icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महुदही बांध पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Mumbai, Maharashtra:जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही बांध पर सोमवार की दोपहर मिट्टी से लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा स्थित पीएचसी ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदिया गांव निवासी कमलेश यादव का 19 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार यादव उर्फ छोटू यादव है। इधर, मृतक के भाई संजय यादव ने बताया कि वह गांव के ही धनजी यादव के लड़के के साथ ट्रैक्टर पर मिट्टी लोड करने के लिए बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गया था। वहां से मिट्टी लोड कर ट्रैक्टर लेकर वापस लौट रहा था। तभी महुदही बांध पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा स्थित पीएचसी लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो में पार्किंग स्थल के पानी टंकी के समीप 24 वर्षीय युवक की मौत, नशे की आशंका

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एक शव बरामद। जांच में जुटी पुलिस। बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र का मामला। बतायातचले कि बोकारो के डालमिया সিমেন্ট प्लांट के बाहर स्थित वाहन पार्किंग स्थल के पानी टंकी के समीप करीब 24 वर्षीय युवक मृत पाया गया। मृतक की पहचान गोडाबाली निवासी रौनक सिंह, पिता राधेश्याम सिंह के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतक व्हाइटनर का नशा करता था। खान-पान ध्यान नहीं था। घर से अक्सर बाहर रहता था। ऐसे में आज मंगलवार सुबह पार्किंग के पास लेटा और वहीं, लेटा रह गया। मौके पर बालीडीह ओपी थाना पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
0
0
Report

विनेश फोगाट के बयान पर बवाल, ब्रजभूषण पर सवाल उठे; केंद्र से हस्तक्षेप जरूरी

Charkhi, Haryana:कांग्रेस विधायक व रेसलर विनेश फोगाट द्वारा विडियो जारी कर डब्ल्यूएफ पर उठाये सवालों के समर्थन में उतरे द्रोणाचार्य अवार्डी व विनेश के ताऊ महावीर फोगाट बोले विनेश फोगाट ने जो बयान जारी किया है वह बिल्कुल सही है घूमडा में जहां नेशनल हर बार खेल करवाए जाते हैं वहां जाने में खिलाड़ियों को असुविधा होती है मौजूदा संघ प्रमुख संजय सिंह बृजभूषण के सिर्फ एक कठपुतली है विनेश, संगीता और बजरंग पूनिया को अपने अनुसार कोच लगाएगा तो होगा नुकसान आयोजन स्थल दिल्ली व आसपास हो, पर्याप्त बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों की अच्छी-खासी संख्या मौजूद है गोन्डा में इस आयोजन को आयोजित करना गंभीर चिंता का विषय है वहाँ ब्रजभूषण शरण अपने हिसाब से करेगा केंद्र सरकार व खेल मंत्रालय द्वारा मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए ब्रिजभूषण अभी भी महासंघ के प्रमुख के करीबी होने के कारण बैकडोर से बागडोर संभाले हुए हैं खिलाड़ियों को उनका हक मिले और कोच अच्छे मिलेंगे तो देश के लिए मेडलों की सुख्या में इजाफा होगा
0
0
Report

जमुई के चरका पत्थर में दो बाइक की भिड़ंत, एक युवक की मौत

Jamui, Bihar:जमुई  जिले के चरका पत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंडा लालिलेवार मोड़ के पास सोमवार की शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक के भाई उपेंद्र कुमार साह ने बताया कि उनका मंझला और छोटा भाई दादी को लेकर सोनो की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सरकंडा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायलों को सोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं परिजन—गोलू शाह और उपेंद्र शाह—भी मौके पर पहुंचे और घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया। स्थिति नाजुक देखते हुए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सरकंडा गांव निवासी साकिंदर कुमार शाह (पिता- भारत शाह, उम्र करीब 20 वर्ष) के रूप में हुई है। इधर, घटना के बाद जब पुलिस मृतक के घर पहुंची तो स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने पैसे लेकर छोड़ दिया। हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है और मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। चरका पत्थर थाना की पुलिस मौके पर कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बाइट: उपेंद्र कुमार साह (मृतक के भाई)
0
0
Report
Advertisement

झारखंड शराब घोटाला: हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा को अग्रिम जमानत दी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। निलंबित IAS अनिल टुटेजा को कथित झारखंड शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। जस्टिस पीपी साहू ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने अनिल टुटेजा को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो सॉल्वेंट जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।साथ ही उन्हें जांच में सहयोग करने और गवाहों को प्रभावित न करने की सख्त हिदायत दी गई है। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर अनिल टुटेजा जांच में सहयोग नहीं करते हैं, तो जांच एजेंसी को उनकी जमानत रद्द कराने के लिए आवेदन करने की छूट होगी।बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले छत्तीसगढ़ के चर्चित डीएमएफ घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे अनिल टुटेजा की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। ऐसे में इस मामले में जमानत मिलने के बावजूद अनिल टुटेजा का जेल से बाहर आना फिलहाल मुश्किल माना जा रहा है।दरअसल, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने अनिल टुटेजा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और आईपीसी की धारा 420, 120B के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि टुटेजा और अन्य आरोपियों ने झारखंड में छत्तीसगढ़ के आबकारी मॉडल की तर्ज पर अवैध शराब का कारोबार चलाने के लिए सिंडिकेट बनाया था।इस सिंडिकेट ने झारखंड की आबकारी नीति में बदलाव करवाकर अपने पसंदीदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया और करोड़ों रुपए का अवैध कमीशन कमाया।अनिल टूटेजा ने इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसमें तर्क दिया गया कि यह एवरग्रीन अरेस्ट यानी हमेशा जेल में रखने की साजिश का मामला है। जब भी एक मामले में जमानत मिलने वाली होती है तो जेल में रखने के लिए एक नई एफआईआर दर्ज कर दी जाती।झारखंड पुलिस ने इसी मामले में अलग से एफआईआर दर्ज की है, लेकिन वहां टुटेजा को आरोपी तक नहीं बनाया गया है।याचिका में बताया गया कि पिछले 5 सालों में 5 अलग-अलग एजेंसीयों ने छापेमारी की, लेकिन टुटेजा के पास से एक भी रुपए की बेहिसाब संपत्ति नहीं मिली। जांच एजेंसी के पास कोई डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड या वित्तीय लेनदेन का प्रमाण भी नहीं है, जो अनिल टुटेजा को झारखंड के अधिकारियों से जोड़ता हो।राज्य सरकार की ओर से जमानत का विरोध करते हुए अनिल टुटेजा को चावल मिलिंग, डीएमएफ, कोयला और शराब जैसे कई घोटालों का मास्टरमाइंड बताया गया।सरकार का तर्क था कि टुटेजा ने रायपुर में बैठकें कर झारखंड के अधिकारियों के साथ साजिश रची, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि सिंडिकेट मॉडल के जरिए बेहिसाब संपत्ति अर्जित की गई है।हाईकोर्ट ने तथ्यों के आधार पर पाया कि टुटेजा पिछले दो सालों से जेल में हैं, लेकिन ईओडब्ल्यू ने इस नए मामले में उनसे पूछताछ करने का कोई प्रयास नहीं किया। हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि जब वे पहले से ही न्यायिक हिरासत में थे, तो जांच एजेंसी ने उसे पूछताछ के लिए बुलाने या गिरफ्तार करने की अनुमति कोर्ट से क्यों नहीं मांगी।इसके अलावा झारखंड पुलिस ने टुटेजा को अपने मामले में आरोपी नहीं बनाया है और वहां के कुछ आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। हाईकोर्ट ने टूटेजा को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो सॉल्वेंट जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।इसके साथ ही उन्हें जांच में सहयोग करने और गवाहों को प्रभावित न करने की हिदायत दी गई है। यदि टुटेजा जांच में सहयोग नहीं करते हैं, तो जांच एजेंसी को जमानत रद्द कराने के लिए आवेदन करने की छूट दी गई है।
0
0
Report

चंद्रपुर में विश्व अस्थमा दिवस पर दमा जागरूकता और मुफ्त जाँच कैंप

Chandrapur, Maharashtra:टायटल:-- जागतिक दमा (अस्थमा) दिनानिमित्त इंडियन मेडिकल असोसिएशनच्या चंद्रपूर शाखेने थेट जनतेत जाऊन केले रोगनिदान, औद्योगिकीकरण वाढ झालेल्या प्रदूषणग्रस्त जिल्ह्यात दमा रुग्णांची वाढती संख्या अँकर:--आज जागतिक दमा (अस्थमा) दिनानिमित्त इंडियन मेडिकल असोसिएशनच्या चंद्रपूर शाखेतर्फे सकाळी शहरातील आझाद बागेत दमा आजारावर मार्गदर्शन व मोफत रुग्ण तपासणी शिबीराचे आयोजन करण्यात आले. छाती रोगतज्ज्ञ डॉक्टरांनी रुग्णांची तपासणी करून आवश्यक मार्गदर्शन केले. यावेळी मोठ्या संख्येने रुग्णांनी उपस्थिती लावली आणि तपासणी करून घेतली. शिबिरात दमा नियंत्रणासाठी योग्य जीवनशैली, औषधोपचार व प्रतिबंधक उपायांबाबत मार्गदर्शन करण्यात आले.
0
0
Report

NEET परीक्षा में कंठी उतरवाने को लेकर सूरत में भारी हंगामा

Noida, Uttar Pradesh:Date of the incident: 3rd May सूरत ब्रेकिंग: NEET परीक्षा में 'कंठी' उतरवाने के मुद्दे पर भारी हंगामा • NEET की परीक्षा में बेटी की कंठी उतरवाने पर पिता का गुस्सा: परीक्षा केंद्र पर छात्रों की कंठी उतरवाकर प्रवेश दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया。 • अभिभावक के कड़े शब्द: "हिंदू राष्ट्र का झंडा फहराते हो तो कंठी क्यों उतरवाई? मैं लाहौर-रावलपिंडी में नहीं, सूरत में हूँ।" • परीक्षा केंद्र पर हंगामा: एक अभिभावक ने अपनी बेटी को फिर से कंठी पहनाने के लिए कक्षा (क्लासरूम) से बाहर बुलाने की जिद पकड़ ली。 • बेटी रो पड़ी: परीक्षा में देरी होने के कारण बेटी ने कंठी पहनने से इनकार कर दिया था, लेकिन पिता के भारी दबाव के कारण परीक्षा शुरू होने से पहले ही वह हिम्मत हार गई और रोने लगी。 • लोगों का हस्तक्षेप: वहां मौजूद अन्य लोगों ने पिता को समझाने का प्रयास किया और कहा, "आप कंठी के विवाद में अपनी बेटी का करियर और परीक्षा बिगाड़ रहे हैं।"
0
0
Report
Advertisement

राजूर गणपती गाभरे में 2 क्विंटल 51 किलो केशर आंबे की आरास

Jalna, Maharashtra:जालना |अंगारकी संकष्ट चतुर्थी निमित्त राजूर येथील राजुरेश्वर गणपतीला 2 क्विंटल 51 किलो केशर आंब्याची आरास... केशर आंब्याची आकर्षक सजावट वेधतेय भक्तांचे लक्ष... आज अंगारकी चन्तृथीके निमित्ताने जालन्यातील राजूर येथील राजुरеш्वर गणपतीच्या गाभाऱ्याची केशर आंब्यांनी आकर्षक सजावट करण्यात आली आहे. छत्रपती संभाजीनगर येथील महेश ठक्कर यांनी 101 किलो आंबे अर्पण केले, तर "श्री"च्या महिला आणि पुरुष सेवेकऱ्यांनी स्वतःच्या आमराईतील 150 किलो आंबे "श्री"च्या चरणी अर्पण केले आहेत. यावर्षी आंब्याचा हंगाम चांगला सुरू असल्याने आणि अंगारकी चतुर्थीचा योग साधल्याने भाविकांच्या सहकार्यातून मंदिराच्या गाभाऱ्याच्या प्रवेशद्वाराची आम्रपानांनी सजावट करण्यात आली आहे, तर चौथऱ्यावर केशर आंब्यांची आकर्षक मांडणी करण्यात आली आहे. गणपती मंदिराच्या गाभाऱ्यात करण्यात आलेली ही मनमोहक सजावट भक्तांचे लक्ष वेधून घेत आहे. तसेच केशर आंब्याचा दरवळणारा सुगंध मंदिर परिसरात प्रसन्न वातावरण निर्माण करत आहे.
0
0
Report
Advertisement

जळगाव के पाळधी में 31 फुट विशाल गणपति मूर्ति, अंगारकी चतुर्थी पर भीड़

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावच्या पाळधी येथील भव्य सिद्धी महागणपती मंदिरावर अंगारकी चतुर्थीवर भाविकांची मोठी गर्दी.. पाळधी येथे श्री सिद्धी महागणपती मंदिरावर देशातील सर्वात उंच ३१ फूट व काळया पाषाणातील १०० टन वजनाची गणपतीची भव्य मूर्ती आहे सिद्धी महागणपतीच्या मंदिरावर पहाटेपासूनच दर्शनासाठी भाविकांची लांबच लांब लांब लागल्याचं चित्र पाहायला मिळत आहे. वाढत्या तापमानामुळे भव्य गणपतीच्या मूर्तीला चंदन, गुलाबजल , गंगाजल व अत्तर अशा वेगवेगळ्या मिश्रणाचा तब्बल 41 लिटरचा लेप लावण्यात आलेला आहे उन्हाळ्याची तीव्रता लक्षात घेऊन मूर्तीला शीतलता आणि थंड वातावरण रहावे यासाठी या उद्देशाने हा लेप लावल्याचे विश्वस्तांनी सांगितले.. चंदनाचा लेप लावलेली भव्य अशी गणरायाची मूर्ती भाविकांचं लक्ष वेधून घेत असून मंदिर परिसरात संपूर्ण सुगंध दरवल्याचं पाहायला मिळत आहे... मंगळवारीच अंगारकी चतुर्थी असल्याने आज दिवसभरात तब्बल एक लाख भाविक दर्शन घेतील असा अंदाज विश्वस्तांनी व्यक्त केला आहे. याच ठिकाणाहून आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी
0
0
Report

हापुड - मामूली कहासुनी में पति ने पत्नी का गला रेता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow20m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र से है। जहां एक पति ने पत्नी से हुई मामूली कहासुनी के बाद चाकू से अपनी पत्नी का गला रेत दिया, पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों की मदद से पत्नी को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है आरोपी सुनील मजदूरी का काम करता है किसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी नीलम से कहासुनी हो गई गुस्से में आकर पति सुनील ने अपनी पत्नी के गले पर चाकू से वार कर दिया। पत्नी की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला को उपचार के लिए देवनानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ईलाज जारी है। वहीं आरोपी पति सुनील को थाना देहात पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूरी घटना इंद्रगढ़ी कॉलोनी की बताई जा रही है। आपसी कहासुनी में पति को आया गुस्सा इस पूरी वारदात की वजह बना है। जिसमें पति ने अपनी पत्नी का गला रेत कर जान लेने की कोशिश की और अब आरोपी पति पुलिस हिरासत में है।
0
0
Report

बैतूल में पेड़ से अज्ञात युवक का शव मिलने पर सनसनी, पुलिस जांच जारी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब फोरलेन के किनारे एक पेड़ से अज्ञात युवक का शव लटका मिला। बताया जा रहा है कि मिलानपुर जोड़ के पास युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है,हालांकि उसकी पीठ पर एक झोला टंगा मिला है और जूते पेड़ के नीचे पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top