Back
पानीपत में ग्राम स्तर पर विवाद सुलझाने और बाल विवाह रोकथाम का महाअभियान शुरू
RBRAKESH BHAYANA
Feb 03, 2026 08:50:03
Panipat, Haryana
पानीपत में आपसी विवाद समाधान व बाल विवाह रोकथाम को लेकर महाअभियान की शुरुआत
पानीपत में अब छोटे-मोटे आपसी विवादों का समाधान अदालत नहीं, गांव स्तर पर होगा।
साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक बड़ा जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है।
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वर्षा शर्मा ने सरपंचों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर गांव-गांव रैली निकालने का ऐलान किया है。
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में शुरू किए गए हरियाणा कम्युनिटी मीडिएशन प्रोग्राम को अब पानीपत जिले में बड़े स्तर पर लागू किया जा रहा है。
इसको लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वर्षा शर्मा ने जिले के सरपंचों, ग्राम सचिवों और बीडीपीओ के साथ अहम बैठक की。
इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव स्तर पर ही छोटे-छोटे विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करना है, ताकि लोगों को कोर्ट-कचहरी और पुलिस के चक्कर न लगाने पड़ें。
यह कार्यक्रम वर्ष 2024 में शुरू किया गया था और फिलहाल पानीपत के सिवाह गांव में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है, जहां अब तक इसे सौ प्रतिशत सफलता मिली है。
अधिकारियों के अनुसार, कम्युनिटी मीडिएशन के जरिए वैवाहिक विवाद सहित कई पारिवारिक झगड़ों को काउंसलिंग से सुलझाया गया है, जिससे परिवार दोबारा सुख-शांति से रहने लगे हैं。
“बाल विवाह सिर्फ गलत नहीं, बल्कि एक दंडनीय अपराध है। इसमें जेल तक की सजा का प्रावधान है। इसकी रोकथाम सिर्फ माता-पिता नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है। अगर किसी को भी बाल विवाह की जानकारी मिलती है — चाहे वह सरपंच हो, पुजारी हो, पंडित हो या कोई भी व्यक्ति — उसे तुरंत इसकी सूचना देनी चाहिए ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके।”
अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत गांव-गांव जागरूकता रैली निकाली जाएगी, ताकि लोगों को कानून की सही जानकारी दी जा सके।
जल्द ही सरपंचों के लिए विशे्ष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे वे अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report