Back
जयपुर के अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 26 करोड़ का घोटाला गिरफ्तार
ASAshutosh Sharma1
Feb 12, 2026 13:16:28
Jaipur, Rajasthan
Jaipur
26 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गैंग बेनकाब
बनीपार्क थाना पुलिस की कार्रवाई
डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद के निर्देश पर हुआ एक्शन
पुलिस ने अंतरराज्यीय ठगी गैंग के दो 10-10 हजार रुपये के इनामी बदमाशों को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया
दोनों आरोपी साल 2019 से चल रहे थे फरार
देशभर में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामलों में थे वांटेड
विनय उर्फ बिनय पोद्दार (अग्रवाल) और विकास उर्फ बिकास पोद्दार (अग्रवाल) हुए गिरफ्तार
अलग अलग नामों से फर्जी कंपनियां बनाकर जयपुर, मुंबई सहित अन्य शहरों में ऑफिस खोले थे ठगों ने
“रेडियो एक्टिव प्लेट”, “एंटीक पेंटिंग”, “मैजिक मिरर”, “करामती चश्मा” और “सुलेमानी माला” को ऊंचे दामों में बेचने का देते थे लालच
हैदराबाद के एक व्यापारी से 5.05 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज होने के बाद खुला केस
आरोपियों के कई बैंक खातों की जानकारी लेकर उन्हें फ्रीज करवाया गया
पुलिस इस गिरोह के कई अन्य सदस्यों को पहले भी कर चुकी है गिरफ्तार
फार्महाउस पर दबिश देकर फर्जी पेंटिंग, चश्मे, माला और धोखाधड़ी से जुड़े दस्तावेज किए गए थे बरामद
जयपुर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य अलग-अलग नामों से फर्जी कंपनियां बनाकर अलग अलग राज्यों में “रेडियो एक्टिव प्लेट”, “एंटीक पेंटिंग”, “मैजिक मिरर”, “करामती चश्मा” और “सुलेमानी माला” जैसी वस्तुओं को बेहद दुर्लभ और कीमती बताकर ऊंचे दामों में बेचने का लालच देकर ठगी करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय उर्फ बिनय पोद्दार (अग्रवाल) और विकास उर्फ बिकास पोद्दार (अग्रवाल) के रूप में हुई है। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे वर्ष 2019 से फरार चल रहे थे।पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग नामों से फर्जी कंपनियां बनाकर जयपुर, मुंबई सहित अन्य महानगरों में ऑफिस खोलते थे। “रेडियो एक्टिव प्लेट”, “एंटीक पेंटिंग”, “मैजिक मिरर”, “करामती चश्मा” और “सुलेमानी माला” जैसी वस्तुओं को बेहद दुर्लभ और कीमती बताकर ऊंचे दामों में बेचने का लालच दिया जाता था।आरोपी नासा, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर और डीआरडीओ जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के फर्जी दस्तावेज दिखाकर निवेश का झांसा देते थे। जांच में सामने आया है कि हैदराबाद के एक व्यवसायी से 5.05 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत के बाद पूरा मामला खुला।गिरोह द्वारा कोलकाता, इंदौर, दिल्ली, जयपुर सहित कई शहरों के कारोबारियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस के मुताबिक दर्ज केसेज के आधार पर गिरोह अब तक करीब 26 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APAVINASH PATEL
FollowFeb 12, 2026 14:34:400
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 12, 2026 14:34:280
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 12, 2026 14:33:390
Report
0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 12, 2026 14:33:090
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 12, 2026 14:31:570
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 12, 2026 14:31:360
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 14:31:040
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 12, 2026 14:30:560
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 12, 2026 14:30:290
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 14:19:330
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 12, 2026 14:19:180
Report
0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowFeb 12, 2026 14:18:400
Report