icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
313324
DSdevendra sharma23 Dec 2025, 03:45 pm

कांकरोली के होटल में बदतमीजी पर दो युवक ने मैनेजर-रसोइया के साथ मारपीट, गिरफ्तार

Rajsamand, Mohi, Rajasthan:राजसमंद के कांकरोली से खबर, एक होटल में घुसकर मैनेजर और कुक से मारपीट का मामला, मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, सीसीटीवी फुटेज में हॉकी से मारपीट करते दिख रहा एक युवक, एक बना रहा वीडियो, कांकरोली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को किया गिरफ्तार, कांकरोली थानाधिकारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में टीम को की कार्रवाई, आरोपित युवक द्वारा आरोप लगाया था कि उनके गेस्ट से होटल में बदतमीजी हुई थी, इस पर आक्रोशित होकर ये दोनों आरोपित युवक पहुंचे थे होटल में और की मारपीट, राजसमंद। राजसमंद के कांकरोली से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक होटल के अंदर घुसकर मैनेजर और कुक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक हॉकी से हमला करते हुए साफ़ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा युवक पूरी वारदात का वीडियो बनाता दिख रहा है। मारपीट की इस घटना के बाद कांकरोली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कांकरोली थानाधिकारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार आरोपित युवक का कहना था कि उनके किसी गेस्ट से होटल में बदतमीजी की गई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर दोनों युवक होटल पहुंचे और मैनेजर एवं कुक के साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top