Back
कमरानिया सरकारी भूमि के अतिक्रमण हटवाने के लिए धरने पर ग्रामीण
PKPradeep Kumar
Feb 12, 2026 11:46:01
Sri Ganganagar, Rajasthan
एंकर
अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 14 एपीडी के ग्रामीणों ने आज गांव कमरानिया में सिंचाई विभाग के सरकारी क्वार्टरों पर हुए अतिक्रमण और कब्जे को हटवाने की मांग को लेकर अनूपगढ़ के एडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने पर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि 2 सरकारी क्वार्टरो पर एक व्यक्ति ने काफी समय से कब्जा किया हुआ है, जिसे हटवाने की मांग प्रशासन से कई बार की जा चुकी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द ही कब्जा नहीं हटवाया तो ग्रामीण वाटरवर्क्स की पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीणों द्वारा धरना लगाए जाने पर तहसीलदार दिव्या चावला, एसएचओ ईश्वर जांगिड़, कृषि विभाग के सहायक निदेशक जसवंत सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने बताया कि सिंचाई विभाग से मामले की जानकारी ली जा रही है और प्रशासन के द्वारा शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व उपसरपंच अमृतपाल सिंह रमाणा ने बताया कि गांव कमरानिया में स्थित कृषि विभाग की सरकारी भूमि पर गांव के ही व्यक्ति की तरफ से लंबे समय से अतिक्रमण किया हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में 18 सितंबर 2025 से लगातार कृषि विभाग, एसडीएम तथा एडीएम को कई बार अतिक्रमण हटवाने की मांग की जा चुकी है किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की बात सुनने के बजाय उन्हें टालने का प्रयास किया गया। ग्रामीण हनुमान ने बताया कि जिस भूमि पर विवाद है, वह वर्ष 1980 से पूर्व से कृषि विभाग के नाम दर्ज है। इसके बावजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा उस पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
तहसीलदार दिव्या चावला ने बताया कि धरना स्थल पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाया गया था और उनसे जानकारी जुटा की गई थी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि प्रशासन के द्वारा मामले की जानकारी लेकर सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को जाब्ते के साथ मौके से तुरंत प्रभाव पर हटाया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WJWalmik Joshi
FollowFeb 12, 2026 13:19:120
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:18:400
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:18:260
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 12, 2026 13:18:10Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ICC MEN'S T20 WORLD CUP 2026, INDIA VS NAMIBIA MATCH/ OUTSIDE VISUALS FROM STADIUM/ VOX-POP
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 12, 2026 13:17:250
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 12, 2026 13:17:180
Report
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 12, 2026 13:17:050
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 12, 2026 13:16:440
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 12, 2026 13:16:280
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 12, 2026 13:15:250
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 12, 2026 13:15:140
Report
0
Report
0
Report