Back
जयपुर कोहरे से उड़ानें प्रभावित: कई देरी-रद्द
KCKashiram Choudhary
Jan 07, 2026 06:37:30
Jaipur, Rajasthan
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स पर असर
- कोहरे के चलते फ्लाइट संचालन में परेशानी, सुबह की उदयपुर की फ्लाइट हुई रद्द
- अहमदाबाद की फ्लाइट हुई 5 घंटे लेट, एयरपोर्ट पर मात्र 50 मीटर रही विजिबिलिटी
जयपुर。
जयपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को कोहरा काफी अधिक रहा। एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक दृश्यता अत्यधिक कम रही। सुबह दृश्यता मात्र 50 मीटर रही। इस दौरान रनवे विजुअल रेंज भी महज 225 मीटर तक सिमट गई। इस कारण छोटे एटीआर विमानों के आवागमन में परेशानी हुई। हालांकि एयरबेस 320 और बोइंग 737 जैसे विमानों के संचालन में कोई परेशानी नहीं हुई। एयरपोर्ट पर आज सुबह उदयपुर की फ्लाइट रद्द कर दी गई, जबकि अहमदाबाद और देहरादून सहित कुछ शहरों की फ्लाइट 5 घंटे तक लेट हुई। उल्लेखनीय है कि जयपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोहरा देखने को मिल रहा है। इस कारण मंगलवार को 4 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा था। बुधवार को भी उदयपुर की एक फ्लाइट रद्द की गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक अन्य फ्लाइट्स के संचालन में देरी हुई。
जयपुर एयरपोर्ट पर इन फ्लाइट्स पर ज्यादा असर
- जयपुर से सुबह 6:55 बजे उदयपुर की फ्लाइट 6E-7465 हुई रद्द
- सुबह 6:40 बजे गुवाहाटी की फ्लाइट 6E-748 गई 2 घंटे लेट
- सुबह 8:10 बजे अहमदाबाद की फ्लाइट 6E-7217 हुई सवा 5 घंटे लेट
- सुबह 8:25 बजे देहरादून की फ्लाइट 6E-7274 हुई 4 घंटे लेट
- सुबह 9:20 बजे जैसलमेर की फ्लाइट 6E-7675 हुई ढाई घंटे लेट
- सुबह 11:45 बजे इंदौर की फ्लाइट 6E-7154 हुई पौने 4 घंटे लेट
- दोपहर 12:30 बजे लखनऊ की फ्लाइट 6E-7482 हुई सवा घंटे लेट
- दोपहर 1:55 बजे दिल्ली की फ्लाइट 6E-5096 हुई 1 घंटे लेट
दुबई फ्लाइट में देरी की इंतिहा!
उधर, एयरपোর্ট के टर्मिनल-1 पर मंगलवार को जयपुर से दुबई जाने वाले यात्रियों को 22 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यह फ्लाइट जयपुर से मंगलवार सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर दुबई जाने वाली थी। मंगलवार सुबह यात्री एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें कहा गया कि फ्लाइट रिशेड्यूल हुई है और शाम 8 बजकर 10 मिनट पर जाएगी। इस दौरान यात्री एयरपोर्ट पर दिनभर इंतजार करते रहे। लेकिन मंगलवार शाम को भी फ्लाइट दुबई के लिए रवाना नहीं हो सकी। रात में भी यात्रियों को बार-बार दुबई जाने के लिए नया समय दिया गया। आखिरकार यह फ्लाइट बुधवार सुबह 7:30 बजे दुबई के लिए रवाना हो सकी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report