Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karauli322241

PCPNDT कानून के पालन की जाँच: सपोटरा के दो सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण

ACAshish Chaturvedi
Dec 27, 2025 06:34:21
Karauli, Rajasthan
पीसीपीएनडीटी अधिनियम की पालना के लिए 2 सोनोग्राफी सेन्टरों का किया निरीक्षण, सपोटरा। पीसीपीएनडीटी अधिनियम की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सपोटरा स्थित शिवम हॉस्पिटल स्थित सोनोग्राफी सेंटर और उप जिला अस्पताल सपोटरा स्थित सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ. ओपी महावर और डीपीसी - पीसीपीएनडीटी नगीना शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने सोनोग्राफी पंजिका व एफ फॉर्म की जांच की। जिसमें एसडीएच सपोटरा में रिकार्ड संधारण के कमियां पाई गई,जिसके सुधार हेतू आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 27, 2025 08:29:01
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस घटना में एक पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और पुलिसकर्मियों को चोट आई।अनुशासनहीनता के आरोप में एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को निलंबित भी किया गया है। यह घटना कल शुक्रवार की देर शाम तब हुई जब पुलिस को गांव के राजकुमार और गंगा शरण के बीच विवाद की सूचना मिली थी। सूचना पर हेड कांस्टेबल श्याम बिहारी कांस्टेबल अरविंद कुमार और होमगार्ड संजय सहित एक पीआरवी टीम मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे और उन्होंने एक किशोर को पकड़कर ले जाने की कोशिश की। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को वाहन से नीचे घसीटकर पीटा। ग्रामीणों ने पथराव भी किया, जिससे पीआरवी गाड़ी के शीशे टूट गए और पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस कर्मियों को पीटने का वीडियो भी सामने आया था। इसमें महिलाएं पुलिसकर्मियों को पीट रही है और पुलिसकर्मी उनके सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। गाड़ी से शराब की बोतल भी मिली थी। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बचाया। हेड कांस्टेबल श्याम बिहारी ने गांव के राजकुमार, सुमित कुमार, सुखदेवी, राजकुमार की पत्नी नेमा, गंगाशरण, गंगासरण के भाई भोले, बेटे शेखर और महेंद्र सहित लोगों को नामजद किया है। कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी सरकारी कर्मचारी से मारपीट और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में भी मामला दर्ज किया है। हमले में घायल हेड कांस्टेबल कांस्टेबल और होमगार्ड का डॉक्टर मौलाना कराया गया है अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। और दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Dec 27, 2025 08:22:10
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস SIR হেয়ারিং নদীয়ায় কয়েকটি ব্লকে আজ হচ্ছে,তার মধ্যে রয়েছে সীমান্তবর্তী কৃষ্ণগঞ্জ ব্লক, এই ব্লকের কিষানমান্ডি হচ্ছে এলাকার SIR হেয়ারিং, এই ব্লকে 694 জনের হেযারিং হবে দুই পরজয়ে আজ, লাইন শুরু হয়েছে মানুষের, মানুষের সহযোগিতায় স্থানীয় তৃণমূল নেত্রীত্বরা রয়েছে মানুষকে সহযোগিতা করার জন্য, যাদের হেয়ারিং হচ্ছে তারা বলেন অনেকেই তাদের 2002 এর ভোটার লিস্টে নাম ছিল না,হেয়ারিং এ এসেছেন, তাদের কারোর 95 সালে ভোটার লিস্টে নাম ছিল,পরে এলাকায় নিয়মিত না থাকায় নাম কেটে যায়,আবার কারোর ক্ষেত্রে বলে বাংলাদেশ থেকে পরে এসেছে,ইত্যাদি, তবে ব্যবস্থাপনা ভালো,কাগজ যা আছে তাই দিচ্ছেন,ভোটার লিস্টে নাম থাকবে কিনা ভোটাররা বলতে পারছেন না,আগামী দিনে তারা জানতে পারবে, বাইট স্থানীয় তৃণমূল নেতৃত্ব সহ, কয়েকজন হেয়ারিং এর লাইনে দাঁড়ানো পুরুষ মহিলাদের বাইট
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Dec 27, 2025 08:21:53
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर… जहां शनिवार की सुबह हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। खोराबार थाना क्षेत्र के अंतर्गत फोरलेन हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया है। इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को एम्स गोरखपुर में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहा स्थित फोरलेन सड़क NH 28 पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स गोरखपुर भेजा गया जहां इलाज के दौरान एक युवक की दुखद मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग पिपराईच थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Dec 27, 2025 08:20:57
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Dec 27, 2025 08:20:20
Noida, Uttar Pradesh:*कुलदीप सेंगर को मिली राहत के खिलाफ CBI पहुँची SC,जानिए HC के निष्कर्ष को किस आधार पर चुनौती दी* उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर की सज़ा निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।सीबीआई ने कहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट का निष्कर्ष ग़लत है कि एक विधायक पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 5 के तहत 'पब्लिक सर्वेंट' की कैटेगरी में नहीं आता। सीबीआई के मुताबिक बच्चो के यौन शोषण के मामले में संरक्षण देने वाले पॉक्सो एक्ट जैसे अहम क़ानून के मर्म को समझने में हाई कोर्ट ने भूल की है। कोर्ट ने इस कानून के मकसद और भावना को ध्यान में नहीं रखा। *हाई कोर्ट ने सेंगर को पब्लिक सर्वेंट क्यों नहीं माना था!* दरअसल इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का कहना था कि कि सेंगर के खिलाफ POCSO कानून के तहत गंभीर यौन अपराध (Aggravated Penetrative Sexual Assault) का मामला नहीं बनता।POCSO कानून की धारा 5 में इसका उल्लेख है कि किन परिस्थितियों में किसी बच्चे के साथ किया किया सेक्सुअल असॉल्ट गंभीर माना जाएगा।इस कानून के अनुसार, अगर किसी बच्चे के साथ यह अपराध किसी पब्लिक सर्वेट, पुलिसकर्मी (अपने थाना क्षेत्र में), सशस्त्र सुरक्षा बल के सदस्य, अस्पताल के कर्मचारी या जेल कर्मचारी द्वारा किया जाता है, तो उसे गंभीर यौन हमला की श्रेणी में रखा जाता है।इस तरह के गंभीर अपराध के लिए कानून में कम से कम 20 साल की जेल की सजा का प्रावधान है। अधिकतम सज़ा उम्र कैद तक हो सकती है। ऐसे में सेंगर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 5 के तहत गम्भीर यौन अपराध का मामला तभी माना जा सकता है जब कोर्ट उसे पब्लिक सर्वेंट माने।ट्रायल कोर्ट ने सेंगर को लोक सेवक (public servant) मानते हुए उसे इस अपराध के लिए उम्रकैद की सज़ा दी थी।लेकिन हाई कोर्ट ने कहा कि सेंगर को न तो POCSO कानून की धारा 5(c) और न ही IPC की धारा 376(2)(b) के तहत पब्लिक सर्वेंट माना जा सकता है। *'HC ने क़ानून का मर्म नहीं समझा'* अब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में CBI ने कहा है कि POCSO एक्ट के सेक्शन 5(सी) को ठीक से और समग्र रूप से देखा जाए तो यह बात साफ हो जाती है कि इसमे पब्लिक सर्वेट का मतलब हर उस शख्श से है, जो अपनी शक्ति, पद, अधिकार या हैसियत (चाहे वह राजनीतिक हो या किसी और तरह की)उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। सीबीआई का कहना है कि विधायक (अपराध के वक्त कुलदीप सेंगर का पद) भी संवैधानिक है। इस पद के साथ जहां शक्ति हासिल है, वही जनता का विश्वास भी जुड़ा है। समाज और राज्य के प्रति इस पद की अपनी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में POCSO एक्ट के तहत सेंगर को 'पब्लिक सर्वेट' न मानने का हाई कोर्ट का फैसला ग़लत है *पीड़ित की सुरक्षा को खतरा* सीबीआई का कहना है कि अगर कुलदीप सेंगर को रिहा किया जाता है तो यह पीड़ित की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा होगा।सेंगर बेहद प्रभावशाली व्यक्ति है, जिसके पास धन और बाहुबल है। ज़मानत मिलने की सूरत में वह अब भी पीड़ित और उसके परिवार को नुकसान पहुँचा सकता है *सिर्फ जेल में लंबा वक़्त रहने के चलते ज़मानत नहीं* सीबीआई का कहना है कि बच्चों के साथ यौन शोषण जैसे गम्भीर अपराध में सिर्फ जेल में लंबा वक़्त गुजराने के चलते कोई ज़मानत का हक़दार नहीं हो जाता। सेंगर को निचली अदालत ने उम्रकैद की सज़ा दी है। उम्रकैद की सज़ा पाए किसी शख्स की सज़ा निलंबित करने का फैसला तभी दिया जा सकता है , जब कोर्ट पहली नज़र में इस तथ्य को लेकर सन्तुष्ट हो कि आरोपी का उस केस में दोष ही नहीं बनता। यही नहीं हाई कोर्ट ने कुलदीप सेंगर के आपराधिक इतिहास और इस फैसले के चलते लोगों के न्यायिक व्यवस्था में भरोसे पर पड़ने वाले असर को नज़रंदाज़ किया।
0
comment0
Report
Dec 27, 2025 08:20:13
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Dec 27, 2025 08:20:06
Chaka, :"श्रीनगर के तीन इलाकों में काले भालुओं को देखने के बाद दहशत मचा है। निगीन, हजरतबल और सदरबَل के लोग हाई अलर्ट पर हैं; 6 दिसंबर को निगीन (बोटा बाग) इलाके में एक छोटे भालू को पकड़ लिया गया था। भालुओं को आखिरी बार 24–25 दिसंबर की रात देखा गया था; NIT श्रीनगर कैंपस, निगीन क्षेत्र के पास घूमते भालू की सूचना से लोग घरों में बंद हो गए हैं। कश्मीर यूनिवर्सिटी और NIT कैंपस के लिए रात के समय एडवाइजरी जारी की गई है। वन्यजीव विभाग चौबीस घंटे अलर्ट पर है, लोग डिपार्टमेंट की कार्रवाई से नाराज भी हैं और त्वरित कदम चाहते हैं। स्थानीय लोग लगातार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं; चार-पाँच भालुओं की मौजूदगी की चर्चा है। WT ने घास काटते हुए लोगों को दिखाया है। पहले भी नवंबर के बीच निगीन झील के पास एक भालू पकड़ा गया था, लेकिन निगरानी जारी है और दूसरी भालू अभी तक पकड़ा नहीं गया है। निगीन, सदरबَل और हजरतबَل में बारीक निगरानी, थर्मल नाइट विजन ड्रोन, नाइट-विज़न कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं ताकि बाकी भालुओं को पकड़ सके। NIT श्रीनगर कैंपस, SKIMS सौरा और निगीन/सदरबَل के आसपास पिंजरे लगाकर 24–24 घंटे गश्त चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि घनी हरियाली और जंगलों में खाने की कमी के कारण भालू शहरों में आ रहे हैं; कुछ भालू हाइबरनेशन में देर कर रहे हैं। जलवायु बदलाव के कारण जंगल में प्राकृतिक भोजन घट रहा है, वहीं खराब कचरा प्रबंधन से खाने के लिए शहरों की ओर आना बढ़ रहा है। विशेषज्ञ इसे प्रकृति की टूटी घड़ी मानते हैं। लोगों से भविष्य में भालुओं के साथ हिंसा से बचने के लिए सतर्कता बरतने, समूह में चलने और sightings के लिए प्रशासन को सूचित करने की अपील की गई है।
0
comment0
Report
MSManuj Sharma
Dec 27, 2025 08:18:42
Solan, Himachal Pradesh:बघाट बैंक प्रकरण से सोलन जिला सहित प्रदेश के कई हिस्सों के करीब 80 हजार खाताधारक परेशान है। इसी समस्या की गंभीरता को समझते हुए आज सोलन के पुराने उपायुक्त कार्यालय के बाहर भाजपा शहरी मंडल द्वारा धरना प्रर्दषन किया गया व सरकार से मांग की गई की सरकार इस प्रकरण में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करे ताकि 80 हजार खाताधारकां को राहत मिल सके । गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बघाट बैंक मंे अनियमितताओ को देखते हुए इस में 6 माह की कैपिंग लगाई गई है ।जिसमें खाताधारक 10 हजार रुपये ही 6 माह तक निकाल सकते है व जमा करने में पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। भाजपा शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकार इस प्रकरण पर कुछ नहीं कर रहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री को इस प्रकरण मंे हस्तक्षेप कर इस बैंक को बचाने का प्रयास सरकार से करना चाहिए ताकि 80 हजार खाताधारकों को उनका पैसा मिल सके। उन्होंने कहा कि बैंक व खाताधारकों को बचाना सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए व दोषियों पर सरकार को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए
0
comment0
Report
MMMohd Mubashshir
Dec 27, 2025 08:18:07
New Delhi, Delhi:अपराधियों पर नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार ऑपरेशन आघात चला रही है. इस ऑपरेशन के तहत पिछले 24 घंटे के भीतर साउथ डिस्ट्रिक्ट और साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में 800 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, 2800 से अधिक अपराधियों से पूछताछ की गई और भारी मात्रा में अवैध हथियार, कैश और शराब बरामद हुई. 66 मामलों में आर्म्स एक्ट दर्ज किए गए, करीब 24 देश-निर्मित पिस्तौल बरामद की गईं और कुल 444 हथियार रिकवर हुए. 58 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और लगभग 3.5 लाख रुपए भी बरामद हुए. ड्रग पेडलर से 8.5 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया है. लगभग 350 मोबाइल भी बरामद किए गए जिन्हें आगे เจ้ मालिकों को वापस किया जाएगा. नए साल पर ऑपरेशन आघात 3.0 के अंतर्गत यह कार्रवाई दक्षिण Districts में मिलकर की गई ताकि नया साल शांति और क्राइम-फ्री हो सके. शराब पीकर गाड़ी न चलाने, ड्रंक एंड ड्राइविंग के प्रति जागरूकता के साथ कानून-व्यवस्था का पालन करें.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top