Back
पत्नी और बहन ने पति व सास पर चाकू से हमला, दो घायल
ACAshish Chaturvedi
Mar 02, 2026 13:47:45
Karauli, Rajasthan
पत्नी और उसकी बहन द्वारा अपने पति तथा सास पर चाकू से हमला
हिण्डौन शहर के बिजली खां के चौक में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी और उसकी बहन द्वारा अपने पति एवं सास पर चाकू से हमला करने व उन्हें घायल करने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे की ओर से हिंडौन कोतवाली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है。
हिण्डौन के बिजली खां के चौक क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई। पीड़ित इमरान कुरैशी ने हिंडौन कोतवाली थाना में दी रिपोर्ट में बताया कि उसका और उसके भाई आसिफ का निकाह करीब पांच साल पहले आगरा (उ.प्र.) के किरावली निवासी आफरीन और फरीन से हुआ था。
एफआईआर के अनुसार, लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रही थी। दोपहर करीब दो बजे इमरान घर में सो रहा था, तभी उसकी पत्नी आफरीन कथित रूप से धारदार चाकू लेकर आई और पीठ पर वार कर दिया, जिससे गंभीर चोट आई और अधिक खून बहा। शोर सुनकर बचाने आई मां गुड्डो पर भी हमला किया गया, जिसमें उनके हाथ में गंभीर चोट आई。
शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि घटना के समय पत्नी की बहन फरीन भी मौजूद थी और हमले में उसकी भूमिका रही।
हिंडौन कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 18:15:250
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 18:15:110
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 02, 2026 18:02:190
Report
0
Report
61
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 02, 2026 18:01:290
Report
ASAmit Singh
FollowMar 02, 2026 18:01:120
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 02, 2026 18:00:370
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 02, 2026 18:00:250
Report
109
Report
0
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 02, 2026 17:46:160
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 17:46:080
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 02, 2026 17:45:580
Report
