Back
खैरथल तिजारा में तांत्रिक के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
KMKuldeep Malwar
Feb 05, 2026 09:01:28
Bagheri Kalan, Rajasthan
खैरथल तिजारा जिले खुशखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तांत्रिक के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बाबा खान बंगाली बताकर लोगों को चमत्कारों और तंत्र-मंत्र के झांसे में फंसाता था। पुलिस ने आरोपी की पहचान दानिश खान के रूप में की है। तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी संदीप कुमार मौर्य ने खुशखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसकी सगाई टूटने की समस्या को सुलझाने के नाम पर आरोपी ने उससे अलग-अलग किस्तों में कुल 6 लाख 27 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर और विज्ञापनों के माध्यम से बाबा खान बंगाली के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। इन पोस्टरों में मनचाही शादी, प्यार में सफलता, दुश्मनों से बचाव और घर में चल रहे तनाव को दूर करने जैसे बड़े-बड़े दावे किए गए थे। इन्हीं दावों से प्रभावित होकर पीड़ित ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। आरोपी ने शुरुआत में पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर छोटी रकम मंगवाई, लेकिन बाद में पीड़ित को डराना शुरू कर दिया। आरोपी ने कहा कि यदि पूजा पूरी नहीं करवाई गई तो परिवार पर बड़ा संकट आ सकता है, यहां तक कि किसी की जान भी जा सकती है। इस डर और मानसिक दबाव में आकर पीड़ित ने आरोपी के बताए गए खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब इतनी बड़ी रकम देने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। शिकायत मिलते ही खुशखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 05, 2026 10:33:580
Report
0
Report
RBRAMESH BALI
FollowFeb 05, 2026 10:33:270
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 05, 2026 10:32:560
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 05, 2026 10:32:440
Report
Narsinghpur Khurd, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग चंदौली
हाईवे पर रील बनाना पड़ा महंगा
ट्रक के नीचे आए बाइक सवार
एक की मौत, दूसरा गम्भीर घायल
पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा
इलाज के दौरान घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी किया गया रेफर
सदर थाना क्षेत्र के जगदीशसराय की घटना
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 05, 2026 10:32:300
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 05, 2026 10:32:170
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 05, 2026 10:31:560
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 10:31:460
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 05, 2026 10:31:280
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 05, 2026 10:30:530
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 05, 2026 10:30:230
Report
0
Report
1
Report