Back
16 वर्षों से फरार नक्सली मोहन महतो गिरफ्तार: सारण पुलिस की बड़ी सफलता
RSRAKESH SINGH
Jan 07, 2026 06:38:23
Chapra, Bihar
16 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, सारण पुलिस को बड़ी सफलता, तत्कालीन प्रखंड प्रमुख गुड्डू शर्मा की गाड़ी उड़ाने मामले सहित अन्य मामलों में था सक्रिय
सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 16 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली मोहन महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम एवं मकेर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार नक्सली मकेर थाना कांड संख्या 43/09 (दिनांक 20.11.2009) में लंबे समय से वांछित था। यह घटना 20 नवम्बर 2009 को मकेर के प्रखंड प्रमुख गुड्डू शर्मा को गाड़ी सहित उड़ाने का प्रयास था जिसमे प्रमुख की गाड़ी को id ब्लास्ट से उड़ाया गया था इस मामले में 16 वर्षों से पुलिस को तलाश थी
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध भा.द.वि. की धारा 307, 324, 326, 427, 120(बी), 109, बाद में परिवर्तित धारा 302, साथ ही विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4 एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: मोहन महतो
पिता: स्व० जयमंगल महतो
पता: ग्राम जमालपुर, थाना मकेर, जिला सारण
सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
VBVAIBHAV BALKUNDE
FollowJan 08, 2026 03:51:150
Report
PPPRANAV POLEKAR
FollowJan 08, 2026 03:50:410
Report
0
Report
RVRajat Vohra
FollowJan 08, 2026 03:50:010
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 08, 2026 03:49:370
Report
AKAshwani Kumar
FollowJan 08, 2026 03:48:340
Report
88
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 08, 2026 03:47:540
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 08, 2026 03:47:360
Report
VAVishnupriya Arora
FollowJan 08, 2026 03:47:190
Report
VAVishnupriya Arora
FollowJan 08, 2026 03:47:120
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 08, 2026 03:47:040
Report