Back
नाबालिग के साथ दुष्कर्म: आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट दर्ज
ASArvind Singh
Feb 16, 2026 16:18:04
Sawai Madhopur, Rajasthan
शिक्षक ने किया नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म - अरविंद सिंह, सवाई माधोपुर, 16 फरवरी 2026
सवाई माधोपुर जिले के रवाजंना डूंगर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी शिक्षक ने अपने ही स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक नाबालिक छात्र के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। आरोप है कि शिक्षक ने बालिका को बहला फुसला कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना को लेकर रवाजंना डूंगर थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। जिस पर कार्यवाही करते hुवे पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक लावा जिला टोंक निवासी विमल कुमार है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। जबकि उसकी पोस्टिंग सवाई माधोपुर में करीब 40 किलोमीटर दूर एक सरकारी स्कूल में है। अपनी पदस्थापन वाली जगह से करीब 25 किलोमीटर दूर एक कस्बे में शिक्षक का दूसरा साथी शिक्षक रहता है। जिससे आरोपी शिक्षक जरूरी काम का बहाना लगाकर कमरे की चाबी ले गया। आरोप है कि आरोपी शिक्षक अपने साथी शिक्षक के कमरे पर अपने स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिक बालिका बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। नाबालिग बालिका अपने नाना नानी के घर रहती है, जहां उसने सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों द्वारा आरोपी शिक्षक के खिलाफ रवाजंना डूंगर थाने में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया गया। मामला दर्ज होने के बाद एसएफएल टीम मौके पर पहुंची और घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए, वही मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम का गठन किया गया और पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता लेते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया, फिलहाल पुलिस मामले को लेकर अग्रिम अनुसंधान में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 16, 2026 18:01:150
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 16, 2026 18:00:590
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 16, 2026 18:00:250
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 16, 2026 18:00:120
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 17:46:560
Report
1
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 16, 2026 17:46:460
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 16, 2026 17:46:360
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 16, 2026 17:46:170
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 16, 2026 17:46:020
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 16, 2026 17:45:54Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल के खजुरी सड़क में लगी भीषण आग एक होटल में लगी थी आग होटल में फंसे थे 150 से ज्यादा लोग पुलिस ने जेसीबी से दीवार तुड़वा कर निकाला लोगों को अब तक किसी की जान के नुकसान की नहीं जानकारी खजुरी थाना क्षेत्र के भौंरी में लगी थी आग
0
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 16, 2026 17:45:410
Report