Back
डिजिटल सड़क सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की सख्त योजना: हेलमेट-सीट बेल्ट अनिवार्य, अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई
ASArvind Singh
Feb 16, 2026 16:19:19
Sawai Madhopur, Rajasthan
एंकर-सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी प्रवर्तन तथा सड़क सुरक्षा उपायों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकतर दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं करने से गंभीर जनहानि की संभावनाओं पर जिला कलक्टर ने जिले में सघन हेलमेट एवं सीट बेल्ट अभियान को अधिक प्रभावी बनाने, पुलिस एवं परिवहन विभाग को नियमित प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखने तथा आगामी बैठक में माहवार चालानों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए तकनीक आधारित उपायों पर जोर देते हुए IRDA एप के नियमित उपयोग, इंटरसेप्टर वाहनों एवं आधुनिक उपकरणों के प्रभावी संचालन, राजमार्गों पर यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमित कार्रवाई परिवहन विभाग के उड़नदस्तों के माध्यम से करने के निर्देश प्रदान किए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सड़क एजेंसियों को सड़कों पर व्हाइट लाइनिंग कार्य पूर्ण करने तथा उपखंड अधिकारियों को इसका सत्यापन करने के निर्देश दिए। पुलिस एवं टोल एजेंसियों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने तथा नगरीय निकायों को आवारा पशुओं पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेस-वे पर अवैध ढाबों को हटाने तथा मुख्य राजमार्गों पर अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके। बैठक में जिला कलक्टर ने मोरेल, बनास सहित अन्य नदियों की रपटों पर प्रोटेक्शन पिल्लर, रेलिंग, चैन, बैरिकेटिंग एवं साईनेज आदि की कार्ययोजना बनाकर आगामी वर्षा ऋतु पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग हरि सिंह मीणा को दिए। उन्होंने बोदल व जैतपुर में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गों का तत्काल पुनर्निमार्ण प्रारम्भ करवाने, हम्मीर ब्रीज निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ कर इसी माह में पूर्ण करने के निर्देश एनएच अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक अवैध खनन, परिवहन/निगमन के विरूद्ध पुलिस, खनन, वन एवं राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध जप्ती व नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में बौली, मित्रपुरा क्षेत्र में निर्धारित सीमा से अधिक हैवी ब्लॉस्टिंग पर रोक लगाने हेतु जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय भिजवाने के निर्देश। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह, परियोजना प्रबंधक रिडकोर अश्वनी पाठक, सहायक खनन अभियंता राजेन्द्र भट्ट सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 16, 2026 18:01:150
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 16, 2026 18:00:590
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 16, 2026 18:00:250
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 16, 2026 18:00:120
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 17:46:560
Report
1
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 16, 2026 17:46:460
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 16, 2026 17:46:360
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 16, 2026 17:46:170
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 16, 2026 17:46:020
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 16, 2026 17:45:54Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल के खजुरी सड़क में लगी भीषण आग एक होटल में लगी थी आग होटल में फंसे थे 150 से ज्यादा लोग पुलिस ने जेसीबी से दीवार तुड़वा कर निकाला लोगों को अब तक किसी की जान के नुकसान की नहीं जानकारी खजुरी थाना क्षेत्र के भौंरी में लगी थी आग
0
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 16, 2026 17:45:410
Report