Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर के पास तेज कार नहर में गिरी, 16 वर्षीय लड़की बरामद

DKDARSHAN KAIT
Feb 03, 2026 08:52:11
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र के गांव ज्योतिसर के समीप एसवाईएल नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, गोताखोर प्रगट सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को निकाला बाहर, गाड़ी से लग्भग 16 वर्षीय लड़की बरामद, एक युवक डूबा नहर में कुरुक्षेत्र:- जिले के गांव ज्योतिसर के समीप समीप नहर में एक तेज रफ्तार कार गिर गई। जिसमें एक लड़का और एक लड़की मौजूद थे। वहीं सूचना मिलते ही गोताखोर परगट सिंह मौके पर पहुंचे और कड़ी मशqqat के बाद गाड़ी को हाइड्रा की मदद से बाहर निकल गया। गाड़ी से लगभग एक 16 वर्षीय लड़की बरामद हुई है। लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नहर में ही युवक गाड़ी से बाहर निकल निकला था लेकिन वह भी नहर में डूब गया है। पुलिस का कहना है की लड़की की जेब से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं लेकिन लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। और लड़का मुस्तापुर का रहने वाला है जिसका नाम वरुण सिंगला है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAJEET SINGH
Feb 03, 2026 10:08:10
Jaunpur, Uttar Pradesh:यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, सड़क से तहसील तक गूंजे नारे जौनपुर जिले की मड़ियाहूं तहसील में यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में अधिवक्ताओं ने व्यापक प्रदर्शन किया। तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों अधिवक्ता पोस्टर लेकर तहसील परिसर और आसपास की सड़कों पर उतरे और सरकार से बिल को लागू करने की मांग की। महामंत्री अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से मार्च की शुरुआत की। जुलूस क्षेत्राधिकारी कार्यालय, उप जिलाधिकारी कार्यालय, तहसीलदार न्यायालय और एसडीएम न्यायिक न्यायालय के सामने से गुजरते हुए गांधी तिराहे तक पहुंचा, जहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अधिवक्ता पुन तहसील प्रांगण लौटे और सभा आयोजित की। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल यादव ने कहा कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण के निर्णय पर पिछड़े, एससी और एसटी समाज ने सरकार का समर्थन किया था, लेकिन ओबीसी से जुड़े मुद्दों पर भेदभावपूर्ण रवैया दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी बिल को लेकर सरकार की पैरवी कमजोर रही, जिससे समाज में असंतोष बढ़ गया है। पूर्व तहसील बार अध्यक्ष सूर्यमणि यादव ने कहा कि यदि यूजीसी बिल 2026 पारित नहीं हुआ तो अधिवक्ता आंदोलन को और व्यापक करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश पर भी सवाल उठाते हुए इसे सामाजिक न्याय के मुद्दों से जोड़कर देखा।
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Feb 03, 2026 10:07:56
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया महाशिवरात्रि को सिर्फ 12 दिन शेष है देश में इस दिन शिव पूजा की धूम होगी। दतिया के थाना गोदन क्षेत्र के ग्राम भल्का में 12 दिन पहले चोरों ने मोटे महादेव शिव मंदिर पर आतंक बरपाया। स्वरोपा भोलेनाथ के सर्प ने क्रोध में आकर चोरों से मुकाबला किया। रात्रि में चोरों ने धन खोदने की लालच में नंदी को तोड़ दिया। सुबह मंदिर के पुजारी देखने पहुंचे तो नंदी को तोड़कर अलग किया गया था। निवासियों ने बताया कि घटना के समय पुजारी रात्रि kiर्तन में थे और चोरों ने घटना अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही ग्रामीण घटना के बाद मंदिर पहुंचे, नंदी के पास काला सर्प फन उठाकर बैठा था और उसके मुख से खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने मौके से सर्प के वीडियो बनाए। पुलिस ने निरीक्षण के बाद सर्प को मंदिर से हटाकर नंदी को जप्त कर लिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मंदिर की महत्ता के अनुसार इच्छाधारी नाग-नागिन की कथा भी प्रचलित है और चोरों ने इसी आग्रह के कारण खुदाई की आशंका जताई जा रही है। महाशिवरात्रि के 12 दिन शेष है और क्षेत्र में हर तरफ शिवमहिमा और महापर्व की भावना है। स्पॉक्स: थानेदार प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि घटना के बाद चोर भाग गए हैं।
0
comment0
Report
Feb 03, 2026 10:07:49
Hariharpur Rani, Uttar Pradesh:नेपाल सीमावर्ती इलाके में मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह होते ही पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छा गया, जिससे ठंड और गलन में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और फाग लाइट जलाकर चलना पड़ा। ठंड बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। दिहाड़ी मजदूर, किसान और छोटे व्यापारियों को सुबह के समय घर से निकलने में कठिनाई हुई। खेतों में काम करने वाले किसानों को कोहरे के कारण देर से खेतों में पहुंचना पड़ा। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है। कई जगहों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत लेते नजर आए।ठंडी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड और अधिक तीखी महसूस हो रही है।
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 03, 2026 10:07:46
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का लालच देकर 23 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को बसंतपुर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। यह मामला शहर के थाना बसंतपुर क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थियों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गोकुल नगर निवासी धनीराम सिन्हा ने शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग तारीखों में करीब 23 लाख 50 हजार रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो पैसे लौटाए और न ही कोई लाभ दिया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पाई गई। इसके बाद बसंतपुर थाना पुलिस की टीम ने गाजियाबाद पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी धनीराम सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड तथा बैंक खातों की पासबुक जब्त की है। इस संबंध में राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और ठगी की रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 03, 2026 10:07:30
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर भारतीय महिला क्रिकेट जगत का उभरता हुआ नाम और अंतरराष्ट्रीय महिला किक्रेटर क्रांति गौड़ धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पहुंचीं। क्रांति ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बागेश्वर धाम में माथा टेका और बागेश्वर बालाजी का अशीर्वाद लिया। इसके अलावा उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भी आशीर्वाद लिया।धाम पहुंचने के बाद क्रांति गौड़ ने पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात की। उन्होंने बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लिया और उनके साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान क्रांति ने बागेश्वर धाम पर आयोजित होने जा रहे सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव की सराहना की। वहीं बाबा बागेश्वर ने भी क्रांति के खेल को सराहा। बाईट-धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री -पीठाधीश्वर वाइट क्रांति गौड़ -क्रिकेटर
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Feb 03, 2026 10:07:19
Guwahati, Assam:असल असम में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा एक तरफ मियां मुस्लिम को अपने बयान से परेशान कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर असम के मुस्लिम इलाके ग्वालपाड़ा के एक मदरसे के छात्राओं ने इस मुख्यमंत्री के जन्मदिन का केक काटकर भाजपा के माइनॉरिटी नेता मुकीबुल हुसैन की उपस्थिति में खुशियों के साथ मनाते हुए देखा गया। उनकी भाषा मियां मुस्लिम यानी बांग्ला भाषा बोलने वाले मुसलमान थे। छात्राओं ने खूब जमकर केक काटकर खाया और सभी को खिलाया, और उन्होंने पत्रकारों को कहा कि वे असम के मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाएं। वही मदरसे के मौलाना ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दीर्घ आयु के लिए दुआ भी की गई और केक भी काटा गया। बीजेपी लीडर मक्कीबुल हसन ने भी कहा कि यहां पर केक काटा गया और मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। देखा जाए, एक तरफ मुख्यमंत्री मुसलमान विरोधी बयान देते हैं, वहीं दूसरी ओर मियां मुसलमान के मदरसे में उनकी लम्बी उम्र के लिए केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Feb 03, 2026 10:07:11
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरवर रोड पर मंगलवार दोपहर को एक सड़क दुर्घटना हुई। एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार नेमीचन्द्र (45) को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लालघाटी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन की मदद से घायल नेमीचन्द्र को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। नेमीचन्द्र (45), पिता विक्रम, मनोदा, तहसील सारंगपुर के निवासी हैं। वह किसी निजी कार्य से शाजापुर आए थे, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अज्ञात वाहन तेज रफ्तार में था और टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना-ग्रस्त मोटरसाइकिल को थाने ले जाकर खड़ा किया है। लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने जानकारी दी कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई کی और घायल को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। नेमीचन्द्र के बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Feb 03, 2026 10:07:00
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में 3,000 करोड़ रुपये व्यय कर विश्वस्तरीय, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार नैदानिक सेवाओं को मजबूत कर रही है तथा पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए ठोस कार्य किए गए हैं, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पद भी सृजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला में भी जल्द ही पैट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी। राज्य के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में मरीजों को रोबोटिक सर्जरी सेवाएं मिल रही हैं। राज्य सरकार ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों’ को भी मजबूत कर रही है ताकि मरीजों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में सुविधाओं के उन्नयन पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में 300 डॉक्टरों का प्रशिक्षण और अवकाश रिजर्व कोटा बनाने के निर्देश दिए, ताकि पीजी कोर्स के लिए जाने वाले डॉक्टरों के कारण उत्पन्न रिक्तियों से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों और इन रिक्तियों को तुरंत भरा जा सके। उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्रों के लिए छोटे बैच बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कक्षा में 60 से अधिक छात्र नहीं होने चाहिए। मेडिकल कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार नए लेक्चर थिएटरों के निर्माण में सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। सरकार प्रदेश के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े। सरकार एक विस्तृत कार्य योजना अपनाकर काम कर रही है, ताकि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान को बेहतर सुविधाओं, पर्याप्त स्टाफ और उन्नत नैदानिक सेवाओं से सुसज्जित किया जा सके。
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Feb 03, 2026 10:06:42
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया तहसील के ग्राम अरोलिया के किसानों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल के सर्वे और मुआवजे की मांग की। किसानों ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर नेहा गंगारे को एक ज्ञापन सौंपा। किसानों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 27 जनवरी 2026 को ग्राम अरोलिया में तेज आंधी, बारिश और भारी ओलावृष्टि हुई थी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण गांव के किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि आपदा के बाद उन्होंने मोहन बड़ोदिया तहसील कार्यालय को मौखिक रूप से फसल नुकसान के सर्वे की जानकारी दी थी। हालांकि, आज तक न तो फसलों का सर्वे किया गया है और न ही उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा मिला है। फसलें नष्ट होने से किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है और वे आर्थिक रूप से परेशान हैं। किसानों ने अपने आवेदन के साथ नष्ट हुई फसलों की तस्वीरें भी संलग्न की हैं। उन्होंने शासन की योजना के तहत बीमा और मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है। किसानों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को सर्वे के निर्देश दिए जाएं और पीड़ित किसानों को शीघ्र राहत राशि प्रदान की जाए।
0
comment0
Report
ADAjay Dubey
Feb 03, 2026 10:06:21
Singrauli, Madhya Pradesh:स singerau ki jile ke nwanagar thana mein CISF ke jawan Satis Chandra Bharti ki hatya ke avro ki maut, PR mein tha hatya ka avro, ghatna ki jankari lagne par Nwanagar thana pahunche police adhikari. Macha hdar. Mrtak avro Ram Avtar God niwasi Sharadapur thana Chalgali jila Balrampur Chhattisgarh ki sandigdh paristhiti mein hui maut, jila aspatal mein pahunche magistrate, poore maamle ki magistratee hogi jaanch. Jaankari ke mutabik avro hatya ke maamle mein pehle se hi PR par tha. Uski maut kin halaton mein hui, is par filhal suspens bana hua hai. Jila aspatal mein magistrate ki maujoodgi mein panchnama karai gayi hai aur aage ki kanooni prakriya poori ki ja rahi hai. Praashasan ka kehna hai ki postmortem report aane ke baad hi maut ke asli karanon ka spasht khulasa ho sakega. Kuch din pehle Singrauli jile ke Nwanagar thana kshetra sthit Amlohari Kol Khaadan mein kabadi giruh dwara kiye gaye hamle mein CISF jawan Satyendra Bharti gambhir roop se galyan ho gaye the. 18–19 January ki raat khaadan kshetra mein dutti ke dauran chori ki koshish kar rahe kabadi giruh ko rokne par badmashon ne lathi-dandon aur lohe ki rod se hamla kar diya tha. Is hamle mein jawan ke sir aur pet mein gambhir chotain aayi thin. Ghatna ke baad anya jawano ki madad se unhein turant Singrauli ke aspatal le jaya gaya tha. Haalat naajuk hone par prathmik upchar ke baad unhein Varanasi ke ek nijji aspatal mein refer kiya gaya, jahan ilaaj ke dauran unki maut ho gayi thi. Iske baad police ne hatya ka maamla darj karte hue do aaropiyon ko giraftar kiya tha, jabki 10 se zyada anya aaropi faraar bataye gaye the. Ab mukhya avro ki sandigdh maut ne poore maamle ko aur gambhir bana diya hai. Praashasan ka kehna hai ki jaanch poori nishpakshata ke saath ki jayegi aur har pehlu ko bariqi se khangala jayega.
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Feb 03, 2026 10:05:29
Jalabaria, West Bengal:বিধানসভা নির্বাচনের আগে দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলাতে অবৈতনিক প্রাথমিক বিদ্যালয় শিক্ষক নিয়োগ ,দীর্ঘ ১২ বছরের অপেক্ষার অবসান, নিয়োগপত্র পেলেন ২০১৪ এর ২৬৪ জন টেট উত্তীর্ণরা বিধানসভা ভোটের আগে বড় চমক চাকরি বাজারে প্রাথমিক স্কুলের শিক্ষক দের নিয়োগ পত্র দেওয়া হল দীর্ঘ ১২ বছরের লড়াই শেষে সুপ্রিম কোর্টের নির্দেশ অনুযায়ী রাজ্য সরকারের তৎপরতায় অবশেষে নিয়োগপত্র পেলেন ২০১৪ সালের টেট উত্তীর্ণরা। মঙ্গলবার দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলায় মোট ২৬৪ জন প্রার্থীর হাতে নিয়োগপত্র তুলে দেওয়া হয়。 দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলা প্রাথমিক শিক্ষা সংসদের চেয়ারম্যান অজিত নায়েক চাকরিপ্রার্থীদের হাতে নিয়োগপত্র তুলে দেন। অনুষ্ঠানে তিনি জানান, সুপ্রিম কোর্টের নির্দেশের পর মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের তৎপরতা এবং সাংসদ অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায়ের প্রচেষ্টায় মেধার ভিত্তিতে কাউন্সেলিং প্রক্রিয়ার মাধ্যমে এই নিয়োগ সম্পন্ন হয়েছে। অজিত নায়েক আরও বলেন, এর ফলে প্রাথমিক বিদ্যালয়গুলিতে শিক্ষার মান আরও উন্নত হবে। দীর্ঘদিনের আইনি জটিলতার অবসান ঘটিয়ে যোগ্য প্রার্থীদের নিয়োগ রাজ্যের শিক্ষা ব্যবস্থার পক্ষে ইতিবাচক পদক্ষেপ বলে তিনি মন্তব্য করেন। দীর্ঘ ১২ বছর পর নিয়োগপত্র হাতে পেয়ে খুশি ও স্বস্তি প্রকাশ করেন প্রাথমিকের চাকরিপ্রার্থীরা। অনেকেই জানান, দীর্ঘ অপেক্ষা ও আন্দোলনের পর এই নিয়োগ তাঁদের কাছে এক ঐতিহাসিক মুহূর্ত। চাকরির প্রার্থীরা বাইট অজিত নায়েক, চেয়ারম্যান, দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলা প্রাথমিক শিক্ষা সংসদ
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 03, 2026 10:05:19
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 03, 2026 10:05:11
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में दलीय आधार पर निकाय चुनाव नहीं हो रहा पर दलों की सक्रियता कम भी नहीं है। हर दल समर्थित उम्मीदवार के जरिए इस निकाय चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर कब्जा जमाने की कवायद में जुटी है। बीजेपी कार्यालय में इसको लेकर मंथन चला तो कांग्रेस और झामुमो भी निकाय चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकesh सिंहा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, जब विधानसभा चुनाव हुए थे तब भी दिल्ली से आयातित नेता और कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री ने झारखंड में डेरा डाल रखा था, पर राज्य की जनता ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया था निकाय चुनाव भी हो रहा है दलीय आधार पर नहीं हो रहा पर पार्टी का समर्थन रहेगा और निकाय चुनाव में भी दिल्ली से कई नेता और राष्ट्रीय महामंत्री तक आ चुके हैं। लेकिन निकाय चुनाव में भी उनकी वही स्थिति होगी जो विधानसभा चुनाव में हुआ था। वहीं बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वास्तव में झारखंड सरकार ने दलीय आधार और बैलेट से चुनाव करवा कर बहुत बड़ा पाप किया है। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा और उम्मीदवारों की खरीद फरोख्त होगी।जब देश में एवीएम से सफलता से चुनाव होता है और यहां नहीं होना बताता है सरकार डरी हुई है , अपनी जीत का भरोसा नहीं है। इस लिए खेल के बीच में खेल के नियम को बदल दिया है।शहरों क्षेत्र में बीजेपी बहुत मजबूत स्थिति में है और बीजेपी समर्थित उम्मीदवार पूरे राज्य में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top