Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nagaur341001

नाबालिग की मौत के बाद नागौर के निजी क्लीनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

DIDamodar Inaniya
Oct 28, 2025 05:46:07
Nagaur, Rajasthan
खींवसर, नागौर सर्दी जुकाम का इलाज करवाने आई नाबालिग को गलत इंजेक्शन लगने से हुई मौत का मामला, प्रशासन ने निजी क्लीनिक को सीज किया. 20 अक्टूबर को सर्दी जुकाम की शिकायत को लेकर नाबालिग क्लिनिक पहुँची थी. मौके पर आरोपी क्लिनिक संचालक रामलाल फरार. नाबालिग के चाचा की थाने मे रिपोर्ट के बाद शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम किया गया.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SASARIFUDDIN AHMED
Oct 28, 2025 08:30:39
0
comment0
Report
Oct 28, 2025 08:30:25
0
comment0
Report
Oct 28, 2025 08:29:21
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के मदरहवा गांव के पास सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। खेत में पुवाल भरने जा रहे पिता-पुत्र की बैलगाड़ी अचानक गहरे तालाब में पलट गई। हादसे में पिता, पुत्र और दोनों बैलों की डूबकर मौत हो गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों के असमय निधन से गांव में मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक, थाना हर्रैया क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी सहजराम जायसवाल (58) अपने बेटे दीपक जायसवाल उर्फ भोला (24) के साथ सोमवार भोर में बैलगाड़ी से मदरहवा गांव की ओर जा रहे थे। खेत तक पहुंचने के लिए तालाब के किनारे बना एक संकरा रास्ता इस्तेमाल किया जा रहा था। रास्ते का किनारा कमजोर होने के चलते बैलगाड़ी का एक पहिया तालाब में फिसल गया।
1
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Oct 28, 2025 08:21:06
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के सूलमी गांव में दो समुदाय के बीच तनाव हो गया है. बताया जाता है कि छठ पूजा का अर्घ्य देकर लौट रही छठव्रती और उनके परिजनों को विशेष समुदाय के द्वारा रास्ता रोक दिया गया. इस बात को लेकर विवाद गहरा का चला गया. प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा. कुछ ही देर में पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया. पुलिस के वरीय पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं और लोगों से अपील किया जा रहा है कि वह धैर्य बना कर रहे. किसी भी प्रकार का अफवाह पर विश्वास ना करें. सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि स्थिति सामान्य हो रही है. दोनों समुदाय के लोगों को एक साथ बैठकर समझाया जा रहा है. एक समुदाय के द्वारा प्रशासन से मांग की गई जिन लोगों ने सांप्रदायिकता भड़काई है उनको गिरफ्तार किया जाए.
0
comment0
Report
STSharad Tak
Oct 28, 2025 08:20:55
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. रिको थाना क्षेत्र के सियावा स्थित एक होटल में खाना खाने पहुंचे पांच लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, बिल चुकाए बिना चकमा देकर भाग निकले. जानकारी के अनुसार, ये पांचों लोग कार में सवार होकर होटल पहुंचे थे. उन्होंने होटल में बैठकर खाना खाया, लेकिन जब ₹10,900 का बिल आया तो सभी ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया. होटल स्टाफ कुछ समझ पाता, इससे पहले ही सभी कार में बैठकर अंबाजी की ओर फरार हो गए. होटल संचालक और वेटर ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए कार का पीछा किया. इस दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी हरकतें और चेहरों की तस्वीरें कैद हो गईं. होटल स्टाफ ने रास्ते में लगे ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर अंबाजी की गुजरात सीमा पर कार को रोक लिया और पांचों को पकड़ लिया. होटल संचालक ने बताया कि आरोपी बिल चुकाए बिना जानबूझकर भागने की फिराक में थे. फिर मौके पर ही होटल कर्मियों ने फर्जी मेहमानो से पैसे लेकर उन्हें जाने दिया।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 28, 2025 08:20:07
Khordha, Odisha: ରୁମଝୁମ୍ ନିତ୍ର୍ୟାଳୟ ୧୨ ତମ ବାର୍ଷିକ ଉତ୍ସବ ମହା ସମାରୋହରେ ପାଳିତ କଟକ:- ନୃତ୍ୟ, ସଙ୍ଗୀତ, ଓ କଳା ବିନା ଜୀବନ ଉଧୂରା ବୋଲି କୋଲକତା ଆଇ ଏସ ସି ଆର ସତ୍ୟଜିତ ରାୟ ଅଡିଟୋରିୟମରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ରୁମଝୁମ୍ ନିତ୍ର୍ୟାଳୟ ୧୨ ତମ ବାର୍ଷିକ ଉତ୍ସବରେ ଅତିଥି ମାନେ ମତବ୍ୟକ୍ତ କରିଥିଲେ, ଉଦ୍ଘାଟିକ ଭାବେ ଗୁରୁ ପୁସ୍ପିତା ନନ୍ଦି ଓ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ କଟକ ଜିଲ୍ଲା MBC TV ପ୍ରତିନିଧି ଜିତେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରସାଦ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ, ଅନ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ଗୁରୁ ସୌଭିକ ଚକ୍ରବର୍ତ୍ତୀ, ଗୁରୁ ଦିପା ହଜରା , ଗୁରୁ ଶ୍ରାବଣୀ ଦାସ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ । ଶିଶୁ ମାନଙ୍କ ସୃଜଶୀଳତା ରେ ଅଭିଭାବକ ମାନଙ୍କର ଗୁରୁ ଦାୟିତ୍ୱ ଅଛିବୋଲି ନୃତ୍ୟ ଗୁରୁମାନେ ମତ ବ୍ୟକ୍ତ କରିଥଲେ। ଅନୁଷ୍ଠାନର ଚେୟାରମେନ ରୁବି ଘୋଷ ବାର୍ଷିକ ବିବରଣୀ ଓ ସ୍ଵାଗତ ଭାଷଣ ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଥିଲା , ଶେଷରେ ପିଲାମାନଙ୍କ ଦ୍ଵାରା ସାଂସ୍କୃତିକ କାଯ୍ୟକର୍ମ ପରିବେଷଣ କରାଯାଇଥିଲା. ୮୦ ରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଅନୁଷ୍ଠାନ ର ପିଲା ମାନେ ସୁନ୍ଦର ସୁନ୍ଦର ନୃତ୍ୟ ରେ ଦର୍ଶକ ଙ୍କୁ ବାନ୍ଧି ରଖିଥିଲେ । କ୍ଲାସିକାଲ , ସେମିକ୍ଲାସିକାଲ, କଥକ ଓ ଦେଶାତ୍ମକ ବୋଧକ ସଙ୍ଗୀତ ରେ ନୃତ୍ୟ ପରିବେଷଣ କରିଥିଲେ । ଶେଷରେ ପ୍ରତିଯୋଗୀ ମାନକୁ ପୁରସ୍କାର ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଥିଲା.
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Oct 28, 2025 08:19:46
Noida, Uttar Pradesh:मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ, के ताज़ा संकीर्ण व घृणित बयान के साथ-साथ यूपी व उत्तराखण्ड सहित अन्य और राज्यों में भी धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और ना जाने क्या-क्या नफरती नाम देकर तथा उसके विरुद्ध क़ानून को अपने हाथ में लेकर साम्प्रदायिक व जातिवादी द्वेष, वैमनस्य, अशान्ति, अराजकता एवं लोगों के जान-माल व मज़हब पर ख़तरा बन जाने का शरारती तत्वों का यह विषैला हिंसात्मक खेल अति-निन्दनीय। ऐसे आपराधिक, अराजक व असामाजिक तत्व सभ्य व संवैधानिक सरकार के लिये खुली चुनौती और ख़तरा हैं। इन्हें शह व संरक्षण देने के बजाय सरकारें राज्य की करोड़ों जनता के हित व कल्याण को ध्यान में रखते हुये कानून का राज स्थापित करना सुनिश्चित करने के लिये ऐसे लोगों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई करें, यही व्यापक जन व देशहित में।
1
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top