Back
ख्वाहिश शर्मा ने 50m स्पर्धा में कांस्य जीता, एशियन चैंपियनशिप के लिए मजबूत दावेदारी
ASAshok Singh Shekhawat
Jan 03, 2026 02:16:00
Sikar, Rajasthan
68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में ख्वाहिश शर्मा ने 50 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता
एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी ख्वाहिश
फतेहपुर के दो जांटी बालाजी धाम मंदिर के प्रबन्धक प्रभुदयाल बोचीवाल की पौत्री ख्वाहिश शर्मा ने 50 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रीय राइफल निशानेबाज़ ख्वाहिश शर्मा ने भोपाल स्थित मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग रेंज में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2025 में कांस्य पदक अपने नाम किया है और एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयनित हुई हैं। फतेहपुर शेखावाटी के प्रभुदयाल बोचीवाल की पौत्री ख्वाहिश अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए जानी जाती हैं। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने निरंतरता, दबाव में संयम और सटीक निशानेबाज़ी का शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष खिलाड़ियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उनका फोकस और दृढ़ संकल्प उन्हें भारत की उभरती हुई राइफल शूटिंग प्रतिभाओं में शामिल करता है। पदक जीतने के बाद उन्होंने अपने परिवार, शुभचिंतको और कोच का आभार जताया और ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के साथ प्रतिस्पर्धा को सपना सच होने जैसा बताया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowJan 03, 2026 03:36:100
Report
NKNished Kumar
FollowJan 03, 2026 03:35:400
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 03, 2026 03:35:320
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 03, 2026 03:34:570
Report
VBVAIBHAV BALKUNDE
FollowJan 03, 2026 03:34:180
Report
VKVISHAL KAROLE
FollowJan 03, 2026 03:33:400
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 03, 2026 03:33:190
Report
TSTripurari Sharan
FollowJan 03, 2026 03:32:380
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowJan 03, 2026 03:32:200
Report
PGPARAS GOYAL
FollowJan 03, 2026 03:31:580
Report
1
Report
BMBiswajit Mitra
FollowJan 03, 2026 03:31:000
Report