Back
नावा शहर के बस स्टैंड के पास गैस सिलेंडर लीकेज आग, बड़ा हादसा टला
DIDamodar Inaniya
Feb 27, 2026 14:34:32
Nagaur, Rajasthan
डिडवाना जिले के नावा शहर में बस स्टेंड के पास चाय की दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। शहर की दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। समय रहते गैस एजेंसी संचालकों की सूझ-बूझ से आग पर काबू पाया गया। रसद विभाग की लापरवाही हादसों को न्योता देती है। बड़ा हादसा होते-होते टला। आग के गोले ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। बस स्टेंड पर भीड़-भाड़ रहती है। जिस दुकान पर आग लगी उसके सामने न्यायालय परिसर और नगरपालिका कार्यालय भी स्थित हैं और आसपास रहवासी मकान हैं। गैस सिलेंडर में आग लगने पर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था। गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना गैस एजेंसी संचालक पवन गोड को दी गई, जिन्होंने समय रहते टीम भेजकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार नावा शहर और नावा मुख्य बस स्टैंड पर चाय, मिठाई आदि दुकानों पर गैस सिलेंडर का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। रसद विभाग की लापरवाही सबसे बड़ा कारण है, जो समय-समय पर कार्रवाई नहीं करता है, जिससे आये दिन ऐसे हादसों का अंदेशा बना रहता है। नियमानुसार व्यवसायिक कार्यों में घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग अवैध है; व्यवसायिक कार्य के लिए व्यवसायिक गैस सिलेंडर का ही प्रयोग किया जाता है। पर्वतन विभाग के इंस्पेक्टर रामलाल चौधरी से घटना के बारे में पूछा गया था; उन्होंने बताया कि समय-समय पर कार्रवाई की जाती है और बड़ा जुर्माना लगाया जाता है; जल्द ही नावा में कार्यवाही की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
विशेष अभियान के अन्तर्गत फिरोजाबाद पुलिस द्वारा शिकायतकर्ताओं के मौके पर कुल 17 शिकायतों का निस्तारण
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 27, 2026 16:00:400
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 27, 2026 16:00:220
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 27, 2026 15:47:200
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 27, 2026 15:47:070
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowFeb 27, 2026 15:46:240
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 27, 2026 15:46:120
Report
1
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 27, 2026 15:35:020
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 27, 2026 15:33:230
Report
