Back
अरावली बचाओ के मुद्दे पर नीमकाथाना में कांग्रेस की जन जागरण रैली
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 27, 2025 11:06:48
Sikar, Rajasthan
सीकर जिले के नीमकाथाना में अरावली बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल के कार्यालय से जेपी यादव पार्क तक जन जागरण रैली निकालकर विरोध जताया गया। इस दौरान रैली में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामनिवास मीणा, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बल्ली यादव, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष नूरुद्दीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष लोकेश मीणा, हेम सिंह शेखावत सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जन जागरण रैली निकाल कर विरोध जताया गया। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने जो अरावली की नई परिभाषा तय की है उस नई परिभाषा के तहत 90% अरावली खत्म हो जाएगी, जिससे हमारी जैव विविधता हमारा जल संरक्षण आदिवासियों की जीविका सब खत्म हो जाएगी उन सबके खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कल 28 दिसंबर को ब्लॉक के स्तर पर स्थापना दिवस मनाएंगे उसके बाद नीम का थाना जिले की बहाली की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को राजस्थान में ब्लॉक स्तर पर अरावली बचाओ राजस्थान बचाओ कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद शहरों में भी एक कार्यक्रम जन जागरण के माध्यम से आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि अरावली को बचाने के लिए लगातार कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने मांग की है कि सरकार इसके लिए अध्यादेश लाए और पार्लियामेंट में इसके खिलाफ कानून बनाए। इस दौरान अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट- कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
1
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 27, 2025 12:35:480
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 27, 2025 12:35:360
Report
RSRAKESH SINGH
FollowDec 27, 2025 12:35:230
Report
0
Report
SSsubhash saheb
FollowDec 27, 2025 12:34:480
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 27, 2025 12:34:190
Report
KBKulbir Beera
FollowDec 27, 2025 12:34:050
Report
NLNitin Luthra
FollowDec 27, 2025 12:32:470
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 27, 2025 12:31:340
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 27, 2025 12:31:230
Report
RSRavi sharma
FollowDec 27, 2025 12:31:070
Report