Back
पंकज चौधरी ने भाजपा नेताओं को नकारात्मक राजनीति से दूर रहने की चेतावनी दी
RRRakesh Ranjan
Dec 25, 2025 16:03:57
Noida, Uttar Pradesh
पंकज चौधरी ब्राह्मण विधायको की बैठक पर नाराज़
लखनऊ 25 दिसम्बर 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने भाजपा जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि, वे किसी तरह की नकारात्मक राजनीति का शिकार न बनें। मीडिया में कथित रूप से प्रसारित भाजपा जनप्रतिनिधियों के संबंध में एक समाचार को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि, इस तरह का कोई भी कृत्य भाजपा के संविधान एवं आदर्शो के अनुरूप नहीं माना जाना चाहिये। भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। भाजपा और उसके कार्यकर्ता परिवार या वर्ग विशेष को लेकर राजनीति करने में विश्वास नहीं करते हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि, मीडिया में प्रसारित एक कथित समाचार के अनुसार पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा विशेष भोज का आयोजन किया गया था जिसमें अपने समाज को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि, हमनें जनप्रतिनिधियों के साथ सतर्कता के साथ बातचीत की है। उनसे इस संबध में वार्ता हुई है सभी को स्पष्ट कहा गया है कि, ऐसी कोई भी गतिविधि भाजपा की संवैधानिक परंपराओं के अनुकूल नहीं है। जनप्रतिनिधियों से भविष्य में ऐसी गतिविधियों के लिए सतर्कता बरतने को कहा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि, पार्टी ने ऐसे सभी जनप्रतिनिधियों से कहा है कि, इस तरह गतिविधियों से समाज में गलत संदेश प्रचारित होता है। भविष्य में अगर भाजपा के किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की गतिविधियों को दोहराया गया, तब ऐसी स्थिति में पार्टी के संविधान के अनुरूप अनुशासन हीनता माना जाएगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा है कि, भाजपा विविधितापूर्ण लोकतंत्र में अपनी सर्वव्यापी पहचान आधारित राजनीति को आगे बढ़ा रही है। परिवार की राजनीति के पारंपरिक दिग्गजों के लिए जरूरी है कि वे बदलते राजनैतिक परिदृश्य में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने और विकासवादी आंकाक्षाओं के अनुरूप स्वयं को नए सिरे से परिभाषित करें और अपनी विचारधाराओं को पुनर्संरचित करें।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा व्यापक रूप से प्रतिरूपित विकासवादी राजनीति और राष्ट्रवाद के सामने प्रदेश के अंदर विपक्ष की जाति आधारित राजनीति का अंत हो रहा है। प्रदेश में भाजपा सामाजिक न्याय, सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी राजनीति को स्थापित कर चुकी है। विकास आदर्शो पर आधारित इस मॉडल ने उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति करने वाले उत्तराधिकारियों को पराजित कर दिया है। प्रदेश में लगातार बदल रहे राजनीतिक परिदृश्य में जाति पहचान के आधार पर राजनीति करने वाले सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों का भविष्य अन्धकारमय है। इसके कारण ऐसे दल भाजपा के खिलाफ अंधेरे में तीर छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधि भाजपा की मर्यादा व अनुशासन में कार्य करते है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों का ऐसे नकारात्मक नैरेटिव से बचना चाहिए। भाजपा ने अपने सशक्त नेतृत्व के साथ राजनैतिक सहमति को व्यापक रूप दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NGNakibUddin gazi
FollowDec 25, 2025 17:03:420
Report
ADArjun Devda
FollowDec 25, 2025 17:02:480
Report
NZNaveen Zee
FollowDec 25, 2025 17:02:350
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 25, 2025 17:02:22Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर। सुलभ कॉम्प्लेक्स में लगाए गए पोस्टर, बकायदा रैली निकाल कर पहुंचे युवा, सुलभ कॉम्प्लेक्स के टाइल्स में लगाए झंडे, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का विरोध प्रदर्शन, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के डाकखाने का मामला।
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 25, 2025 17:02:090
Report
APAbhay Pathak
FollowDec 25, 2025 17:02:000
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 25, 2025 17:01:180
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 25, 2025 17:01:050
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowDec 25, 2025 17:00:550
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 25, 2025 17:00:450
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 25, 2025 17:00:250
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 25, 2025 17:00:140
Report
0
Report
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 25, 2025 16:46:260
Report
