Back
पृथ्वीपुरा पेट्रोल पंप लूट-तोड़: चार बदमाशों ने दी धमकी, कर्मियों के पैसे लूटे
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 05, 2026 17:30:58
Sikar, Rajasthan
लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर
रिपोर्टर लक्की अग्रवाल
9784203178
@ lakkyagarwal78
पृथ्वीपुरा पेट्रोल पंप पर बदमाशों का आंतक,पृथ्वीपुरा से आगे किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की लूट व जमकर तोड़फोड़,शाम को चार बदमाश कार में सवार होकर आए और सुभाष चौधरी से 1.75 लाख रुपए लूटे,बदमाश दोबारा शाम 7:30 बजे फिर से आए और
पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने मचाया जमकर उत्पात,जमकर तोड़कर,पेट्रोल पंप मालिक की कैम्पर गाड़ी, 2 बाइक में की तोड़फोड़
एंकरः श्रीमाधोपुर इलाके के पृथ्वीपुरा से आगे स्थित इंडियन ऑयल किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने पहले लूट की वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद दोबारा लौटकर पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ कर दहशत फैला दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पंप संचालक सुगन चौधरी निवासी होल्याकाबास ने बताया कि शाम करीब 4 बजे एक कार में सवार होकर चार बदमाश पेट्रोल पंप पर आए। बदमाशों ने पंप पर मौजूद उनके बेटे सुभाष चौधरी से 1 लाख 75 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इसके बाद शाम करीब 7:30 बजे बदमाश दोबारा बोलेरो गाड़ी में सवार होकर वापस लौटे और पेट्रोल पंप पर जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लगे डीजल व पेट्रोल नोजल, केबिन सहित पंप मालिक की कैंपर गाड़ी और दो मोटरसाइकाइलों को क्षतिस्र्त कर दिया। साथ ही पंप संचालक को जान से मारने की धमकी देते हुए लूट के इरादे से आए होने की बात सामने आई है। तोड़फोड़ के दौरान बदमाशों ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी महेंद्र सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की एक गाड़ी भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी थोई थाना क्षेत्र का हार्डकोर अपराधी देवीलाल बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 18:47:280
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 05, 2026 18:47:070
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 05, 2026 18:32:090
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 18:31:560
Report
1
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 18:31:18Noida, Uttar Pradesh:delhi missing boy reaction of victim families and kids
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 18:30:410
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 05, 2026 18:30:180
Report
0
Report
EGE GOPI
FollowFeb 05, 2026 18:16:320
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 05, 2026 18:16:090
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 05, 2026 18:15:560
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 18:15:440
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 05, 2026 18:15:270
Report