Back
नागौर: अवैध खनन रोकथाम टीम पर पथराव, 7 आरोपी गिरफ्तार
DIDamodar Inaniya
Jan 05, 2026 15:05:14
Nagaur, Rajasthan
नागौर जिले के मूण्डवा थाना क्षेत्र के ग्राम बू-नरावता में राजस्व और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम पर पथराव करने व राजकार्य में बाधा डालने के मामले में नागौर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। नागौर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस ने इस प्रकरण में संलिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अवैध खनन में प्रयुक्त 3 डम्पर जब्त किए हैं और 9 मोटरसाइकिलों को भी जांच के लिए डिटेन किया है। वही आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गांव मे उनकी परेडी भी करवाई गई. निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, 2 जनवरी को माइनिंग और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम ग्राम बू-नरावता में अवैध खनन की रोकथाम के लिए निरीक्षण करने पहुँची थी। वहां मैसनरी स्टोन का अवैध खनन पाया गया। टीम को देखकर मौके से खननकर्ता अपनी मशीनरी लेकर जाने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों और अवैध खननकर्ताओं ने सरकारी टीम के कार्य में बाधा उत्पन्न की और पथराव शुरू कर दिया। राजकार्य में बाधा और वाहन क्षतтसर्म्त घन घटना के दौरान खनिज विभाग के सरकारी वाहन को भी टक्कर मारकर क्षतिस्रस्त कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने सरकारी कर्मचारियों के प्रति आक्रामक व्यवहार किया और ड्यूटी पर तैनात टीम को डराने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। नागौर एसपी ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को उनके कार्य में बाधा पहुंचाना और कानून का उल्लंघन करना गंभीर श्रेणी का अपराध है। गिरफ्तार किए गए सातों आरोपियों के विरुद्ध थाना मूण्डवा में विभिन्न धाराओं मे प्रकरण दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब अन्य साक्ष्यों को जुटाने और इस प्रकरण में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है। बाइट - मृदुल कच्छावा एसपी नागौर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
CDChittaranjan Das
FollowJan 07, 2026 06:41:220
Report
Mumbai, Maharashtra:E.g. yum I’ll dc TV yum ok TV dc e.g. RB in yum I’m in TNN GM TNN yum in on in I’m yum yum him I’m him
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 07, 2026 06:40:550
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 07, 2026 06:40:300
Report
टेंपो में गाने पर विवाद के बाद की दोस्ती...फिर शराब पिलाकर मारा; सूखे पत्तों में जला दी लाश; जूते से
1
Report
BSBhushan Sharma
FollowJan 07, 2026 06:39:350
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 07, 2026 06:38:480
Report
RSRAKESH SINGH
FollowJan 07, 2026 06:38:230
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 07, 2026 06:38:070
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowJan 07, 2026 06:37:540
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 07, 2026 06:37:300
Report
1
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 07, 2026 06:37:060
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 07, 2026 06:36:520
Report