Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324001

कोटा–बूंदी दुग्ध संघ ने अटल के जन्मदिन पर सुशासन दिवस श्रद्धांजलि

RSRajendra sharma
Dec 25, 2025 14:48:40
Kota, Rajasthan
सुशासन दिवस: कोटा–बूंदी दुग्ध संघ में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि कोटा–बूंदी दुग्ध संघ में सुशासन दिवस, अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि कोटा। कोटा–बूंदी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में सुशासन दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कोटा सरस डेयरी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने अपने नेतृत्व में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को शासन का मूल आधार बनाया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाते हुए डेयरी एवं संघ के कार्यों को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने तथा राज्य के सतत विकास और प्रतिष्ठा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने सहकारिता और डेयरी क्षेत्र को मजबूत आधार प्रदान किया। राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रमों को गति देना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना, दुग्ध उत्पादकों को आत्मनिर्भर बनाना और सहकारी संस्थाओं को पारदर्शी व सुदृढ़ बनाना उनके दूरदर्शी नेतृत्व की पहचान रहा। उनके प्रयासों से लाखों किसानों और दुग्ध उत्पादकों को स्थायी आजीविका मिली। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन और विचार आज भी सुशासन की प्रेरणा देते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सहकारी संस्थाएं जनसेवा के अपने उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकती हैं。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Dec 25, 2025 16:15:20
0
comment0
Report
Dec 25, 2025 16:04:44
Panna, Madhya Pradesh:------------------------------------------ *ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच दिलाने का काम करता है सांसद खेल महोत्सव /गौतम टेटवाल हजारों खिलाड़ी का महाकुंभ है सांसद खेल महोत्सव/बीडी शर्मा अनुशासन की पाठशाला है खेल/अशोक ध्यानचंद लोकसभा क्षेत्र खजुराहो में आयोजित “सांसद खेल महोत्सव” का भव्य समापन आज पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया।* *खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत आयोजित इस खेल महोत्सव में ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से रिकॉर्ड 1 लाख 28 हजार 932 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।* *पन्ना:-* लोकसभा क्षेत्र खजुराहो, मध्य प्रदेश में आयोजित सांसद खेल महोत्सव ने इस वर्ष खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच दिया। विभिन्न खेल विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Dec 25, 2025 16:04:12
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक का बयान हमारी पार्टी में कार्यकर्ताओं की कमी मुकेश नायक ने कहा पहले ही हमारे पार्टी में कार्यकर्ताओं की कमी थी दीपक जोशी और पल्लवी सक्सेना की शादी को लेकर दिया था बयान मुकेश नायक ने बुंदेलखंडी लैंग्वेज में कहा 63 साल के दीपक जोशी ने 45 वर्षीय पल्लवी सक्सेना से की है शादी, कांग्रेस पार्टी में थी पल्लवी सक्सेना मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे हैं दीपक जोशी शिवराज कैबिनेट में तकनीकी शिक्षा के पूर्व मंत्री रह चुके हैं दीपक जोशी बीजेपी सरकार में टिकट नहीं मिला तो कांग्रेस में शामिल हो गए थे दीपक जोशी
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Dec 25, 2025 16:03:57
Noida, Uttar Pradesh:पंकज चौधरी ब्राह्मण विधायको की बैठक पर नाराज़ लखनऊ 25 दिसम्बर 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने भाजपा जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि, वे किसी तरह की नकारात्मक राजनीति का शिकार न बनें। मीडिया में कथित रूप से प्रसारित भाजपा जनप्रतिनिधियों के संबंध में एक समाचार को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि, इस तरह का कोई भी कृत्य भाजपा के संविधान एवं आदर्शो के अनुरूप नहीं माना जाना चाहिये। भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। भाजपा और उसके कार्यकर्ता परिवार या वर्ग विशेष को लेकर राजनीति करने में विश्वास नहीं करते हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि, मीडिया में प्रसारित एक कथित समाचार के अनुसार पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा विशेष भोज का आयोजन किया गया था जिसमें अपने समाज को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि, हमनें जनप्रतिनिधियों के साथ सतर्कता के साथ बातचीत की है। उनसे इस संबध में वार्ता हुई है सभी को स्पष्ट कहा गया है कि, ऐसी कोई भी गतिविधि भाजपा की संवैधानिक परंपराओं के अनुकूल नहीं है। जनप्रतिनिधियों से भविष्य में ऐसी गतिविधियों के लिए सतर्कता बरतने को कहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि, पार्टी ने ऐसे सभी जनप्रतिनिधियों से कहा है कि, इस तरह गतिविधियों से समाज में गलत संदेश प्रचारित होता है। भविष्य में अगर भाजपा के किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की गतिविधियों को दोहराया गया, तब ऐसी स्थिति में पार्टी के संविधान के अनुरूप अनुशासन हीनता माना जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा है कि, भाजपा विविधितापूर्ण लोकतंत्र में अपनी सर्वव्यापी पहचान आधारित राजनीति को आगे बढ़ा रही है। परिवार की राजनीति के पारंपरिक दिग्गजों के लिए जरूरी है कि वे बदलते राजनैतिक परिदृश्य में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने और विकासवादी आंकाक्षाओं के अनुरूप स्वयं को नए सिरे से परिभाषित करें और अपनी विचारधाराओं को पुनर्संरचित करें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा व्यापक रूप से प्रतिरूपित विकासवादी राजनीति और राष्ट्रवाद के सामने प्रदेश के अंदर विपक्ष की जाति आधारित राजनीति का अंत हो रहा है। प्रदेश में भाजपा सामाजिक न्याय, सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी राजनीति को स्थापित कर चुकी है। विकास आदर्शो पर आधारित इस मॉडल ने उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति करने वाले उत्तराधिकारियों को पराजित कर दिया है। प्रदेश में लगातार बदल रहे राजनीतिक परिदृश्य में जाति पहचान के आधार पर राजनीति करने वाले सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों का भविष्य अन्धकारमय है। इसके कारण ऐसे दल भाजपा के खिलाफ अंधेरे में तीर छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधि भाजपा की मर्यादा व अनुशासन में कार्य करते है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों का ऐसे नकारात्मक नैरेटिव से बचना चाहिए। भाजपा ने अपने सशक्त नेतृत्व के साथ राजनैतिक सहमति को व्यापक रूप दिया है।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Dec 25, 2025 16:03:39
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के प्रसिद्ध समाजसेवक एवं उद्योगपति रोशन लाल कंबोज ने आज अपने जीवन के 66वें पड़ाव में कदम रखा। इस खास अवसर पर वे योग गुरु बाबा रामदेव के सान्निध्य में पहुंचे। यहां बाबा रामदेव ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बाबा रामदेव ने कहा कि जन्मदिन जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। उम्र का बढ़ना केवल वर्षों का जुड़ना नहीं है, बल्कि यह अनुभव, समझ और जिम्मेदारी का भी प्रतीक होता है। उन्होंने कहा कि जब इंसान निरंतर आगे बढ़ता है और समाज के लिए कार्य करता है, तो वह कई पड़ाव पार करता हुआ दूसरों के लिए प्रेरणा बनता है। बाबा रामदेव से आशीर्वाद लेकर जब रोशन लाल कंबोज अपने घर पहुंचे, तो परिवार के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। घर पहुंचते ही उनकी दोनों छोटी-छोटी पोतियों ने पूरे परिवार के साथ मिलकर केक काटा और जन्मदिन को हंसी-खुशी के माहौल में मनाया। बच्चों की मासूम मुस्कान और परिवार के स्नेह ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। पूरे घर में खुशी, अपनापन और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह दृश्य पारिवारिक एकता, प्रेम और संस्कारों को दर्शाता नजर आया। रोशन लाल कंबोज ने बाबा रामदेव से आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट कर उनके दर्शन किए। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के सान्निध्य में जन्मदिन मनाना उनके लिए एक विशेष और यादगार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि यह पल केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं था, बल्कि उनके जीवन का एक अनमोल अध्याय बन गया है। रोशन लाल कंबोज ने कहा कि बाबा रामदेव के साथ बिताया गया समय उन्हें आत्मिक शांति और कृतज्ञता का अनुभव कराता है। इस अवसर ने उन्हें जीवन के सही मूल्यों को समझने की प्रेरणा दी है। बाबा रामदेव का आशीर्वाद उन्हें स्वस्थ, संयमित और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की दिशा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाजसेवा और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ना ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Dec 25, 2025 16:03:22
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में गीता जयंती के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद / बजरंग दल का शौर्य संचलन उत्साह के साथ निकाला गया। सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुर्ण गणवेश में हाथों में दंड और शस्त्र लिए शहर भर में कदमताल की। संचलन से पूर्व प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने जवाहर मार्ग स्थित अशोक वाटिका में आयोजित सभा में बौद्धिक दिया। बौद्धिक में उन्होंने अयोध्या राममंदिर निर्माण को सनातन धर्म का स्वाभिमान बताया। बौद्धिक के बाद सधे कदमों के साथ शौर्य संचलन की शुरुआत हुई। अशोक वाटिका से शुरु हुआ संचलन जवाहर मार्ग, छठी माता मंदिर, टीआईटी काम्पलेक्स, श्रीराम धर्मशाला दाता हनुमान द्वार, गुरुनानक चौराहा, मोहन टॉकिज, तालाब चौक, कलश चौक, गुरुवा दरवाजा, झंडा चौक से होते हुए पुन: गुरुनानक चौराहा, बिरला मार्ग, राधावल्लभ से आयोजन स्थल अशोक वाटिका पहुंचा, जहां संचलन को विराम दिया गया। शौर्य संचलन में कार्यकर्ता बजरंग दल की पूर्ण गणवेश में एवं हाथ में दंड लेकर अनुशासनात्मक ढंग से चल रहे थे। संचलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये। संचलन के दौरान रास्तेभर 100 से अधिक स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों सहित आमजनों ने स्वागत मंच लगाकर पुष्पवर्षा कर बजरंगियों का स्वागत- सत्कार किया। इस दौरान रास्तेभर जय श्रीराम का उद्घोष गूंजायमान होता रहा।
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top