Back
बगहा में आपसी विवाद में व्यक्ति की मौत, तनाव के बीच पुलिस जांच
IAImran Ajij
Feb 28, 2026 19:00:38
Bagaha, Bihar
बगहा से बड़ी खबर आ रही है जहां रामनगर थाना क्षेत्र के सोहसा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 छवघरिया गांव में हुए आपसी विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान स्वर्गीय ठग मियां के पुत्र सरदार मियां के रूप में हुई है। आरोप है कि मामूली विवाद में ईंट से पीटकर शख्स को मौत के घाट उतार दिया गया है। जानकरी के मुताबिक छवघरिया गांव में जोगिन्दर साह उर्फ मूसा साह के पुत्र विजय साह और विनय साह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान सरदार मियां बीच-बचाव करने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान विनय साह का मोबाइल गिर गया, जिससे वह गुस्से में आगबबूला हो गया। आरोप है कि गुस्से में उसने ईंट उठाकर सरदार मियां के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। ईंट की चोट लगने से वें मौके पर हीं ढेर हो गए लिहाजा मौके पर अफरा-तफरी मच गईं। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण onları आनन-फानन में रामनगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। इधर सूचना पर रामनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है। वहीं इस घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमाारी और थानाध्यक्ष दीपक कुमार भी घटनास्थल की ओर रवाना हुए हैं। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के सही कारण का खुलासा होगा; फिलहाल इस घटना के बाद गाँव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, इसलिए पुलिस चारों ओर निगरानी में जुटी है। बता दें कि इस घटना से नाराज़ ग्रामीण गोलबंद होकर दोषियों की गिरफ्तारी पर अड़े हैं जबकि मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर बुलडोजर से तोड़ने तक की मांग कर दिया है। रामनगर SDPO रागिनी कुमारी खुद घटना की बिंदुवार जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं; पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी भी सूरत में बख़्शे नहीं जायेंगे, जल्द ही साक्ष्य और गवाही के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी सलाखों के पीछे होंगें। SDPO ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
Dasna, Uttar Pradesh:Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहनन्द सरस्वती ने खुले शब्दों में चेतावनी देते हुए क्या कहा देखिए पी न्यूज़ पर
0
Report
0
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 28, 2026 19:00:260
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 28, 2026 19:00:170
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 28, 2026 18:30:480
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 28, 2026 18:30:360
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 28, 2026 18:30:210
Report
