जैन ने इस बात को स्वीकार किया कि इस मामले में कई भ्रष्टाचारियों के नाम शामिल है। ऐसे में निरंतर इस मामले को उठाकर करोड़ों रुपए के प्लॉट का गबन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करवाने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से एसआईआर में नाम कटवाने के आरोपों पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि उनकी विधानसभा से केवल 750 से ज्यादा लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं, कांग्रेस के पास कोई तथ्य नहीं है वह केवल लोगों को भड़काने का काम करती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKapil sharma
FollowJan 23, 2026 17:30:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 23, 2026 17:15:530
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowJan 23, 2026 17:15:240
Report
0
Report
0
Report
जौहर ट्रस्ट से आज़म खान पत्नी तंजीन फात्मा बेटा अब्दुल्ला आज़म के इस्तीफे की खबर का खंडन यूनिवर्सिटी न
0
Report
88
Report
RRRakesh Ranjan
FollowJan 23, 2026 17:02:150
Report
RRRakesh Ranjan
FollowJan 23, 2026 17:02:000
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 23, 2026 17:01:470
Report