Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283203

यातायात पुलिस टीम द्वारा की गई चेकिंग में कुल 653 वाहन चालकों का चालान किया गया तथा 01 वाहन सीज किए

Dec 25, 2025 16:08:18
Firozabad, Uttar Pradesh
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान संदिग्ध बाइकों, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की गई यातायात पुलिस टीम द्वारा की गई चेकिंग में कुल 653 वाहन चालकों का चालान किया तथा 01 वाहन सीज किए गए
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASANIMESH SINGH
Dec 25, 2025 17:18:41
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले की तहसील खाचरोद स्थित उप जेल से तीन कैदी चकमा देकर फरार हो गए। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सामान शिफ्ट करने के बहाने तीनों कैदियों ने गेटकीपर से चाबी मांगी। इसी दौरान मौका पाकर तीनों कैदी जेल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन अलर्ट हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों फरार कैदियों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी हैं, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है और गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं, जिस जेल पुलिसकर्मी द्वारा लापरवाही बरती गई, उस पर भी जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तीनों फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है。
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Dec 25, 2025 17:18:32
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर— बड़ी और चौंकाने वाली खबर: मां की डांट से नाराज 16 साल का छात्र घर छोड़कर फरार हो गया. फरारी से पहले घर की अलमारी से 20 ग्राम सोना भी साथ ले गया. पुलिस को उसकी लोकेशन 635 किलोमीटर दूर सिलीगुड़ी मिली है. झरना टोला न्यू टीचर कॉलोनी में रहने वाली जया सिंह का 16 वर्षीय बेटा 21 दिसंबर की शाम अचानक घर से लापता हो गया. देर शाम बाहर घूमकर लौटने पर मां ने बेटे को डांट दिया था जिससे नाराज होकर वह करीब शाम 5 बजे घर से निकल गया और जाते-जाते अलमारी में रखे 10-10 ग्राम के दो सोने के बिस्किट भी ले गया. काफी देर तक वापस न लौटने पर मां ने रिश्तेदारों, दोस्तों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तक खोजबीन कराई, लेकिन सुराग नहीं मिला. सोमवार को बड़े बेटे के साथ एम्स थाने पहुंची और लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. बेटे के पिता मोहन सिंह, जो दुबई में काम करते हैं, वह भी परेशान हैं और भारत लौटने की जिद कर रहे हैं. बीच में पुलिस की जांच में बताया गया कि लड़के के एक दोस्त का संबंध सिलीगुड़ी से है और मोबाइल ट्रैकिंग में लोकेशन सिलीगुड़ी मिली है. एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम तलाश कर रही है और लड़के को जल्द सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया जाएगा. अब सवाल ये है कि नाबालिग इतनी दूर कैसे पहुँचा? क्या किसी ने उसे बहकाया? और क्या वह सुरक्षित है? पुलिस जांच में जुटी है.
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Dec 25, 2025 17:18:17
Harda, Madhya Pradesh:हरदा युवा़ खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हरदा में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हरदा युवा खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे आयोजन का माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। इस महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के पूर्व कृषिमंत्री कमल पटेल ने किया। यह खेल महोत्सव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रारंभ होकर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान 28 विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें जिले भर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिससे खेलों के प्रति युवाओं के बढ़ते उत्साह की झलक देखने को मिली। प्रतियोगिताओं का समापन स्थानीय नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर किया जाएगा, जहां विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Dec 25, 2025 17:18:02
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीवो : आपने अक्सर देखा होगा की किसी पर्व - त्यौहार या फिर किसी विशेष दिन बड़े - बड़े मॉल व दुकानों में ग्राहकों को खरीदारी करने पर विशेष छूट दी जाती है, जिसके बाद भीड अनियंत्रित हो जाती है ओर कई बार अप्रिय घटना भी घटित हो जाती है. कुछ ऐसा ही नजारा आज गिरिडीह के 6 नंबर ( झींझरी मुहल्ला) में देखने को मिला. यंहा एक मोबाईल टेलीकोम दुकान में आज दुकान के ओपनिंग के दौरान ग्राहकों को कई प्रकार की छूट दी गयी थी. हालांकि ये कोई सोने - चांदी या नगद रुपयों का उपहार नहीं था, मात्र मोबाईल के ऐसेसीरीज की थी, जिसमें मोबाईल कवर, स्क्रीन गार्ड, हेडफोन समेत अन्य ऐसेसीरीजों शामिल थी. लेकिन कुछ लोगों की सोच तो समझ ही सकते हैं. बस ऑफर की बात सुनी की पहुंच गए मौके पर चौका मारने. लेकिन मात्र 50 - 100 रुपयों के सामान पाने के लिए किसी की बाईक का क्षतिग्रस्त हो गयी तो किसी को चोट आ गयी. दरअसल टेलीकोम दुकान का उद्घाटन आज शाम होना था. ऑफर की बात सुनकर दुकान के पास भारी संख्या में ग्राहकों की भीड उमड़ पड़ी. फिर क्या दुकानदार से भीड संभल ही नहीं पाया. फिर क्या पैकेट पर पैकेट मोबाईल के ऐसेसीरीज ग्राहकों के बीच लुटाने लगा. जिसे लूटने के लिए अफरा - तफरी मच गयी. स्थिति इतनी भवायह हो गयी की लोगों के बीच धक्का - मुक्की तक हो गयी. इस दौरान भीड़ में उग्र होने के बाद मौक़े पर ख़डी कई बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. इस घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क जाम ओर अफरा - तफरी की स्थिति बनी रही. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चिंता जताते हुए कहा की शोरूम प्रबंधन के द्वारा किसी भी प्रकार के सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था. न तो सुरक्षाकर्मी तैनात थे और न ही भीड़ नियंत्रण के लिए कोई ठोस व्यवस्था की गई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते स्थिति पर काबू नहीं पाया जाता, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था. स्थानीय लोगों ने इस तरह के कार्यक्रमों में प्रशासनिक अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था को अनिवार्य करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा प्रचार-प्रसार और उद्घाटन के नाम पर बिना योजना और सुरक्षा के इस तरह के कार्यक्रम करना न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ भी है. प्रशासन को चाहिए कि ऐसे आयोजन पर सख्ती बरते और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Dec 25, 2025 17:17:43
Katihar, Bihar:सुशासन से समृद्धि की ओर नई सरकार का सकल्प - बिहार में डबल डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास पथ अग्रसर है डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पूर्णिया में कार्यक्रम के लिए जाते हुए कटिहार जिला के कुरसेला चौक पर एनडीए के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत किया बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पूर्णिया में कार्यक्रम के लिए जाते हुए कटिहार जिला के कुरसेला चौक पर एनडीए के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत किया । डिप्टी सीएम श्री सिन्हा ने कहा चलते चलतें प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि कि बिहार में डबल इंजन की सरकार ने बिहार विकास पथ पर अग्रसर है। बिहार के जनता के अपार समर्थन के साथ ये नई सरकार की नई पहल है , जनता के प्रति समर्पित सरकार है । सुशासन से समृद्धि की ओर बिहार को ले जाने के लिए एनडीए सरकार संकल्पित है ।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Dec 25, 2025 17:17:28
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - पीएलएफआई द्वारा क्रेशर प्लांट में गोलीबारी कर लेवी की मांग। एंकर - खूँटी जिले के एक क्रेशर प्लांट में गोली बारी करके दहशत फैलाकर लेवी मांगने की बात सामने आ रही है। घटना खूँटी थाना क्षेत्र के डुगडुगिया के पास संचालित क्रेशर प्लांट में गोलीबारी की गयी और वहां रह रहे मजदूरों को पर्चा थमाते हुए क्रेशर संचालक से 20 लाख रुपए लेवी की मांग की गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल मेसर्स नितेश शारदा क्रेशर प्लांट में गोलीबारी में एक खोखा पुलिस को मिला है। ये पर्चा पीएलएफआई नक्सली संगठन के नये जोनल सदस्य राजेश यादव के नाम का बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस एकटीव होकर अनुसंधान कर रही है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Dec 25, 2025 17:16:34
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित वी ब्रॉस अस्पताल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने कई गंभीर आरोप और महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिस्काउंट किया जाएगा, और किसानों के लिए इलाज 50 प्रतिशत छूट और मात्र 100 रुपये की ओपीडी फीस पर किया जा रहा है। मीडिया कर्मियों और जरूरतमंद लोगों के लिए भी यही व्यवस्था लागू है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य सिर्फ सेवा है और हर वर्ग के लोगों को बेहतर इलाज देना उनकी प्राथमिकता है। प्रबंधन ने यह भी बताया कि अब तक अस्पताल को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। इसके अलावा अस्पताल परिसर से डेढ़ से दो करोड़ रुपये मूल्य का अत्याधुनिक मेडिकल उपकरण भी चोरी हो चुका है। खासतौर पर कैथ लैब का पूरा सिस्टम, जिसकी कीमत लगभग चार करोड़ रुपये बताई गई, उसमें भी छेड़छाड़ कर उसे बदला गया है। आशंका जताई गई कि इसमें भी बड़ी आर्थिक अनियमितता हुई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल उनके पास किसी भी तरह के मूल दस्तावेज मौजूद नहीं हैं, क्योंकि सभी कागजात चोरी हो चुके हैं। जो यहां पर पहले अस्पताल का मैनेजमेंट चला रहे थे वह सभी कागज चुराकर यहां से भाग गए हैं, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास एक भी अवैध या गलत दस्तावेज नहीं है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से अपील की है कि उनके दस्तावेज जल्द से जल्द बरामद कराए जाएं ताकि सच्चाई सामने आ सके और उन्हें क्लीन चिट मिल सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा गया कि अस्पताल को दोबारा पूरी तरह शुरू करने के लिए प्रशासनिक अनुमति का इंतजार है। आयुष्मान योजना को लेकर भी जो भी निर्णय होगा, वह प्रशासन के स्तर से ही तय किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वे हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार हैं और प्रशासन से पूरा सहयोग मिल रहा है। अंत में अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है या उनकी सुरक्षा को खतरा पहुंचता है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों पर होगी। उन्होंने मीडिया से अपील की कि यदि भविष्य में कोई भी घटना घटती है तो सच्चाई सामने लाने में मीडिया उनका साथ दे, ताकि अस्पताल जल्द से जल्द सामान्य रूप से जनता की सेवा शुरू कर सके.
0
comment0
Report
VKVarun Kaushal
Dec 25, 2025 17:16:19
Samrala, Punjab:ਕ੍ਰਿਸਮਿਸ ’ਤੇ ਡੀ.ਜੇ. ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ, ਸ਼ਹੀਦੀ ਪੰਦਰਵਾੜੇ ਦੌਰਾਨ ਸਪੀਕਰ ਲਗਾ ਕੇ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਮਨਾਉਣਾ ਮੰਦਭਾਗਾ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਨੇੜ੍ਹਲੇ ਪਿੰਡ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਖਾਮ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਕ੍ਰਿਸਮਿਸ ਦੀਆਂ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਡੀ.ਜੇ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਧਾਰਮਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਵਲੋਂ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਮੈਦਾਨ ਵਿਚ ਟੈਂਟ ਲਗਾ ਕੇ ਈਸਾਈ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵਲੋਂ ਕ੍ਰਿਸਮਿਸ ਦਾ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸ ਵਿਚ ਉੱਚੀ ਅਵਾਜ਼ ਵਿਚ ਡੀ.ਜੇ ਲਗਾਇਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਪਿੰਡ ਦੇ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨ, ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਮਾਨ ਦੇ ਸਮਰਥਕ ਅਤੇ ਹੋਰ ਧਾਰਮਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਹ ਡੀ.ਜੇ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਰਦਿਆਂ ਇਸ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ। ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਸ਼ਹੀਦੀ ਪੰਦਰਵਾੜਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦਿਨਾਂ ਵਿਚ ਚਾਰ ਸਾਹਿਬਾਜ਼ਾਦਿਆਂ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਗੁਜਰ ਕੌਰ ਜੀ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਹੋਈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸਾਰੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਲੋਕ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸੋਗਮਈ ਮਨਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਵਿਰੋਧ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਇੱਕ ਤਾਂ ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਦੀ ਕੋਈ ਪੰਚਾਇਤ ਜਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ ਨਹੀਂ ਲਈ ਗਈ ਅਤੇ ਦੂਜਾ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸੋਗਮਈ ਦਿਨਾਂ ਵਿਚ ਡੀ.ਜੇ ਲਗਾ, ਢੋਲਕੀਆਂ, ਛੈਣੇ ਖੜਕਾ ਕੇ ਭੰਗੜੇ ਪਾਉਣਾ ਬੇਹੱਦ ਮੰਦਭਾਗਾ ਹੈ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਪਵਿੱਤਰ ਸਿੰਘ ਵੀ ਮੌੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੋਵਾਂ ਧਿਰਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਢੰਗ ਨਾਲ ਸਮਝਾਇਆ। ਵਿਰੋਧ ਕਰਨ ’ਤੇ ਕ੍ਰਿਸਮਿਸ ਮਨਾ ਰਹੇ ਈਸਾਈ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵਲੋਂ ਡੀਜੇ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਕੇਵਲ ਲੰਗਰ ਵਰਤਾ ਕੇ ਸਮਾਗਮ ਸਮਾਪਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ。
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Dec 25, 2025 17:03:42
Jalabaria, West Bengal:আগুন লেগে পুড়ে গেল দুটি ট্রলার। ঘটনাস্থলে এসেছে দমকলের একটি ইঞ্জিন। জানা গিয়েছে, বৃহস্পতিবার রাতে হঠাৎই এফবি লোকনাথ নামক একটি ট্রলারে আগুন জ্বলতে দেখা যায়। এরপরই স্থানীয় বাসিন্দারা বালতি করে জল নিয়ে আগুন নেভানোর কাজে হাত লাগান। কিন্তু বাতাস থাকায় কিছুক্ষণের মধ্যে সেই আগুন চারিদিকে ছড়িয়ে পড়ে। পাশে থাকা আরও একটি ট্রলারে আগুন লেগে যায়। খবর দেওয়া হয় দমকল বিভাগে ও কাকদ্বীপ থানায়। সঙ্গে সঙ্গে ঘটনাস্থলে আসে পুলিশ ও দমকলের একটি ইঞ্জিন। কিন্তু প্রবল লেলিয়ান শিখা থাকায় আগুন নেভাতে দমকলকে বেশ বেগ পেতে হয়। দীর্ঘ কয়েক ঘন্টা পর দমকলের চেষ্টায় আগুন নিয়ন্ত্রণে আসে। তবে কিভাবে আগুন লাগল জানা যায়নি। স্থানীয় সূত্রে জানা_gিয়েছে, এই ঘটনায় কোটি টাকারও বেশি ক্ষতি হয়েছে। যদিও কিভাবে আগুন লাগল পুলিশ ও দমকল বিভাগ তদন্ত শুরু করেছে।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Dec 25, 2025 17:02:48
Harda, Madhya Pradesh:पूर्व कृषिमंत्री के निज सहायक के खिलाफ FIR सोशियल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल। मध्यप्रदेश के पूर्व कृषिमंत्री के निज सहायक को राजपूत समाज (करणी सेना) के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ गया। राजपूत समाज ने थाने में शिकायत कर FIR दर्ज कर कार्यवाही की माँग की। हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में राजपूत समाज को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। राजपूत परिषद खिरकिया ने पूर्व कृषिमंत्री कमल पटेल के निज सहायक कन्हैयालाल कुशवाहा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, कन्हैयालाल कुशवाहा (के. एल. कुशवाहा) निवासी ने 24 दिसंबर 2025 को मनीष जाट की फेसबुक ID पर राजपूत समाज के विरुद्ध अभद्र और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली टिप्पणियां की। इन टिप्पणियों से समस्त राजपूत समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। राजपूत परिषद ने थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान से त्वरित FIR दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है। परिषद ने अपनी शिकायत के साथ कन्हैयालाल कुशवाहा की फेसबुक ID पर की गई टिप्पणियों की कॉपी भी संलग्न की है.
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top