Back
तापमान गिरा, ठंड बढ़ी; छपरा में स्कूल बंद, अलाव की कमी पर नाराजगी
RSRAKESH SINGH
Dec 27, 2025 12:35:23
Chapra, Bihar
तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, दो दिनों से नहीं निकले भगवान सूर्य, जनजीवन अस्त-व्यस्त
लगातार गिरते तापमान के साथ ही बीते दो दिनों से भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए हैं। कड़ाके की ठंड के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 31 तारीख तक सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है। साथ ही जगह-जगह अलाव जलाने का आदेश भी प्रशासन द्वारा दिया गया है।
हालांकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। छपरा शहर में अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। शहर का प्रमुख स्थान छपरा जंक्शन परिसर, जो आम दिनों में चहल-पहल से भरा रहता है, इन दिनों सुनसान नजर आ रहा है।
जंक्शन पर काम करने वाले कुलियों का कहना है कि सरकार द्वारा ठंड के मौसम में जो गर्म कपड़े पहले उपलब्ध कराए जाते थे, वे इस बार नहीं मिले हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले लकड़ी और अलाव की व्यवस्था होती थी, लेकिन इस बार उसके अभाव में लोग किसी तरह जीवन-यापन और रोजी-रोटी चलाने को मजबूर हैं।
भीषण ठंड के कारण आम लोगों का हाल बेहाल है और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
मौके का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKiranveer Singh
FollowDec 27, 2025 13:53:410
Report
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 27, 2025 13:52:040
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowDec 27, 2025 13:51:510
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowDec 27, 2025 13:51:370
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 27, 2025 13:51:140
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 27, 2025 13:50:550
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowDec 27, 2025 13:50:400
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 27, 2025 13:49:410
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowDec 27, 2025 13:49:260
Report
0
Report
पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चोरी की घटनाओं में शामिल 3शातिर चोर गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस व चोरी का माल बरामद
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowDec 27, 2025 13:47:340
Report