Back
उदयपुर के गोगुंदा में विवाद के बाद दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
AJAvinash Jagnawat
Oct 22, 2025 11:20:31
Udaipur, Rajasthan
उदयपुर जिले के गोगुंदा के बेकरिया थाना क्षेत्र से देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही दोस्त की पीठ में छुरी घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। दोनों युवक पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के हिमावा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वालाराम अपनी पत्नी को लेने दोस्त सुरेश गरासिया के साथ अपनी ससुराल तेजा का वास के बुझ का फला आया हुआ था। रात के समय दोनों ने शराब पीने के बाद मालवा चौरा जाने की बात पर आपसी कहासुनी हो गई। गाली-गलौज से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। नशे में धुत सुरेश गरासिया ने वालाराम की पीठ पर छुरी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल आरोपी सुरेश को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेकरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और आरोपी सुरेश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSwapnil Sonal
FollowOct 22, 2025 13:36:250
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 22, 2025 13:36:130
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 22, 2025 13:35:590
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 22, 2025 13:35:460
Report
AMAjay Mishra
FollowOct 22, 2025 13:35:340
Report

0
Report
MGManoj Goswami
FollowOct 22, 2025 13:35:160
Report
MGManoj Goswami
FollowOct 22, 2025 13:34:570
Report
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowOct 22, 2025 13:34:310
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowOct 22, 2025 13:34:010
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 22, 2025 13:33:510
Report
KBKulbir Beera
FollowOct 22, 2025 13:32:500
Report
PDPradyut Das
FollowOct 22, 2025 13:31:130
Report
AKAjay Kashyap
FollowOct 22, 2025 13:30:380
Report