Back
टोडाभीम में मीणा मंत्री का दौरा, दंगलों में घोषणाओं की गूंज
ACAshish Chaturvedi
Feb 05, 2026 17:31:27
Karauli, Rajasthan
टोडाभीम क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का दौारा, दंगल कार्यक्रमों में की शिरकत
राज्य के कृषि एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने टोडाभीम क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान मंत्री मीणा ने मडेरू एवं नांगल शेरपुर ग्राम पंचायतों में आयोजित पारंपरिक दंगल कार्यक्रमों में भाग लिया और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व घोषणाएं कीं।
मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मडेरू ग्राम पंचायत में आयोजित पद दंगल कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय के मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मडेरू उप-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने सहित अन्य मांगें रखीं, जिस पर मंत्री मीणा ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इसके पश्चात मंत्री मीणा नांगल शेरपुर में आयोजित कन्हैया दंगल कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां महिलाओं द्वारा मंगल कलश बांधकर एवं ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत मंत्री मीणा ने ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विविध समस्याएं और मांगें मंत्री के समक्ष रखीं, जिनके समाधान का उन्होंने भरोसा दिलाया।
नांगल शेरपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कॉलेज खोलने की घोषणा की, वहीं गांव की सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र की जनता ने संकट के समय उनका भरपूर सहयोग किया है।
मंत्री मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में जब उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला और कुछ परिस्थितियों में पार्टी से बाहर होना पड़ा, उस समय टोडाभीम की जनता ने उन्हें निर्दलीय चुनाव जितवाकर विधानसभा में भेजा। यहां की जनता ने उनके राजनीतिक वजूद को समाप्त नहीं होने दिया। इसके लिए वे सदैव टोडाभीम की जनता के ऋणी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्प है। इस दौरान मंत्री ने धौला कुआं-सांथा-वाया बालघाट-नांगल शेरपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क के बनने से महवा सहित अन्य शहरों के लिए आवागमन और कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
मंत्री मीणा ने सामाजिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है, जो सामाजिक मूल्यों और परंपराओं के लिए घातक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर देश और प्रदेश की उन्नति में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने नांगल शेरपुर के बालिका विद्यालय एवं पीएम श्री स्कूल में भामाशाहों के सहयोग से लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कक्षों का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज का सहयोग सराहनीय है और शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता लाकर कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री मीणा ने कहा कि मीणा हाईकोर्ट नांगल राजावतान परिसर को लेकर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मीणा हाईकोर्ट किसी एक समाज का नहीं, बल्कि सभी समाजों की सांस्कृतिक धरोहर है। यहाँ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी रुके थे और इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस स्थान पर आ चुके हैं। ऐसे विषयों पर दलगत राजनीति नहीं होनी चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 18:47:280
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 05, 2026 18:47:070
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 05, 2026 18:32:090
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 18:31:560
Report
1
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 18:31:18Noida, Uttar Pradesh:delhi missing boy reaction of victim families and kids
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 18:30:410
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 05, 2026 18:30:180
Report
0
Report
EGE GOPI
FollowFeb 05, 2026 18:16:320
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 05, 2026 18:16:090
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 05, 2026 18:15:560
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 18:15:440
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 05, 2026 18:15:270
Report