Back
वसुंधरा राजे का फतेहपुर में जोरदार स्वागत, गांववासियों ने प्रेम बांटा
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 02, 2026 17:31:07
Sikar, Rajasthan
जिला सीकर फतेहपुर, सीकर राजस्थान। फतेहपुर सीकर वसुंधरा राजे का किया स्वागत। भावुक दिखाई वसुंधरा राजे बोली प्रेम बांटते रहो। फतेहपुर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सोमवार को बीकानेर जाते समय फतेहपुर पहुंची, जहां भाजपा नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मधु सुदन भिण्डा, विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सुनिता जाखड के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भले ही मैं छह घंटे देरी से पहुंची हूं लेकिन आपका प्यार देखकर मैं अभिभूत हूं कि इतनी देरी से आने के बाद भी आप सब कार्यकर्ता यहाँ बैठे रहे, इससे बड़ा प्यार और आपका स्नेह ही मेरे लिए मेरी पूंजी है। राजे ने कहा कि राजनीति दो तरह की होती है: एक प्रोफेशनल होती है जो सुबह नौ से छह बजे तक होती है और दूसरी राजनीति सेवा भावों को आत्मसात करते हुए जनता की सेवा करते रहो और जनता से प्यार और आशीर्वाद मिलता रहेगा। मुझे आप लोगों का प्यार मिल रहा है, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। राजे ने कहा कि ऐसा मौका कभी-कभी मिलता है। उन्होंने कहा कि मुझे जमीन नहीं लेनी, मकान नहीं बनवाना; हम सब एक गांव के ही है और सभी परिवार के है, आपका प्यार मेरे साथ है। जितना प्यार और स्नेह लूट सकते हैं उतना लूटें और लोगों की सेवा करते रहो; सब एक हैं और इसी प्रकार पार्टी को मजबूत बनाते हुए आगे बढ़ते रहें। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रोलसाहबसर पहुँची, जहां राम मंदिर में दर्शन किए। इस मौके पर राजे ने क्षत्रिय युवक संघ के चौथी संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाहबसर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा रोलसाहबसर के परिवार जनों से भी मुलाकात की। इस दौरान राजे का रोलसाहबसर गांव में मातृशक्तियों एवं ग्रामीणजनों की ओर से दुपट्टा ओढ़ा एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। राजे ने ग्रामीणों से मुलाकात करने के बाद उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से भी बातचीत की। इस मौके पर पूर्व आईपीएस केशर सिंह खोटिया, पूर्व मंत्री विधायक यूनुस खां, सहित अनेक ग्रामीण जन एवं महिलाएं उपस्थित थीं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 02, 2026 18:48:070
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 02, 2026 18:47:490
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 02, 2026 18:47:07Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए कोलकाता पुलिस की टीम कोलकाता एयरपोर्ट पहुंची . टीम में महिला पुलिस कर्मी भी शामिल , कुल २२ पुलिस कर्मी दिल्ली के लिए रवाना हो रही है .
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 02, 2026 18:46:560
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 02, 2026 18:46:180
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 02, 2026 18:46:010
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 02, 2026 18:45:310
Report
इसके साथ ही वनांचल क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने हेतु 2 बाइक एम्बुलेंस का शुभ
0
Report
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 02, 2026 18:31:180
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 02, 2026 18:30:590
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 02, 2026 18:30:180
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 02, 2026 18:17:030
Report