Back
दुबई नंबर से व्हाट्सएप धमकी देकर 50 लाख की फिरौती: चौथा आरोपी गिरफ्तार
PKPradeep Kumar
Feb 23, 2026 13:21:59
Sri Ganganagar, Rajasthan
अनूपगढ़ पुलिस ने 12 फरवरी को अनूपगढ़ के एक कपड़ा व्यापारी को धमकी देकर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में घड़साना से चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है. एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि पूर्व में इस मामले में आरोपी महकदीप सिंह, अमरीक सिंह व जगदीप सिंह को गिरफ्तार किया था. इस मामले का मास्टरमाइंड महकदीप सिंह है जिसने विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए व्यापारी को धमकी दी थी. न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 24 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से जब पूछताछ की तो सामने आया कि आरोपियों ने दुबई के एक नंबर पर व्हाट्सएप आईडी बनाई थी. ओर ये आईडी उनके दोस्त विशाल पुत्र नरेश निवासी धालीवाल दोना कॉलोनी जिला कपूरथला, पंजाब ने की थी. ASI लालचंद शर्मा ने आज आरोपी विशाल को कोर्ट में पेश किया है और एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है. पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है. दुबई में रहने वाले दोस्त से लिया आईडी का ओटीपी. एसएचओ जांगिड ने बताया आरोपी विशाल के मामा घड़साना में रहते है तथा वह अपने मामा के यहां आया जाया करता था. इस दौरान वह महकदीप सिंह के संपर्क में आया. इस दौरान जब वह अपने मामा के यहां आया हुआ था तो महकदीप सिंह ने विशाल को विदेशी नंबर पर एक व्हाट्सएप आईडी बनाने के लिए कहा. चूंकि विशाल पहले कुछ समय तक दुबई रह चुका था तो उसने अपने एक दोस्त के नंबर पर महकदीप सिंह के मोबाइल में व्हाट्सएप आईडी बना दी. और दुबई वाले दोस्त ने विश्वास में बिना पूछे ओटीपी भी दे दिया. आरोपी को उसके मामा के घर से किया गिरफ्तार. उन्होंने बताया कि आरोपी विशाल अब अपने मामा के पास घड़साना आया हुआ था जिसकी सूचना पुलिस को मिली. अनूपगढ़ पुलिस ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले में जुड़े हर आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है. पुलिस ने रेकी करने वाले आरोपी अमरीक सिंह, धमकी देने वाले महकदीप सिंह, इंटरनेट सांझा करने वाले जगदीप सिंह और आईडी बनाने वाले आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. इस कार्यवाही में एएसआई लालचंद शर्मा का भी विशेष योगदान है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 23, 2026 14:48:240
Report
0
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 23, 2026 14:47:030
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 23, 2026 14:46:490
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 23, 2026 14:46:300
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 23, 2026 14:46:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 14:46:04Noida, Uttar Pradesh:वहीं पीड़िता का आरोप है कि आए दिन इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार होता है... जिसकी शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 23, 2026 14:45:49Jalaun, Uttar Pradesh:हालांकि छात्रों के बीच पथराव क्यों हुआ अभी पता नहीं चल सका है...लेकिन पथराव और मारपीट का वीडियो वायरल है
0
Report
Tilpai Digsa, Uttar Pradesh:कन्नौज ग्राम माटी स्वतंत्र प्रभार मंत्री कल्याण मंत्री असीम अरुण द्वारा कर कर काम किया पहले खेल का मैदान दूसरा आरसी तीसरा अन्नपूर्णा खाद्यान्न कोटेदार के गौशाला का भी अच्छी तरीके से उद्घाटन किया गया
0
Report
0
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowFeb 23, 2026 14:45:380
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 23, 2026 14:45:250
Report