Back
14 वर्षीय नाबालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज
PKPradeep Kumar
Jan 22, 2026 14:50:27
Sri Ganganagar, Rajasthan
अनूपगढ़ में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने 14 वर्षीय नाबालिका को घर पर अकेली पाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। पीड़िता ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की माँ ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। अब वह अपनी दो बेटी और एक बेटे के साथ रह रही है। उन्होंने बताया कि कल दोपहर करीब 2 बजे उसकी बड़ी बेटी पेपर देने गई हुई थी और उसका 12 बच्चे बेटा खेलने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। उन्होंने बताया कि वह 2 बजे अपने काम पर चली गई उस दौरान उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। पीड़िता माँ ने बताया कि कल लगभग 2.30-3 बजे उसकी बेटी कमरे में अपनी चारपाई पर लेटी हुई थी, इतने में नरेश कुमार बाल्मिकी उनके घर में आया और उनकी चारपाई पर बैठ गया। आरोपी उसकी बेटी के साथ अश्लील बातें करना लगा और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने आरोप लगाया है कि नरेश कुमार ने उसकी बेटी को रुपए देने का लालच दिया। 14 वर्ष की लड़की ने विरोध किया और वह रोने लगी तो नरेश कुमार मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया कि इस घटना के दौरान उसकी बेटी को चोटें और खरोंचे भी आई है। अनूपगढ़ पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर अनूपगढ़ पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस गंभीरता से इस मामले में अनुसंधान कर रही है और पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
GLGautam Lenin
FollowJan 22, 2026 15:46:050
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 22, 2026 15:45:410
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 22, 2026 15:45:220
Report
0
Report
1
Report
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowJan 22, 2026 15:33:380
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 22, 2026 15:33:230
Report
SLSanjay Lohani
FollowJan 22, 2026 15:31:580
Report
RSRajendra sharma
FollowJan 22, 2026 15:31:210
Report