Back
वन स्टॉप सेंटर की समझाइश से रिश्ता फिर बना, सात साल बाद पति-पत्नी एक साथ आए
ASArvind Singh
Nov 07, 2025 14:39:29
Sawai Madhopur, Rajasthan
जिला-सवाई माधोपुर
विधानसभा क्षेत्र-सवाई माधोपुर
खबर लोकेशन-आलनपुर(सवाई माधोपुर)
वन स्टॉप सेंटर की समझाइश से रिश्ता फिर बना, सात साल बाद पति-पत्नी एक साथ आए। आलनपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर की टीम ने आपसी बातचीत और समझाइश के माध्यम से पति-पत्नी के बीच की दूरियां मिटाकर उनके रिश्ते को नई शुरुआत दी। सात साल पहले आपसी मतभेदों के चलते अलग हुए लोकेश राव और गायत्री राव ने फिर से एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया। दोनों ने अपने मासूम बेटे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वैवाहिक जीवन को दूसरा मौका देने की ठानी और एक-दूसरे को मिट्टी का तिलक लगाकर माला पहनाई। वन स्टॉप सेंटर की निदेशक हिना सिंह और काउंसलर सुनीता गौतम, तनु जैन व विजयलक्ष्मी गौतम की मेहनत से दंपति ने अपने मतभेद भुलाकर नए सिरे से जीवन की शुरुआत करने का संकल्प लिया।
खबर: सवाई माधोपुर जिले के आलनपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर के प्रयासों से सात साल से अलग रह रहे पति-पत्नी एक बार फिर साथ आए हैं। कोटा जिले के किशनगंज निवासी लोकेश राव और सवाई माधोपुर की गायत्री राव की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन एक साल बाद ही आपसी मतभेदों के चलते दोनों अलग हो गए। मामला तलाक तक पहुंचने वाला था, तभी वन स्टॉप सेंटर की टीम ने दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया। निदेशक हिना सिंह, काउंसलर सुनीता गौतम, तनु जैन और विजयलक्ष्मी गौतम की समझाइश के بعد दंपति ने अपने बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुराने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया। दंपति ने एक-दूसरे को मिट्टी का तिलक लगाकर माला पहनाई और प्रेमपूर्वक साथ निभाने की शपथ ली। वन स्टॉप सेंटर की इस पहल से न सिर्फ एक परिवार टूटने से बच गया बल्कि एक मासूम बच्चे का भविष्य भी सुरक्षित हो गया। यह उदाहरण समाज में रिश्तों को बचाने की प्रेरणा देता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
91
Report
Baheri, Uttar Pradesh:सुशील कुमार निवास आदलपुर एस.एस. देहली मोबाइल एक्सेसरीज आदलपुर बहेड़ी बरेली की ओर से रंगों के पवन त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं मुस्लिम भाइयों के लिए रमजान महीना एवं ईद की दिली मुबारक बाद।
65
Report
108
Report
DSDM Seshagiri
FollowMar 03, 2026 23:30:200
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 03, 2026 23:30:110
Report
47
Report
0
Report
0
Report
SMSubhasis Mandal
FollowMar 03, 2026 19:00:200
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 03, 2026 18:46:100
Report
IAImran Ajij
FollowMar 03, 2026 18:45:180
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 18:30:470
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:310
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:09Noida, Uttar Pradesh:भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की रिहाई के बाद जश्न की तस्वीरें।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:440
Report
