Back
मुंगाणा में 800 कलशों के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, सनातन एकता का संदेश
HUHITESH UPADHYAY
Feb 03, 2026 07:38:38
Pratapgarh, Rajasthan
मुंगाणा में 800 कलशों के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन संपन्न, सनातन एकता का दिया संदेश
मुंगाणा में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में 800 कलशों के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में धौलागढ़ पीठ से पधारे महंत योगी प्रकाशनाथ महाराज एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चित्तौड़ प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह नारायण का प्रेरक उद्बोधन प्राप्त हुआ।
कलश यात्रा की शुरुआत खेड़ापति इच्छापूर्ण हनुमान जी मंदिर से हुई, जो महाराणा प्रताप चौराहा, मुख्य बाजार, रामदेव बस स्टैंड से होते हुए अयोध्यापुरम् पहुंची, जहां यह यात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। मार्ग में क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह स्वागत द्वार सजाकर एवं पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए नारायण जी भाईसाहब ने कहा कि हिंदू समाज को जातियों में बंटने के बजाय एकजुट होकर सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना होगा। उन्होंने “एक संगत, एक पंगत” के विचार को प्रत्येक हिन्दू तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। महंत योगी प्रकाशनाथ महाराज ने बच्चों को संस्कारवान बनाने पर विशेष जोर देते हुए समाज में समरसता, भाईचारा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। सम्मेलन को सफल बनाने में नगरवासियों, युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों का उल्लेखनीय योगदान रहा। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 03, 2026 08:53:45Noida, Uttar Pradesh:ममता बनर्जी के आरोप पर बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल की प्रतिक्रिया
0
Report
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 03, 2026 08:53:31Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तमाम आरोप पर पश्चिम बंगाल के रानाघाट से बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार के साथ खास बातचीत।
0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 03, 2026 08:52:510
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowFeb 03, 2026 08:52:370
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 03, 2026 08:52:210
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 03, 2026 08:52:110
Report
0
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 03, 2026 08:51:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 08:51:080
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 03, 2026 08:50:560
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 03, 2026 08:50:360
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 03, 2026 08:50:250
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 03, 2026 08:50:030
Report